बिम्ट्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़ाया बुरहानपुर का मान, विश्वविद्यालय प्राविण्य सूची में किया शानदार प्रदर्शन
बिम्ट्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़ाया बुरहानपुर का मान, विश्वविद्यालय प्राविण्य सूची में किया शानदार प्रदर्शन
निमाड़ प्रहरी- 9977766399
बुरहानपुर। ग्राम झिरी स्थित ईस्वम एकेडमी ऑफ टेक्निकल एण्ड जनरल एज्युकेशन, बुरहानपुर द्वारा संचालित प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टिट्युट ऑफ मेडिकल एण्ड टेक्निकल साइंसेस (बिम्ट्स कॉलेज)
ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम देकर जिले का गौरव बढ़ाया है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर द्वारा घोषित बी.बी.ए. एवं बी.ए. तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणामों में महाविद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। साथ ही महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्राविण्य सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ाया।
संस्था के जनसम्पर्क अधिकारी मिर्ज़ा राहत बेग ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं निरंतर विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में बी.बी.ए. अंतिम वर्ष की छात्रा भूमि सुगंधी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की प्राविण्य सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय में प्रथम स्थान भी अर्जित किया।
इसी संकाय में प्राची वानखेड़ेकर ने 86.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा सानिका चौधरी ने 83 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं बी.ए. कम्प्यूटर एप्लीकेशन तृतीय वर्ष में समीर कामिल अंसारी ने 91.5 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय प्राविण्य सूची में तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया। महाविद्यालय में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में सायमा सदफ ने 87.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा सानिया अली ने 79.5 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों एवं विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संस्था संचालक श्रीमती राखी मिश्रा, अमित मिश्रा, अनिल जैन, प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे, संस्था के प्राचार्य सैय्यद आसिफ अली, डॉ. शीतल पाटीदार, अजय ढालवानी, मुकेश पाटील, सोनाली चौधरी, राकेश ओनकर, मुस्कान कैथवास सहित समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का यह परिणाम है। महाविद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट परिणामों की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।
दिनांक :- 23 मई 2026
01

Comments
Post a Comment