सेवासदन महाविद्यालय के एम.एस.सी. गणित प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।
सेवासदन महाविद्यालय के एम.एस.सी. गणित प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।
निमाड़ प्रहरी- 9977766399
बुरहानपुर- सेवासदन महाविद्यालय के एम.एस.सी. (गणित) प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। जिसमें कु. आस्था किर्तने ने 7.95 एसजीपीए अंक प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान
अर्जित किया। कु. एकता तायडे ने 7.64 एसजीपीए अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं कु. पूजा पाटिल ने 7.50 एसजीपीए अंकों के साथ तृतीय स्थान अर्जित कर महाविद्यालय एवं बुरहानपुर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि हमारे विद्वान गुरूजनों का यथोचित मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत व महाविद्यालय में उपलब्ध उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं का ही परिणाम है कि महाविद्यालय के विद्यार्थी अपना उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल कर महाविद्यालय एवं माता-पिता का नाम गौरवान्वित करते रहे है। समिति सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला, प्राचार्य डाॅ. एस.एम. शकील, विभागाध्यक्ष डाॅ. हर्षद दीक्षित, डाॅ. रूपाली श्राॅफ, प्रो. सुजीत पटेल एवं प्रो. कृष्णा बारी सहित महाविद्यालयीन स्टाॅफ ने इस उत्कृष्ट सफलता पर

Comments
Post a Comment