कलम के दो पुरोधाओं उमेश जंगाले और राजेश जाधव का शाही नागरिक अभिनंदन एवं भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
बुरहानपुर में पत्रकारिता के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: कलम के दो पुरोधाओं उमेश जंगाले और राजेश जाधव का शाही नागरिक अभिनंदन एवं भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
निमाड़ प्रहरी 9977766399
बुरहानपुर। जहाँ ताप्ती की लहरें इतिहास की गाथाएं बुनती हैं और जहाँ की माटी में शौर्य के साथ शब्दों की शक्ति भी रची-बसी है, उसी बुरहानपुर की धरती पर रविवार को पत्रकारिता जगत का एक गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ा, जिसके ऐतिहासिक क्षण का सभी ने साक्षात्कार किया। कलम के योद्धा, सत्य के प्रहरी और निर्भीक पत्रकारिता के प्रतीक उमेश जंगाले का पंजीकृत
"ऑल इंडिया सशक्त पत्रकार महासंघ" के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सर्वोच्च पद पर सुशोभित होना, केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि समस्त कलमकारों के स्वाभिमान का उत्सव था। उनके साथ ही पत्रकारिता के अनवरत साधक राजेश जाधव को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दायित्व से अलंकृत किया गया।
रविवार को शहर की प्रतिष्ठित होटल उत्सव का प्रांगण किसी राजदरबार से कम नहीं लग रहा था। भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक नागरिक अभिनंदन एवं शपथ ग्रहण समारोह में पत्रकार, साहित्यकार,
समाजसेवी, राजनेता और प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शपथ अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार जयवंत ठाकरे भोपाल ने मंच से जब उमेश जंगाले और राजेश जाधव को शपथ दिलाई, तो तालियों की गड़गड़ाहट ने यह सिद्ध कर दिया कि बुरहानपुर अपनी माटी के लाल के साथ खड़ा है। इस अवसर पर ऑल इंडिया सशक्त पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश जंगाले ने अपने उद्बोधन में कहा, "यह पद नहीं, दायित्व है। सत्य के लिए, पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए अंतिम सांस तक मेरी कलम निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ चलती रहेगी।" वहीं शपथ अधिकारी जयवंत ठाकरे ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार लिखने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की आवाज को शब्द देने, सत्य को सामने लाने और लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने का सशक्त माध्यम है। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जाधव ने अपने उद्बोधन में पत्रकार एकता और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपना ध्येय बताया।




Comments
Post a Comment