खंडवा== मुस्लिम समाज आक्रोशित हे पुलिस कार्यवाही से- शहर काजी
खंडवा== मुस्लिम समाज आक्रोशित हे पुलिस कार्यवाही से- शहर काजी ==================== खंडवा से साजिद अली सैयद की रिपोर्ट निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क खबरें, विज्ञापन के लिए संपर्क करें---9977766399 खंडवा शहर में जुलूस ए मोहम्मदी के बाद से चले आ रहे सांप्रदायिक तनाव के बीच आज शहर काजी निसार अली और मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने आज एस .पी . श्री विवेक सिंह से मुलाकात कर एस.पी से कहां कि हम मुस्लिम समुदाय ने अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस के सामने रखी थी | फिर भी पुलिस ने कुछ संगठनों के दबाव में आकर 200 से अधिक मुस्लिम समुदाय के बेगुनाह युवकों पर केस दायर किया | शहर काजी ने कहां कि इतना बड़ा जुलूस ए मोहम्मदी हमारे शहर में शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ लेकिन कुछ संगठनों को यह रास नहीं आ रहा है | इसलिए मुसलमानों पर षड्यंत्र के तहत मुस्लिम समाज के लौगो पर इल्जाम लगावा कर पुलिस पर दबाव बनाकर निर्दोष लोगों पर केस बनवा रहे हैं | शहर काजी निसार अली ने खंडवा एस.पी श्री विवेक सिंह से कहां कि निष्पक्ष जांच करें | शहर काजी ने कहां...