आयुक्त सह-प्रबंध संचालक] म0प्र0 राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल द्वारा देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी मण्डी इन्दौर के किये गये भ्रमण/निरीक्षण

  आयुक्त सह-प्रबंध संचालक] म0प्र0 राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल द्वारा देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी मण्डी इन्दौर के किये गये भ्रमण/निरीक्षण 

निमाड़ प्रहरी 9977766399

      इन्दौर  निमाड़ प्रहरी   श्री राघवेन्द्र सिंह(IAS) आयुक्त सह प्रबंध संचालक, म0प्र0 राज्य कृषि विपणन बोर्ड] भोपाल द्वारा कृषि उपज मण्डी समिति, इन्दौर की देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी मण्डी प्रांगण, इन्दौर का भ्रमण/निरीक्षण किया गया,


जिसमें श्री मधुकर पंवार, अधीक्ष्‍ाण यंत्री मण्‍डी बोर्ड भोपाल, श्री प्रवीण वर्मा, संयुक्त संचालक आंचलिक कार्यालय इन्दौर, श्री ओ.पी.खेड़े सचिव मण्डी इन्दौर, श्री पी एल घाघरे, कार्यपालन यंत्री तकनीकी संभाग इन्‍दौर, श्री कमलाकर सिंह बघेल, सहायक यंत्री, श्री मनोज चौधरी उपयंत्री, श्री अनिल कुमार चौरे, निज सहायक प्रबंध संचालक मण्‍डी बोर्ड, भोपाल एवं श्री राधेश्‍याम ठाकुर, मण्‍डी निरीक्षक/प्रभारी, फल एवं सब्‍जी मण्‍डी प्रांगण, इन्‍दौर उपस्थित रहे।   

            प्रबंध संचालक द्वारा फल-सब्जी मण्डी के विस्तृत भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान मण्डी की व्यवस्थाओं, कृषकों एवं व्यापारियों को दी जा रही सुविधाओं तथा मण्डी परिसर की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाकर, उपस्थित किसानों से चर्चा भी की गई। मण्‍डी सचिव से प्रांगण में प्रतिदिन वाहनों का प्रवेश होकर मण्‍डी कृत्‍यकारियों के साथ आम नागरिकों का आवागमन होता है कि जानकारी चाही गई। मण्‍डी सचिव द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन लगभग 30-35 हजार व्‍यक्तियों का आना जाना होता है तथा 08-10 हजार वाहन आते जाते हैं । प्रबंध संचालक द्वारा निर्देश दिए गए कि फल एवं सब्जियों की आवक-जावक के समय यातायात सुगम रहे तथा नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से संचालित की जाकर कृषक हित में कार्य किये जायें।

Comments

Popular posts from this blog

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

चि,चेतन, झवर आष्टा संग शिवानी,पीपल रावा सगाई

श्रीकृष्णलाल वेडूलाल मनिहार माहेश्वरी का निधन