तेरे सुर मेरे गीत संगीत समुह द्वारा सुर सम्राट किशोर दा को गीतों के माध्यम से दी आदरांजली
तेरे सुर मेरे गीत संगीत समुह द्वारा सुर सम्राट किशोर दा को गीतों के माध्यम से दी आदरांजली
निमाड़ प्रहरी 9977766399
बुरहानुपर निमाड़ प्रहरी स्व. किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर आदरांजलि देने हेतु तेरे सुर मेरे गीत संगीत समिति द्वारा शानदार गीतों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
किशोर दा की याद में आयोजित गीतों के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सतीश अग्रवाल, कवि रमेशचन्द्र शर्मा 'धुआँधार', समाजसेवी सुदामा इंगले एवं रोटी बैंक संचालक संजय शिंदे थे l
अतिथियों ने गीतों का कार्यक्रम आरंभ होने के पूर्व किशोर दा के तेलचित्र पर माल्यार्पण के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया l तत्पश्चात तेरे सुर और मेरे गीत संगीत समिति के गायकों ने किशोर दा के द्वारा गाए गए गीतों की बेहतरीन सिंगल एवं ड्यूट गीतों की प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को गुजरे ज़माने के पलों की याद ताजा हो गई l
उपस्थित श्रोताओं ने करतल ध्वनि से सभी गायक और गायिकाओं का भरपुर होंसला बढ़ाया, गायको की मधुर आवाज सुनकर उपस्थित श्रोता अचंभित थे कि हमारे छोटे से शहर बुरहानपुर में भी इतनी सुंदर आवाज में गाने वाले कलाकार मौजूद है। विशेष प्रस्तुति विश्वास अग्रवाल की रही l अतिथियों का स्वागत समिति के संयोजक सुनील सलुजा, अध्यक्ष राज भावसार, उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, वर्षा अग्रवाल, सचिव वीरेंद्र मिश्रा, प्रचार मंत्री अज़हर हसन, सागर मोदी, मंजु लखोटिया, माधुरी पंडित, संतोष जाधव, संतोष महाजन, सतीश गुजराती ने किया l समिति के अध्यक्ष राज भावसार ने साथ ही साथ जानकारी देते हुए बताया कि अगले माह शहर में एक भव्य गीतों का प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा l कार्यक्रम का संचालन सुमित गुप्ता द्वारा किया गया एवं आभार वीरेंद्र मिश्रा ने व्यक्त किया।
राज भावसार
अध्यक्ष, तेरे सुर मेरे गीत संगीत समूह, बुरहानपुर



Comments
Post a Comment