एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ अभ्युदय वर्मा ने एग्जाम टाइम स्ट्रेस एवं हेल्थ पर चर्चा की
एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ अभ्युदय वर्मा ने एग्जाम टाइम स्ट्रेस एवं हेल्थ पर चर्चा की पेरेंट्स और टीचर्स बच्चों के एक्सप्रेशंस को समझे और उनकी जिज्ञासा स्वीकारें , उन्हें खुल कर बोलने दे निमाड़ प्रहरी--9977766399 एग्जाम टाइम स्ट्रेस एवं हेल्थ पर क्रिएट स्टोरीज सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित परिचर्चा एक निजी स्कूल ( अय्यप्पा पब्लिक ) में हुई जिसमे एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ अभ्युदय वर्मा ने चर्चा बच्चे , पेरेंट्स और टीचर्स से रूबरू हुए एवं इस खास मौके पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ दीपिका वर्मा मौजूद थी। विशेषज्ञ डॉ अभ्युदय वर्मा ने बताया काफी बार देखा गया है की परीक्षा और परिणाम के बाद काफी बच्चे अंडरवेट और ओवरवेट के शिकार हो जाते है जो की सही नही है क्यूंकि यह कई बड़ी बिमारियों को जन्म देने लगता है जो की हमे बाद में समझ आती है । बच्चे या तो काफी ओवरईटिंग करते है या ज़रुरत से बहुत कम मात्र में सेवन करते है , जो की गलत है । पेरेंट्स और टीचर्स बच्चों को खुल कर बोलने दे , उनके एक्सप्रेशंस को समझे , उनकी जिज्ञासा को स्वीकार करें । इससे बच्चे का भय समाप्त होगा और जीवन...