बजट को लेकर जिले में कार्यक्रम की व्यवस्था, तैयारियों को लेकर बैठक दायित्व सौंपे
केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता कार्य करें डॉक्टर श्री मनोज जी माने
बजट को लेकर जिले में कार्यक्रम की व्यवस्था, तैयारियों को लेकर बैठक दायित्व सौंपे निमाड़ प्रहरी 9977766399
बुरहानपुर। निमाड़ प्रहरी भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित संगठनत्मक कार्यक्रम के निर्माता प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में लोकसभा सदन में वर्ष 2026 27 विकसित और समृद्ध भारत के लिए केंद्रीय बजट केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा
। बुरहानपुर जिले में केंद्रीय बजट को लेकर व्यवस्था एवं तैयारियों पर बैठक आयोजित कर दायित्व सौंपे गए । बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनोज जी माने द्वारा जिले के समस्त पदाधिकारियों , सभी मण्डल अध्यक्षों एवं
पदाधिकारियों को मार्ग दर्शन प्रदान किया गया । बैठक में भाजपा हास्यक्ष डॉ. श्री मनोज जी माने बताया कि केंद्रीय बजट जनहित में विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण को लेकर पेश किया जाएगा जिसका प्रचार प्रसार समाज केझ अंतिम लक्ष्य तक हर व्यक्ति तक पहुंचे जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ता प्रमुख बिंदुओं को लेकर समाज में जाए और प्रचार प्रसार के माध्यम से इस बजट को लेकर जनता को
जागरूकता करें। 1 फरवरी से 15 फरवरी तक इस बजट का प्रचार प्रसार के लिए अनेक संगठनात्मक कार्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। जिसकी रूपरेखा पर चर्चा की गई । जिसका सीधा प्रसारण भाजपा द्वारा स्वर्गीय परमानंद जी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम स्थित एमआईसी हॉल , बुरहानपुर में समय 11:00 बजे से दिखाया जाएगा। जिसमें पार्टी के समस्त वरिष्ठजन , सभी जनप्रतिनिधि , पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी केंद्रीय बजट का प्रसारण सुनने के लिए लाइव होंगे। केंद्रीय बजट सीधा प्रसारण आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी बुथ स्तर तक के कार्यकर्ता एवं जनता केंद्रीय वित्त मंत्री जी द्वारा प्रस्तुत किए जाने बजट में शामिल होंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर श्री मनोज जी माने ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि यह केंद्रीय आम बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रस्तुत होने वाले 80वें केंद्रीय बजट के संदर्भ में विकसित भारत @2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से केंद्रीय बजट 2026 के जनहितकारी प्रावधानों के प्रभावी प्रचार-प्रसार को समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचना है।उन्होंने योजना, क्रियान्वयन,मीडिया,सोशल मीडिया तथा अन्य जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से बजट की विशेषताओं को आमजन तक पहुँचाने की रणनीति पर मार्गदर्शन दिया।
श्री माने ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 विकास, विश्वास और जनकल्याण के मूल मंत्र पर आधारित होगा, जो भारत को वर्ष 2047 तक एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत होने वाला यह बजट समाज के सभी वर्गों—किसान,महिला,युवा,श्रमिक एवं मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। यह संकल्प लिया गया कि बजट 2026 में निहित जनकल्याणकारी प्रावधानों को सरल, स्पष्ट एवं प्रभावी भाषा में जनता तक पहुँचाया जाएगा, ताकि विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर केंद्रीय बजट के प्रचार प्रसार हेतु समस्त मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता बड़ा स्क्रीन लगाकर सर्व समाज को केंद्रीय बजट का प्रसारण दिखाएं ताकि लोगों को बजट का एक-एक बिंदु उनको समझ में आ सके भारत सरकार का यह बजट शिक्षा स्वास्थ्य सड़क पानी बिजली महिलाओं युवाओं किसानों पर आधारित होगा
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दिनांक 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत होने जा रहा 80वाँ केंद्रीय बजट, केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं होगा—यह विकसित भारत @2047 के स्वप्न को साकार करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने केंद्रीय बजट कि साथियों,यह बजट उस भारत की नींव रखेगा,जो आत्मनिर्भर, सशक्त, समावेशी और विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। यह बजट विकास,विश्वास और जनकल्याण के मूल मंत्र पर आधारित होगा। इसमें देश के किसान,मातृशक्ति, युवा, श्रमिक, मध्यम वर्ग और उद्यमियों सभी के सशक्तिकरण की स्पष्ट झलक दिखाई देगी।प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में बीते वर्षों में हमने देखा है कि कैसे गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया। केंद्रीय बजट 2026 उसी संकल्प को और मजबूत करेगा। यह बजट रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा, किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाएगा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा और युवाओं को नए अवसर प्रदान करेगा।
पार्टी जिला अध्यक्ष डॉक्टर मनोज जी माने ने कहा कि आज हमारी जिम्मेदारी केवल इस बजट को सुनने तक सीमित नहीं है, बल्कि इस बजट के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की है। हमें हर गली,हर मोहल्ले,हर बूथ तक जाकर आम नागरिक को यह समझाना है कि यह बजट कैसे उनके जीवन को बेहतर बनाएगा।*
*हमें सरल भाषा में, स्पष्ट शब्दों में और पूरे आत्मविश्वास के साथ बताना है कि विकसित भारत @2047 कोई नारा नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय संकल्प है—और इस संकल्प में देश का हर नागरिक भागीदार है।*
*मैं आप सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूँ कि आप जनसंवाद, चौपाल, संगोष्ठी, मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बजट के जनकल्याणकारी प्रावधानों को प्रभावी रूप से जनता तक पहुँचाएँ। हर कार्यकर्ता इस अभियान का सेनानी बने और संगठन की विचारधारा को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाए।साथियों,आज भारत विश्व की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। यह युग भारत का युग है। और केंद्रीय बजट 2026 उस आत्मविश्वासी भारत की आर्थिक दिशा तय करने वाला बजट होगा।आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें किविकसित भारत @2047 के इस महायज्ञ में हम अपनी पूरी आहुति देंगे,प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व को और सशक्त करेंगे,और भारत को एक समृद्ध, सक्षम और विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभाएँगे।
इस अवसर पर डॉक्टर श्री मनोज जी माने , महामंत्री श्री चिंतामन जी महाजन, ईश्वर जी चौहान , दीपक जी अग्रवाल, पावरलूम फेडरेशन अध्यक्ष जयंती नवलखे, दुर्गेश बंटी शर्मा, प्रदीप जो कसेरा,दिनकर जी पाटिल, शिवकुमार पासी, श्रीमती सुधा चौकसे, श्रीमती रीना महाजन , योगेश जी चौकसे, विश्वास शिवहरे, संतोष साल्वे सहित अन्य भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य, मंडल कार्यकारिणी , मोर्चा पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण आदि उपस्थित थे ।




Comments
Post a Comment