Posts

मॉडर्न हाई सेकेंडरी स्कूल लोधीपुरा के बच्चों ने भी रन फॉर यूनिटी में प्रतियोगिता में भाग ले कर उपस्थित दर्ज कराई

Image
  मॉडर्न हाई सेकेंडरी स्कूल लोधीपुरा के बच्चों ने भी रन फॉर यूनिटी में प्रतियोगिता में भाग ले कर उपस्थित दर्ज कराई निमाड़ प्रहरी 9977766399  बुरहानपुर निमाड प्रहरी  ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर बुरहानपुर में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ (#RunForUnity) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सभी स्कूल के बच्चों एवम् मॉडर्न हाई सेकेंडरी स्कूल लोधीपुरा के बच्चों ने भी रन फॉर यूनिटी में प्रतियोगिता में भाग ले कर उपस्थित दर्ज कराई सभी उपस्थित जनों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। यह आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान को स्मरण करने और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है। आज देश में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में निर्णय उसी प्रतिबद्धता और राष्ट्रभाव से लिए जा रहे हैं, जैसे सरदार पटेल जी स्वयं भारत के नेतृत्व के लिए खड़े हों।

सद्भावना मंच ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को याद किया

Image
  सद्भावना मंच ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को याद किया निमाड प्रहरी 9977766399  खंडवा।सद्भावना मंच ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 41 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंच के माली कुआं स्थित कार्यालय में आयोजन हुआ।संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि राष्ट्र के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सद्भावना मंच उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है।देश भर में लोग भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार पटेल को आज नमन कर रहे हैं।श्री जैन ने कहा कि पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोकर सच्चे अर्थों में "एक भारत" का निर्माण किया। “देश की एकता के प्रहरी, लौह पुरुष सरदार पटेल अमर रहें।” के जयघोष के साथ उन्हें याद किया गया।वहीं आयरन लेडी के बारे में कहा कि भारत रत्न इंदिरा जी की दबंगता आज भी प्रासंगिक है।वे देश की तीसरी और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं,जिन्हें 1966 से 1977 और फिर 1980 से 1984 तक देश का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है।देशहित में उनके नि...

सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया कॉलेज बुरहानपुर के विद्यार्थियों ने कुश्ती प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

Image
  सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया कॉलेज बुरहानपुर के विद्यार्थियों ने कुश्ती प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन  निमाड प्रहरी 9977766399    बुरहानपुर निमाड़ प्रहरी  म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल एवं क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन के अंतर्गत सीधी संभाग स्तरीय कुश्ती (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता सत्र 2025-26 का आयोजन एस.एन. कॉलेज, खंडवा में किया गया। इस प्रतियोगिता में सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया कॉलेज, बुरहानपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था व शहर का नाम रोशन किया। कॉलेज के B.Com द्वितीय वर्ष के छात्र *समीर अली ने 74 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में  स्वर्ण पदक (Gold Medal) प्राप्त किया, वहीं B.A. प्रथम वर्ष के छात्र शेख दानिश कुरैशी ने 92 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल किया। दोनों विजेता खिलाड़ी चंडीगढ़ में होने वाली आगामी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में के.टी.बी. विश्वविद्यालय, खरगोन का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो उनके लिए एक बड़ा अवसर है। कालेज प्रबंधन समिति के सचिव श्री अली असगर  भाई ट...

राज्य स्तरीय बास्केटबॉल महिला प्रतियोगिता में पूनमचंद गुप्ता वोकेशन महाविद्यालय की छात्रा का चयन

Image
  राज्य स्तरीय बास्केटबॉल महिला प्रतियोगिता में पूनमचंद गुप्ता वोकेशन महाविद्यालय की छात्रा का चयन निमाड प्रहरी 9977766399   खंडवा निमाड प्रहरी मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन की संभाग स्तरीय बास्केटबॉल (म.) प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीालेंस शासकीय पी.जी.महाविद्यालय खरगोन में दिनांक 29/10/25 को आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय के अंतर्गत 05 जिलों बुरहानपुर,खण्डवा, खरगोन,बडवानी के महाविद्यालयों से आए बास्केटबॉल (म.) दल प्रभारी एवं विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय की बी.एस.सी. प्रथम वर्ष की छात्रा *पूर्णिमा पटेल* ने सहभागिता की इस प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए दल प्रबंधक *प्रो. चेल्सी मिश्रा* ने बताया कि महाविद्यालय की छात्रा कु.पूर्णिमा पटेल ने अपने खेल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान विश्वविद्यालय दल में बनाया। जो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जिसका आयोजन शासकीय कमलराज विश्वविद्यालय ग्वालियर में किया जाना है । एवं आगा...

इंदौर की स्थानीय तीनों समितियों के तत्वावधान में अन्नकूट महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से संपन्न हुआ

Image
इंदौर की स्थानीय तीनों समितियों के तत्वावधान में अन्नकूट महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से संपन्न हुआ निमाड प्रहरी 9977766399  इंदौर - इंदौर की स्थानीय तीनों समितियों के तत्वावधान में अन्नकूट महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर, वरिष्ठों का सम्मान, छप्पन भोग, महाप्रसादी, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।।    इस महा आयोजन की सफलता के सुत्रधार रहे स्थानीय समाज बंधु जिन्होंने बारिश में भी  पधारकर समितियों के सदस्यों का मान बढ़ाया, आपका ऐसा प्रतिसाद पाकर हम आभारी है, जैसा कि प्रदीप भाई ने कहा कि यह उपस्थिति तीन गुना हो सकती थी, अगर आपका ऐसा ही साथ हमें मिलता रहा तो वो संख्या भी दूर नहीं ।।  पुनः सभी समाज बंधुओं व मातृशक्ति का आभार राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र टुवानी एवं केंद्र कार्यकारिणी मध्य प्रदेश

महिलाओं ने मनाया आंवला नवमी का पावन पर्व

Image
  महिलाओं ने मनाया आंवला नवमीं  का पावन पर्व   निमाड प्रहरी 9977766399  इछावर निमाड़ प्रहरी   युवा संगठन राष्ट्रीय महासचिव आदित्य अनिल राठी इछावर के फॉर्महाउस पर समाज की महिलाओं ने मनाया आंवला नवमी का पावन पर्व विशेष पूजन एवं भोजन प्रसादी कर भगवान से कुशल मंगल की प्रार्थना की- समाज की- महिलाओं वे समाज विकास" हेतु- आपस में चर्चा की-  समाजवधू महिलाओं ने आंवला नवमीं का आनंद उठाया !        पुनः सभी समाज बंधुओं व मातृशक्ति का  आभार  राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र टुवानी एवं केंद्र कार्यकारिणी मध्य प्रदेश

बुरहानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झाबुआ जिले को 8 विकेट से हराया

Image
  इंदौर संभाग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर 23 वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता खंडवा में आयोजित   बुरहानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झाबुआ जिले को 8 विकेट से हराया  निमाड प्रहरी 9977766399    बुरहानपुर निमाड़ प्रहरी   इंदौर संभाग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर 23 वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता खंडवा में   की जा रही है।जिला बुरहानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झाबुआ जिले को 8 विकेट से हराया. झाबुआ की टीम पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 54 रन पर ऑल आउट हो गई बुरहानपुर की ओर से दीक्षांत महोकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 रन देकर 6 विकेट हासिल किए अश्विन महाजन ने 3 और भव्य अग्रवाल ने 1 विकेट लिया । 54 रन के इस लक्ष्य को जिला बुरहानपुर की टीम ने 2 विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया बुरहानपुर की ओर से हमजा ओलिया ने 13 एवम श्रीयांश वैद्य ने 22 रन पर नाबाद रहे , टीम की जीत पर जिला बुरहानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ आनंद दीक्षित सचिव डॉ.संदीप पगारे उपाध्यक्ष चेतन चौहान एवम ...