Posts

नगरीय निकाय निर्वाचन में नहीं है स्टार प्रचारक का प्रावधान

Image
  नगरीय निकाय निर्वाचन में नहीं है स्टार प्रचारक का प्रावधान निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि वर्तमान में नगरीय निकाय निर्वाचन में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्टार प्रचारक के संबंध में कोई प्रावधान नहीं किए गए है । निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी के निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले व्यय को निर्वाचन व्यय में शामिल किया जाएगा। श्री सिंह ने बताया है कि महापौर के अभ्यर्थी के प्रकरण में सम्पूर्ण नगरीय निकाय क्षेत्र की सीमा तथा पार्षद के अभ्यर्थी के प्रकरण में उसके वार्ड की सीमा निर्वाचन क्षेत्र के रूप में चिन्हित है। एक ही मंच से एक से अधिक प्रत्याशियों की सभा होने की स्थिति में महापौर तथा पार्षद के प्रकरण में व्यय का विभाजन व्यय की अधिकतम सीमा के अनुपात में किया जाएगा। एक से अधिक पार्षदों की सभा के प्रकरण में पार्षदों के मध्य व्यय समान रूप से विभाजित किया जाएगा। निर्वाचन प्रचार के लिए बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर होने वाले यात्रा व्यय को व्यय में शामिल नहीं किया जाएगा।

धर्म - मजहब के नाम पर वोट ना दें भावनाओं में ना बहे क्योंकि यह नेताओं के लिए व्यापार है -

Image
  धर्म - मजहब के नाम पर वोट ना दें भावनाओं में ना बहे क्योंकि यह नेताओं के लिए व्यापार है - निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क खबरों विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9977766399 चुनाव में अपने मत का प्रयोग सही जगह करें वही प्रत्याशी चुने जो आप के क्षेत्र का सहज व्यक्ति हो जो आपके काम आए चुनावों में नेता आते हैं , बड़े बड़े वादे करते हैं , अपने आप को आपका बेटा आपका भाई बता कर आपका वोट प्राप्त करते हैं और आप 5 साल के लिए ठग लिए जाते हो क्योंकि जीतने के बाद हर एक नेता पार्षद, महापौर, विधायक, सांसद बनता है और बनने के बाद आपको भूल जाता है आपके टैक्स से ही इन नेताओं को सुख सुविधा तनख्वाह पेंशन का लाभ मिलते हैं आपके टैक्स से जो पैसा विकास के लिए मिलता है, उसमें भी कमीशन का पैसा इन नेताओं को जाता है, कुछ सालों में ही यह नेता लखपति और करोड़ पति बन जाते चुनाव के समय धर्म, जाति विचारधारा पर प्रहार करते हुए आपकी भावनाओं को भड़काते हुए कहते हैं , कि चुनाव से पहले यह ऑडियो सुन लो, वह वीडियो देख लो, उसकी कट्टरपंथी सोच विचारधारा को हम वोट नहीं करेंगे। लेकिन समय बदल जाने के  वाद यही नेता जब सदन में खड़ा ह...

भोपाल में रोटरी क्लब बुरहानपुर को मिले सात अवॉर्ड्स

Image
  भोपाल में रोटरी क्लब बुरहानपुर को मिले सात अवॉर्ड्स और ललित जैन को मिला बेस्ट सेक्रेटरी ऑफ डिस्ट्रिक्ट           . निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क   खबरों विज्ञापन के लिए  संपर्क करें   997776639        बुरहानपुर :  रोटरी इंटरनेशनल मंडल 3040 के तत्वाधान में मध्य प्रदेश विधानसभा के सभागृह में सम्मान समारोह (Beating The Retreat) का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस श्री नरेंद्र कुमार जैन के तथा मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह की विशेष अतिथि में  26 जून 2022 को हुआ । इसमें रोटरी सत्र 21-22 के मंडलाध्यक्ष कर्नल महेंद्र मिश्रा द्वारा रोटरी क्लब बुरहानपुर को विभिन्न श्रेणी के सेवा कार्यों के लिए बेस्ट कम्युनिटी सर्विस अवार्ड,, मेडिकल इक्विपमेंट बेस्ट अवॉर्ड,मेंबरशिप ग्रोथ अवॉर्ड, पॉल हैरिस ग्रो रोटरी चैलेंज अवार्ड, लिटरेसी अवार्ड,वोकेशनल सर्विस अवार्ड, वूमेन एमपावर अवार्ड सहित कुल  7 अवार्ड देकर सम्मानित किया गया । इसके अतिरिक्त रोटरी मंडल 3040 के अ...

प्यार में सरहद पारः बॉयफ्रेंड से मिलने पाकिस्तान जा रही एमपी की लड़की अटारी बॉर्डर पर गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी लड़के से हुआ था प्यार

Image
    प्यार में सरहद पारः बॉयफ्रेंड से मिलने पाकिस्तान जा रही एमपी की लड़की अटारी बॉर्डर पर गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी लड़के से हुआ था प्यार निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क खबरों विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9977766399 . June 27, 2022   भोपाल/रीवा। बॉयफ्रेंड से मिलने पाकिस्तान जा रही एमपी की लड़की अटारी बॉर्डर (Attari border) पर गिरफ्तार हो गई। युवती एमपी के रीवा जिले के तरहटी गांव की रहने वाली है। युवती का नाम फिजा खान (24) है। वह बीएससी करने के बाद वह रीवा के एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी लड़के से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गया। युवती लड़के के पाकिस्तान आने की बात मानकर घऱ से पासपोर्ट चोरी कर पाकिस्तान जा रही थी। लड़की के पास पाकिस्तान जाने का वीजा भी था। लेकिन लुक आउट सर्कुलर जारी होने के चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया। साइबर सेल की मदद से पता चला कि फेसबुक मैसेंजर से फोन करने वाला युवक दिलशाद खान पाकिस्तानी है।

शिवसेना ने किया पुलिस अधीक्षक का आत्मीय अभिनंदन

Image
  शिवसेना ने किया पुलिस अधीक्षक का आत्मीय अभिनंदन   पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पूर्वे आदि साथियों ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क खबरों से विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9977766399  बुरहानपुर जिला पुलिस अधीक्षक पद पर निर्विवाद सफलतम दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर श्री राहुल कुमार लोढ़ा lPS का सनातनी परम्परा नुसार विधी विधान से तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाकर शॉल श्रीफल भेंट करते हुए मिठाई खिलाकर शिवसेना इंदौर संभाग प्रमुख आशीष शर्मा ने शिवसैनिक पदाधिकारियों साथियों के साथ आत्मीय अभिनंदन किया |        26 जून को दो वर्ष पूर्व पुलिस अधीक्षक पद की कमान सम्हालने के पश्चात जिले के पुलिस विभाग में फुर्ती उर्जा का संचार कर अपराध पर लगाम कसते हुए आम जनता में न्याय के प्रति विश्वास कायम किया और जटिल प्रकरणों का निराकरण करते हुए अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया | इसी के साथ जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए स्वयं जंगल की खाक छानी तथा नाबाड के नाम पर अतिक्रमणकारी  जंगल भूमाफियाओं का सफाया किया | पर्दे के पीछे छुपे आर्थिक अपरा...

वस्त्र विक्रेता संघ की साधारण सभा बहुत जल्द आहूत होगी

Image
वस्त्र विक्रेता संघ की साधारण सभा बहुत जल्द आहूत होगी संस्था की चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न होगी निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क कमल नागपाल . खबरों विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9977766399 खंडवा।वस्त्र विक्रेता संघ के  पदाधिकारियों की बैठक विगत रात्रि घंटाघर पर एक निजी प्रतिष्ठान में संपन्न हुई,जिसमें कोरोना काल के बाद गतिविधियों में आये ठहराव को गतिशील करने तथा संस्था को पुनः सक्रिय करने हेतु विचार मंथन हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष हरमिंदर सिंह छाबड़ा ने कहा कि संस्था को एक बार फिर पूर्व की भांति सक्रिय करना है।पूर्व अध्यक्ष राजीव शाह ने कहा कि कार्यकारिणी सभा और साधारण सभा बुलाकर संस्था के प्रमुख तीन पदों हेतु चुनाव करवाए जाएं। रवि शाह ने कहा कि अध्यक्ष,सचिव और कोषाध्यक्ष इन तीन पदों के लिए चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएं,ताकि नई कार्यकारिणी आकर संस्था को सक्रिय रूप प्रदान कर सकें।प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों से इस विषय पर राय ली गई।जिस पर यह सहमति बनी कि गुरु पूर्णिमा के पश्चात साधारण सभा आयोजित की जाए, साथ ही अध्यक्ष,सचिव और कोषाध्यक्ष के चुनाव क...

1 जुलाई से बदल गये रेलवे के ये 10 नियम ....

Image
  1 जुलाई से बदल गये रेलवे के ये 10 नियम .... ===================== 1 वेटिंग लिस्ट का झंझट खत्म हो जाएगा। रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली सुविधा ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म टिकट की सुविधा दी जाएगी। 2) 1 जुलाई से तत्काल टिकट कैंसिल करने पर 50 फीसदी राशी वापस किए जाएंगे। .................. 3) 1 जुलाई से तत्काल टिकट के नियमों में बदलाव हुआ है। सुबह 10 से 11 बजे तक AC कोच के लिए टिकट बुकिंग होगी जबकि 11 से 12 बजे तक Sleeper कोच की बुकिंग होगी। ...................... 4) 1 जुलाई से राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में पेपरलेस टिकटिंग की सुविधा शुरु हो रही हैं। इस सुविधा के बाद शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में पेपर वाली टिकट नहीं मिलेगी, बल्कि आपके मोबाईल पर टिकट भेजा जाएगा। ................... 5) जल्द ही रेलवे अगल-अगल भाषाओं में टिकटिंग की सुविधा शुरु होने जा रही हैं। अभी तक रेलवे में हिंदी और अंग्रेजी में टिकट मिलती है, लेकिन नई वेबसाइट के बाद अब अलग-अगल भाषाओं में टिकट की बुकिंग की जा सकेगी। .................... 6) रेलवे में टिकट के लिए हमेशा से मारामारी होती रहती है। ऐसे में 1 जुलाई से शत...