सेवासदन महाविद्यालय के एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा


सेवासदन महाविद्यालय के एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

निमाड़ प्रहरी- 9977766399

 बुरहानपुर- निमाड़ प्रहरी-   सेवासदन महाविद्यालय के एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा जिसमें


छात्रा दुर्गा पटेल व सारा हक एवं सोनिया वर्मा ने 8.64 एसजीपीए अंक प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। चांदनी महाजन ने 8.55 एसजीपीए अंकों के साथ द्वितीय स्थान एवं नूपुर जगताप ने 8.41 एसजीपीए अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया। 

छात्राओं की इस उत्कृष्ट सफलता पर सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुरूजनों के मार्गदर्शन में छात्राओं ने  कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर अध्ययन से यह सफलता प्राप्त की। साथ ही छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

इस अवसर पर समिति सचिव हसमुखलाल जरीवाला, प्राचार्य डॉ. एस.एम. शकील, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील माहेश्वरी, डॉ. विनोद काले, डॉ. अभिलाषा पाण्डे, डॉ. रश्मि गोविन्दजीवाला, प्रो. मनीष पारीक, प्रो. अर्पिता गढे, प्रो. शिवानी मेहता, प्रो. रितु शर्मा, प्रो. रिया ठाकुर सहित महाविद्यालय परिवार ने छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची