इंदौर में पहली बार आनलाइन चिकित्सा शिविर, कब्ज गैस एसिडिटी का होगा नि: शुल्क इलाज

 इंदौर में पहली बार आनलाइन चिकित्सा शिविर, कब्ज गैस एसिडिटी का होगा नि: शुल्क इलाज 

निमाड़ प्रहरी- 9977766399

इंदौर।जैन सोशल ग्रुप संगिनी शक्ति एवं स्वर्णिम फाउंडेशन के तत्वावधान में इंदौर का प्रथम नि:शुल्क ऑनलाइन आयुर्वेदिक पाचन स्वास्थ्य कैंप 30 मई को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।


यह विशेष ऑनलाइन शिविर कब्ज, गैस, एसिडिटी एवं पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए लाभकारी रहेगा।

ग्रुप की अध्यक्ष शारदा जैन एवं लक्षा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन परामर्श प्रदान किया जाएगा तथा मरीजों को एक माह के आयुर्वेदिक कैप्सूल नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। मरीज चाहें तो दवाइयाँ शिविर स्थल स्वर्णिम फाउंडेशन से प्राप्त कर सकते हैं अथवा कोरियर द्वारा मंगवा सकते हैं। कोरियर से दवा मंगाने पर कोरियर शुल्क देय होगा, जिसका भुगतान पेटीएम के माध्यम से किया जा सकेगा।

विवेक जैन एवं सक्षम राठौर ने बताया कि मरीजों को व्हाट्सएप नंबर 9179078878 पर अपने लक्षण भेजने होंगे तथा यह भी लिखना होगा कि कब्ज, गैस एवं एसिडिटी के अतिरिक्त उन्हें और कौन-कौन सी तकलीफ़ें हैं।

रेखा जैन एवं पूजा कपिल जैन ने जानकारी दी की प्रत्येक मरीज को व्हाट्सएप पर एवं दवाइयों के साथ एक विशेष ट्रीटमेंट स्लिप भी प्रदान की जाएगी, जिसमें दवा लेने की विधि, पथ्य-अपथ्य, योगासन एवं आवश्यक विशेष निर्देशों की विस्तृत जानकारी रहेगी।

आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस नि:शुल्क ऑनलाइन आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची