सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्यालय, बुरहानपुर में जिला स्वास्थ्य विभाग संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता अभियान
सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्यालय, बुरहानपुर में जिला स्वास्थ्य विभाग संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता अभियान
निमाड़ प्रहरी 9977766399
बुरहानुपर निमाड़ प्रहरी सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्यालय, बुरहानपुर में जिला स्वास्थ्य विभाग
एवं महाविद्यालय की इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना, संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा समाज में इससे जुड़ी भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आईसीटीसी परामर्शदाता श्रीमती नगमा खान उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को एचआईवी क्या है, एड्स क्या है, एचआईवी संक्रमण के कारण, इसके संभावित लक्षण,
संक्रमण से बचाव के उपाय तथा एचआईवी की जांच एवं निदान की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर जांच, सही चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक उपचार से एचआईवी के साथ भी स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ सामान्य सामाजिक व्यवहार करने से संक्रमण नहीं फैलता। अतः ऐसे व्यक्तियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करना और भेदभाव से बचना आवश्यक है।
कार्यक्रम में श्रीमती छाया भगवे विश्वास, एनजीओ प्रतिनिधि, ने भी जागरूकता अभियान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
निदेशक डॉ. तालिब युसूफ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर सही एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता ही संक्रमण से बचाव, भ्रांतियों को दूर करने और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता की भावना विकसित करते हैं।
प्राचार्य प्रोफेसर मोहम्मद इस्माईल बफाती ने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाना भी है। एचआईवी/एड्स जैसी स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के प्रति सही जानकारी और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे इस कार्यक्रम से प्राप्त जानकारी को अपने परिवार और समाज तक पहुंचाएं।
महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव श्री मुल्ला अली असगर टाकलीवाला ने अपने संदेश में कहा कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का प्रसार करना एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है। एचआईवी/एड्स से बचाव के लिए जागरूकता, समय पर जांच और सही जानकारी अत्यंत आवश्यक हैं। महाविद्यालय द्वारा इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने तथा स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में सराहनीय प्रयास है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की ओर से प्रो.चंद्रकांत महाजन, प्रो. शबनम कौसर, प्रोफेसर अजहरुद्दीन, प्रो. रितु मालवीय (प्रभारी, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी,महाविद्यालय इकाई) तथा प्रो. रेहान शेख,
श्री .फैजान खान, श्रीराम जाधव अन्य स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के प्रभारी प्रो.अशोक जाधव ने किया। उन्होंने जिला स्वास्थ्य विभाग, मुख्य वक्ता, एनजीओ प्रतिनिधि, महाविद्यालय प्रबंधन एवं कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, संक्रमण से बचाव के प्रति सतर्क रहने तथा समाज में जागरूकता एवं संवेदनशीलता का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया गया।





Comments
Post a Comment