Posts

आशा देवी मंदिर में मन्नत उतारने आए श्रद्धालुओं पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया.

    आशा देवी मंदिर में मन्नत उतारने आए श्रद्धालुओं पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. बुरहानपुर के असीरगढ़ गांव में आशा देवी मंदिर में मन्नत उतारने आएं श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. हमले में 7 लोग घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया हॉस्पिटल, जहां उनका इलाज जारी है. बुरहानपुर।  असीरगढ़ गांव में आशा देवी मंदिर में मन्नत उतारने आए श्रद्धालुओं पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस हमले में 7 श्रद्धालु घायल हुए हैं, इसमें महिला, पुरुष सहित बच्चे भी शामिल हैं. स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. मधुमक्खियों के डंक से उनके पूरे शरीर में सूजन आ गई है. धुआं लगने से मधुमक्खियां बौखला गईं बुरहानपुर जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर असीरगढ़ गांव में आशा देवी का प्रसिद्ध मंदिर है. जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. अष्टमी के दिन गुजरात से एक परिवार यहां मन्नत उतारने आया था. श्रद्धालु पूजा पाठ के बाद मंदिर के समीप बने एक कुएं के पास खाना बना रहे थे, ऊपर मधुमक्खियों ने छत्ता ...

दाल_बाटी खाने के नियम..!!!

Image
  दाल_बाटी खाने के नियम..!!! निमाड प्रहरी-9977766399  ( 1) बाटी जींस-पैंट पहन कर नहीं खानी चाहिए ।  बैठने में तकलीफ होती है और बाटी कम भाती है। ( 2) बाटी खाते वक्त मोबाइल का स्विच ऑफ रखें । बात करने से पेट में हवा जाती है, जिससे एक बाटी कम खाई जाती है। ( 3) बाटी खाते वक्त सुई गिरने जितनी भी आवाज नहीं आनी चाहिए। खाते वक्त कोई बच्चा आवाज करे तो, उसे भी लप्पड़ मेल देनी चाहिए, बगैर रहम करे। (4) बाटी खाते वक्त पंखा पास में होना चाहिए। (5) बाटी खाते वक्त घी की बाल्टी फुल होनी चाहिए ।  जितना घी जाएगा बाटी के साथ, उतनी तरावट रहेगी और कुम्भकर्ण के जैसे नींद आएगी एकदम टेंशन फ्री। (6) बाटी खाने के बाद मिथुन चक्रवर्ती की पिक्चर नहीं देखनी चाहिए, उससे माथा खराब रहता है और खोपड़ी घनचक्कर हो जाती है।  (7) जिस दिन घर पे बाटी बनती है, उस दिन खुशी का माहौल रहता है। (8) बच्चे भी सभी काम पे लग जाते हैं । कोई कांदा काटने लग जाता है, कोई चटनी घोटता है, कोई कड़ी पत्ता लेने चला जाता है। कोई अपने आप को दाल बनाने का उस्ताद जता कर दाल की वाट लगाता है। (9) बाटी खाने के बाद दाल-बाटी और लड्डू क...

देसी टॉनिक मतलब --सत्तू सात प्रकार के धान्य मिलाकर बनाया जाता है...

Image
  देसी टॉनिक मतलब  --सत्तू सात प्रकार के धान्य मिलाकर बनाया जाता है...? ये हैं मक्का, जौ, चना, अरहर, मटर, खेसरी और कुलथा। इन्हें भुन कर पीस लिया जाता है निमाड प्रहरी-9977766399  नेचुरोपैथी एवं आयुर्वेद के अनुसार सत्तू का सेवन गले के रोग, उल्टी, आंखों के रोग, भूख, प्यास और कई अन्य रोगों में फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि पाया जाता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है। जौ का सत्तू : यह जलन को शांत करता है। इसे पानी में घोलकर पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। साथ ही बहुत ज्यादा प्यास नहीं लगती। यह थकान मिटाने और भूख बढाने का भी काम करता है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह वजन को नियंत्रित करने में भी मददगार होता है। चने का सत्तू : चने के सत्तू में चौथाई भाग जौ का सत्तू जरूर मिलाना चाहिए। चने के सत्तू का सेवन चीनी और घी के साथ करना फायदेमंद होता है। इसे खाने से लू नहीं लगत कैसे करें सेवन..? सत्तू को ताजे पानी में घोलना चाहिए, गर्म पानी में नहीं। सत्तू सेवन के बीच में पानी न पिएं।...

जानें कितनी है कीमत, अयोध्या राम मंदिर के थीम पर चांदी का रंगीन सिक्का जारी

Image
  जानें कितनी है कीमत, अयोध्या राम मंदिर के थीम पर चांदी का रंगीन सिक्का जारी निमाड प्रहरी-9977766399  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है वहीं रामनवमी महोत्सव को लेकर काफी तैयारियां की जा रही हैं। वहीं राम मंदिर का प्रसाद, सरयू का जल जैसी खास चीजों की काफी डिमांड है। जो लोग अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन नहीं कर पाए हैं वे ऑन लाइन प्रसाद मंगवा रहे हैं। इस बीच सरकार ने सार्वजनिक बिक्री के लिए सीमित संस्करण वाला 50 ग्राम रंगीन चांदी का सिक्का जारी किया है।   50 ग्राम वजन का सिक्का सार्वजनिक बिक्री के लिए जारी इस एक सिक्के की कीमत 5860/- रुपये है। 50 ग्राम वजन का यह सिक्का 999 शुद्ध चांदी से बनाया गया है। इसे एसपीएमसीआईएलआई की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। यह सिक्का रामलला और राममंदिर के थीम पर आधारित है। 22 जनवरी को हुई थी प्राण प्रतिष्ठा बता दें कि पीएम मोदी की अगुवाई में 22 जनवरी को अयोध्या के मंदिर में रामलला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर को एक नए युग के ...

खंडवा की एक 121 साल पुरानी सामाजिक संस्था "फ्रीमेसन ऑफ खंडवा" का वर्ष 2024-25 की नई कार्यकारणी का गठन शनिवार शाम को सिविल लाइंस, लॉज कोरोनेशन नंबर 64 मे संपन्न हुआ।

Image
  खंडवा की एक 121 साल पुरानी सामाजिक संस्था "फ्रीमेसन ऑफ खंडवा खंडवा की एक 121 साल पुरानी सामाजिक संस्था "फ्रीमेसन ऑफ खंडवा" का वर्ष 2024-25 की नई कार्यकारणी का गठन शनिवार शाम को सिविल लाइंस, लॉज कोरोनेशन नंबर 64 मे संपन्न हुआ। निमाड प्रहरी-9977766399    खंडवा निमाड प्रहरी  नई कार्यकारणी इस प्रकार है, वर्शिपफुल मास्टर: अनुराग राठौर, सचिव:संजीव सेठी, सीनियर वार्डन:आरिफ सैफी, जूनियर वार्डन: अखिलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष: राजेंद्र प्रसाद चौरे। इस समारोह में संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे और सब ने नई कार्यकारणी को बधाई दी।

बुरहानपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष में रेणुका माता मंदिर तक पदयात्रा की गई ।

Image
बुरहानपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष में रेणुका माता मंदिर तक पदयात्रा की गई । निमाड प्रहरी-9977766399    बुरहानपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष में रेणुका माता मंदिर तक पदयात्रा की गई । यह पदयात्रा राजस्थानी भवन से शुरू होकर रेणुका माता मंदिर तक पहुंची जिसमें समाज की महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे । बड़े हर्ष उल्लास के साथ माताजी के भजन गाते हुए और जयकारा करते हुए यह यात्रा संपन्न हुई।   रेणुका माता मंदिर में महिला मंडल की तरफ से माताजी को चुनरी ओढाई गई और माताजी की आरती की गई।

133 वीं भीम जयंती के उपलक्ष में भीमआर्मी ने एक पेन एक कॉफी देकर मनाई जयंती.

Image
  133 वीं भीम जयंती के उपलक्ष में भीमआर्मी ने एक पेन एक कॉफी देकर मनाई जयंती ( डीजे को नहीं शिक्षा को देंगे महत्व दत्तू मेढ़े...) निमाड प्रहरी-9977766399    बुरहानपुर जिला अंतर्गत बड़ा पोस्ट ऑफिस स्थित डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा को वंदन कर समाज जनों से अपील करते हुए भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़ेजी ने कहा कि अपने देश में हीरे पर टैक्स 3% होता है और शिक्षा सामग्री पर 18% टैक्स लगता है इस कारण गरीब बच्चे पढ़ने में असमर्थ रहते हैं उनकी मदद के लिए हमें कम से कम एक पेन एक कॉपी हर व्यक्ति के हिसाब से गरीब के पास पहुंचना चाहिए. इसीलिए यह पहल भीमआर्मी ने कई साल पहले महाराष्ट्र से शुरू कर पूरे देश में लागू कर दी है. इसी के चलते हुए बुरहानपुर में भी ज्ञान ज्योति यूथ फाउंडेशन यह मुहिम को सफल बना रहा है हम सब मिलकर उनका साथ देना चाहिए.आज हम लाखों करोड़ों रुपए डीजे पर खर्च कर रहे हैं उसका आनंद कुछ घंटे के लिए होता है परंतु किसी गरीब को शिक्षा हेतु मदद करने पर उसे काबिल बनता है उसका एहसान मरते दम तक नहीं भूलता है वह व्यक्ति.क्योंकि डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी ने कहा थ...