Posts

खंडवा ने माहेश्वरी पंचायत भवन में श्री अन्नकूट महोत्सव, छप्पन भोग एवम दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

Image
खंडवा ने माहेश्वरी पंचायत भवन में श्री अन्नकूट महोत्सव, छप्पन भोग एवम दीपावली मिलन समारोह का आयोजन  दैनिक निमाड़ प्रहरी www.nimadprahari वेदांश माहेश्वरी ब्यूरो चीफ खंडवा Email nimadprahari2012@gmail.com खंडवा स्थानीय समिति खंडवा ने माहेश्वरी पंचायत भवन में श्री अन्नकूट महोत्सव, छप्पन भोग एवम दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें सभी समाज बंधुओं ने सपरिवार पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाया।समाज बंधुओं ने एक दूसरे को दीपावली पर्व कि शुभकामनाएं दी और सबने कोरोना के चलते एक दूसरे के हालचाल पूछे। सर्वप्रथम 11 ब्राम्हणों ने मंत्र उच्चारण के बाद भोजन प्रसादी ग्रहण की तत्पश्चात सभी समाजजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में महिला संगठन,युवा संगठन एवम पंचायत भवन समिति की भी पूरी सहभागिता रही।सभी ने पूरे तन मन धन से कार्यक्रम को सफल बनाया।  

वैक्सीन नहीं लगवाई तो 30 नवम्बर के बाद कदम कदम पर आएगी परेशानी

Image
  वैक्सीन नहीं लगवाई तो 30 नवम्बर के बाद कदम कदम पर आएगी परेशानी दैनिक निमाड़ प्रहरी www.nimadprahari प्रबंध संपादक विशेष   रिपोर्ट-: दीपक माहेश्वरी Email nimadprahari2012@gmail.com इंदौर ।कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा पिछले 3 दिनों से लगातार इंदौर जिले को पूर्णतः वैक्सीनेटेड जिला बनाने के लिए बैठकें ली जा रही थीं। इन बैठकों का यह असर हुआ है कि जो लोग 30 नवंबर तक वैक्सीन के दोनों डोज नहीं लगवा लेंगे उनके लिए कदम कदम पर मुश्किलें आने वाली हैं। कलेक्टर की अपील पर अधिकांश व्यापारी संगठनों ने तय किया है कि वह 30 नवंबर के बाद उन ग्राहकों को सामग्री नहीं देंगे जिन्होंने वैक्सीन के दोनों डोज नहीं लगवाई हो। दुग्ध विक्रेता संघ ने भी तय किया है कि 30 नवंबर बाद उन्हें दूध नहीं दिया जाएगा उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवा ली हों। इसके साथ ही जिले के सभी मॉल, 56 दुकान, मेडिकल स्टोर्स, स्टेशनरी, कपड़े की दुकानों होटल्स, रेस्टोरेंट भी ऐसे लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा । कल हुई बैठक में जिले के अधिकांश रहवासी संघो ने भी तय कर लिया है कि 30 नवंबर के बाद ऐसे रह वासियों को सोसायटियों में प्रवेश...

निमाड़ वैली इंटरनेशनल स्कूल बुरहानपुर में मौलाना आजाद के जन्मदिवस को शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया

Image
  निमाड़ वैली इंटरनेशनल स्कूल बुरहानपुर में मौलाना आजाद के जन्मदिवस को शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया निमाड़ वैली इंटरनेशनल स्कूल बुरहानपुर में मौलाना आजाद के जन्मदिवस को शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ मौलाना आजाद के चित्र पर माला अर्पण करते हुए श्री अजय गुप्ता, श्रीमती गरिमा शर्मा, सकीना खान बहादुर, इफ्तिखार अंसारी के हाथों किया गया। कार्यक्रम का संचालन तनवीर रजा बरकाती ने किया। इस मौके पर मौलाना आज़ाद एजुकेशन सोसाइटी के डायरेक्टर नूरुद्दीन काजी़ ने कहा के मौलाना आज़ाद का शिक्षा के संदर्भ में महत्वपूर्ण कारनामा रहा है। कक्षा 12वीं के मोहम्मद उजे़र, फैजा़न उज़्ज़मा, प्राक्षा ने मौलाना आज़ाद पर अपने विचार व्यक्त किए।

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के 40 साथी 17 वर्ष बाद मिले, ताजा हुई पुरानी यादे।

 सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के 40 साथी 17 वर्ष बाद मिले, ताजा हुई पुरानी यादे। फिर लौटा बचपन और युवा मन यूं तो सफर मेरा मुश्किल से कटता है, यार मिल जाते हैं तब पता ही नहीं चलता। खंडवा। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय कल्याण गंज के लगभग 17 वर्षो बाद पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा में पढऩे वाले 40 साथी एक साथ मिले और अपने जीवन कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी एक-दूसरे से साझा कर बचपन और युवामन की यादों को ताजा किया। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय मित्र मंडल के तत्वावधान में स्कूली सत्र सन 2003-4 के सहपाठी जो पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा में अध्ययनरत थे, उनका मिलन समारोह नगर स्थित एक निजी परिसर में संपन्न हुआ। सभी सहपाठियों के एक साथ मिलन का यह प्रयास आकाश गुप्ता के अथक प्रयासों के चलते सफल हुआ, जिसमें देशभर से अलग-अलग शहरों में निवासरत एवं भिन्न-भिन्न व्यवसाय में कार्यरत 40 साथी एक साथ एकत्रित हुए और आगे की अपनी शिक्षा, कामकाज, पारिवारिक स्थिति और स्कूली घटनाक्रमों को सभी ने एक-दूसरे से साझा कर आनंद का अनुभव किया। आशीष माखीजा ने बताया कि काफी दिनों से मन में एक प्रसन्नता जाहिर हो रही थी कि सर...

कोविड-19 टीकाकरण कार्ययोजना 9 नवम्बर, 2021

Image
  कोविड-19 टीकाकरण कार्ययोजना 9 नवम्बर, 2021 निमाड़ प्रहरी www.nimadprahari.page Email nimadprahari2012@gmail.com बुरहानपुर 8 नवम्बर, 2021 -जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.वाय.बी.शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 9 नवम्बर, 2021 के लिए कोविड-19 टीकाकरण कार्ययोजना जारी की गई है। कार्ययोजना अनुसार गर्भवती महिलाओं/शिशुवति माताओं एवं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों का आज दिनांक 9 नवम्बर, 2021 को जिले में 19 टीकाकरण केन्द्रों पर ऑनसाईट टीकाकरण कार्य किया जायेगा। जिनमें शा.उ.मा.विधालय लालबाग, मातृ सेवासदन हॉस्पिटल, पुराना टी.बी.हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर सहित अन्य टीकाकरण केन्द्र शामिल है।

अखिल भारतीय धाकड़ महेश्वरी सभा आष्टा का अन्नकूट महोत्सव गोकुलधाम में हुआ संपन्न

Image
  अखिल भारतीय धाकड़ महेश्वरी सभा आष्टा का अन्नकूट महोत्सव गोकुलधाम में हुआ संपन्न दैनिक निमाड़ प्रहरी ब्यूरो चीफ विनोद  धारवा Email nimadprahari2012@gmail.com  आष्टा:- धनतेरस दीपावली एवं भाई दूज से देवउठनी ग्यारस के बीच में अखिल भारतीय धाकड़ महेश्वरी सभा स्थानीय समिति आष्टा जिला सीहोर द्वारा अन्नकूट महोत्सव आयोजन गोकुलधाम में रखा गया। अन्नकूट में श्री कृष्ण जी को 56 भोग लगाकर महाआरती कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अन्नकूट महोत्सव को समाज के वरिष्ठ जन युवा छोटे बड़े सब मिलकर अन्नकूट महोत्सव को बड़े ही आनंद के साथ मनाते हैं। अन्नकूट उत्सव में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वर्षा मूंदड़ा स्थानीय अध्यक्ष श्रीमती नम्रता मूंदड़ा एवं दिनेश जी समर्थ मुंदड़ा आदि अन्य सहित सभी आदरणीय वरिष्ठ जनों की उपस्थिति सराहनीय रही व ललित नागोरी एवं संतोष झंवर द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई। वही श्री राधा कृष्ण की जोड़ी एवं उनके नृत्य ने सबके मन को मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद झंवर द्वारा किया गया।

केदारनाथ मंदिर के दर्शन