विद्यार्थियों के हित में शिक्षा विभाग और अभिभावकों के बीच संवाद जरूरी — धर्मेंद्र सोनी

 विद्यार्थियों के हित में शिक्षा विभाग और अभिभावकों के बीच संवाद जरूरी — धर्मेंद्र सोनी

पालक महासंघ ने शिक्षा अधिकारी श्रीमती रोहिणी पवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

,निमाड प्रहरी 9977766399

बुरहानपुर। विद्यार्थियों की शिक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर पालक महासंघ जिला इकाई बुरहानपुर के पदाधिकारियों ने आज बहादरपुर ग्राम पहुंचकर शिक्षा अधिकारी श्रीमती रोहिणी पवार से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

पालक महासंघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने में शिक्षक, अभिभावक और शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय एवं निरंतर संवाद की महत्वपूर्ण भूमिका है। अभिभावकों की समस्याओं और सुझावों को शिक्षा विभाग तक पहुंचाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के हित में सकारात्मक वातावरण तैयार करना पालक महासंघ की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि पालक महासंघ भविष्य में भी शिक्षा से जुड़े विषयों पर रचनात्मक संवाद, जागरूकता और अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रयास करता रहेगा। बच्चों की शिक्षा केवल विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि परिवार, शिक्षक और समाज की साझा जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर पालक महासंघ के पदाधिकारियों ने श्रीमती रोहिणी पवार को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में अत्ताउल्लाह खान, सरिता भगत, राजकुमार बच्छवानी, डॉ. युसूफ खान, प्रहलाद चौधरी, अजय राठौर, विवेक हकीम, राजेश भगत सहित पालक महासंघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

पालक महासंघ ने कहा कि “बच्चों का बेहतर भविष्य, अभिभावकों की जागरूकता और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक सहभागिता” को लेकर संगठन निरंतर सक्रिय रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

चि,चेतन, झवर आष्टा संग शिवानी,पीपल रावा सगाई

श्रीकृष्णलाल वेडूलाल मनिहार माहेश्वरी का निधन