Posts

Showing posts from June, 2023

महाकाल मित्र मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य मै अखण्ड हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर निशान यात्रा निकाली गयी

Image
  महाकाल मित्र मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य मै अखण्ड हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर निशान यात्रा निकाली गयी  . युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा --. युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति मातृ शक्ति स्वरूपा महिलाओं ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा निमाड़ प्रहरी - - वेदांश माहेश्वरी प्रबंध संपादक निमाड़  प्रहरी  न्यूज़ नेटवर्क मध्य प्रदेश . खंडवा (निमाड़ प्रहरी)    महाकाल मित्र मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 30 जून को अखण्ड हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर निशान यात्रा निकाली गयी जिसमे जलगांव के ताशे मुख्य आकर्षण थे जो कि बड़ाबम परदेशीपुरा से नगर भ्रमण कर श्री दादा दरबार तक गयी जिसमे शहर में जगह-जगह स्वागत पुष्प वर्षा हुई इस यात्रा में मातृशक्ति के साथ वेदांश महेश्वरी , अंशुल, यश, विदित अनुराग, नैतिक, दैविक, नीलेश ,अभिषेक . मातृ शक्ति स्वरूपा मनोरमा माहेश्वरी श्रीमती जागृति दीपक श्रीमती नीतू प्रदीप महेश्वरी श्रीमती सुषमा महेश्वरी श्रीमती. रितु बजाज श्रीमती रेनू मनोज सैकड़ों की संख्या में महाकाल मित्र मंडल के कार्यकर्ता मौजूद थे

यातायात नियमों का पालन करना हर वाहन चालक की जिम्मेदारी

Image
  यातायात नियमों का पालन करना हर वाहन चालक की जिम्मेदारी निमाड़ प्रहरी 9977766399 शहर की सड़कों पर प्रतिदिन हो रहे हादसों के लिए पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, ट्रेफिक इंजीनियरिंग आदि को दोषी ठहराना एक फैशन बन गया है। देखने में आया है कि इंदौर की घने ट्रेफिक दबाव वाली सड़कों पर रांग साइड आना और रेड लाइट में वाहन भगा ले जाना आम बात है जो अधिकतर दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण के रूप में सामने आता है। उपायुक्त यातायात प्रबंधन श्री मनीष अग्रवाल कहते हैं कि उनका विभाग लोगों को नियम पालन के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम जैसे पोस्टर, जन संवाद, हेलमेट  वितरण, स्कूलों में शिक्षा, ट्रेफिक पार्क में कक्षा, यातायात प्रबंधन मित्रों के सहयोग से चौराहों पर समझाई आदि लगातार चला रहा है और उसके सकारात्मक परिणाम भी दिखाई पड़ रहे हैं। अरे ओ भिया फेम यातायात सुधारक राजकुमार जैन जो सोशल मिडिया पर अपना अभियान पिछले 7 वर्षों से लगातार चला रहे है का के कहना है कि यातायात नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए जाते हैं ना कि सिर्फ चालान वसूली के लिए। लेकिन लोगों के मन में यह बात घर कर गई है कि यातायात न...

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर पंचगव्य चिकित्सक सम्मानित

Image
  -राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर पंचगव्य चिकित्सक सम्मानित   - पंचगव्य थैरेपी शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य देती है  निमाड़ प्रहरी 9977766399 इंदौर, 30 जून ।राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व संध्या पर स्वर्णिम फ़ाउंडेशन द्वारा पंचगव्य चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बीएएमएस डॉ गौरव पंजारे ,डॉ वर्षा दुबे ,डॉ ज्योति महावर,डॉ संध्या पंजारे,डॉ ईश्वर धाकड और डॉ शादाब अहमद को माला , गिफ़्ट और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया । सभी आयुर्वेद डॉक्टर पिछले कई वर्षों से पंचगव्य थैरेपी द्वारा सैकड़ों मरीज़ों का सफल उपचार कर रहे हैं ।इस अवसर पर समाजसेवी वीरेन्द्रकुमार जैन ने कहा कि देश के स्वास्थ्य के रक्षक भारतीय चिकित्सा पद्धति को प्रचारित कर देशवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए अपने समय,मेहनत और ज्ञान की भूमिका निभा रहे हैं ।डॉक्टर्स ने अपने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचगव्य थैरेपी मनुष्य को शारीरिक,मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य प्रदान करती है ।फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष विवेक शारदा जैन ने स्वागत भाषण दीया ।विशाल जोशी...

हरी पत्तियाँ क्यो?🌿 (Green Leaves) ग्रीन ज्यूस

Image
  🌿हरी पत्तियाँ क्यो?🌿 (Green Leaves)  ग्रीन ज्यूस निमाड़ प्रहरी 9977766399 सृष्टि में यदि खाद्य पदार्थों की बात करें तो ईश्वर ने सर्व प्रथम हरी पत्तियों (वायु तत्व) का सृजन किया मानो ईश्वर मनुष्य को संकेत दे रहा हो कि मैंने तुम्हारे भोजन की पहली खुराक तुम्हें दे दी है। वास्तविकता है कि हमारे भोजन में यदि पहली खुराक पत्तियों की हो सके तो स्वास्थ्य की ओर उठने वाला यह पहला कदम साबित हो सकता है। विचारणीय है कि हमारे सभी देवताओं का पुजन भी पत्तियों से किया जाता है।  क्यों ?  क्योंकि यही उचित है। देवताओं में प्रथम पूज्य गणपति जी महाराज का पूजन दूर्वा से किया जाता है, दूर्वा के बिना गणेश जी मोदक का भोग स्वीकार नहीं करते। इसी प्रकार विष्णु भगवान का भोग तुलसी पत्र तथा शिव जी का भोग बेल पत्र के बिना सम्भव नहीं है। ऐसा इसीलिए विधान बनाया गया जिससे मनुष्य भी इससे सीख ले और अपने भोजन में पत्तियों को प्रथम स्थान दे। पत्तियों में क्लोरोफिल नामक तत्व पाया जाता है जो शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता पैदा करता है। यदि आपके शरीर में यह तत्व रहेगा तो कोई भी संक्रामक रोग आप पर आसानी ...

जिला लोक अभियोजक कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री ज्ञानप्रकाश। डोंगरे की सेवानिवृति पर भावभीनी बिदाई

Image
  जिला लोक अभियोजक कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री ज्ञानप्रकाश। डोंगरे की सेवानिवृति पर भावभीनी बिदाई निमाड़ प्रहरी 9977766399   जिला लोक अभियोजक कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री ज्ञानप्रकाश। डोंगरे की सेवानिवृति पर जीपी श्री रामसेवक वर्मा,एजीपी अभय दुबे,दीपक कुरे,अश्विनी भाटे,मनीष बरोले,पूर्व जीपी बी एल मंडलोई,सुनील चंदेल एवं कर्मचारी श्री संतोष राजपाली,इसरार द्वारा शाल श्रीफल एवं दादाजी की फोटो देकर भावभीनी बिदाई देते हुवे स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

त्रिफला चूर्ण या सीरप...... जो स्वस्थ्य बने रहने हेतु /अनेकों रोगों को दूर करने हेतु बहुत ही लाभदायक होता है।

Image
 🪹 त्रिफला चूर्ण या सीरप...... जो स्वस्थ्य बने रहने हेतु /अनेकों रोगों को दूर करने हेतु बहुत ही लाभदायक होता है। त्रिफला लेने का सही नियम.... साधारण विधि....... निमाड़ प्रहरी 9977766399 आज के समय में व्यक्ति अपने खान-पान और अनियमित जीवनशैली के कारण अपनेआप पर ध्यान नहीं दे पाता, नतीजन वह कई बीमारियों का शिकार हो जाता है और इन बीमारियों में कब्ज, थकान होना, नींद न आना इत्यादि है। इनके इलाज के लिए व्यक्ति दवाईयों का लगातार सेवन करता रहता है, जिससे वह कई और बीमारियों का शिकार हो जाते है। लेकिन यदि हम थोड़ी सी सावधानी बरतकर और आयुर्वेद को अपनाए तो अपने स्वाहस्य्ले की सही तरह से देखभाल... कर ही पाएंगे साथ ही शरीर का कायाकल्प भी करने में आसानी होगी।  त्रि‍फला ऐसी ही आयुर्वेदिक औषधी है जो शरीर का कायाकल्प कर सकती है। त्रि‍फला के सेवन से बहुत फायदें हैं। स्वस्थ‍ रहने के लिए त्रि‍फला चूर्ण महत्वपूर्ण है। त्रि‍फला सिर्फ कब्ज दूर करने ही नहीं बल्कि कमजोर शरीर को एनर्जी देने में भी प्रयोग हो सकता है। बस जरुरत है तो इसके नियमित सेवन करने की | सेवन विधि.... सुबह हाथ मुंह धोने व कुल्ला आदि क...

मानव सेवा संस्था ने किया सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश में नियुक्त हुए चार पदाधिकारियों का सम्मान।

Image
  मानव सेवा संस्था ने किया सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश में नियुक्त हुए चार पदाधिकारियों का सम्मान। निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर। मानव सेवा संस्था के बैनर तले  सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश स्तर पर नियुक्त हुए चार पदाधिकारियों का संस्था द्वारा शॉल, श्रीफल, व पुष्पमाला से स्वागत सम्मान किया गया, जिला अध्यक्ष प्रेमलता सांखला ने बताया कि यह बड़ा ही गर्व का विषय है कि बुरहानपुर के पत्रकारिता जगत के इतिहास में पहली बार पत्रकारों में कोई बुरहानपुर जिले से प्रदेश स्तर पर सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है। इसी उपलक्ष में हमारे द्वारा प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले, प्रदेश संरक्षक नितिन इंगले, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जाधव, प्रदेश सह सचिव संजय रघुवंशी का स्वागत व सम्मान किया गया, साथ ही मानव सेवा संस्था द्वारा उनसे निवेदन किया गया कि सामाजिक कार्यों में वह मानव सेवा संस्था का सहयोग करें। इस अवसर पर संस्थापक उषा अग्रवाल, सचिव चंदा जांगड़े, अरुण जोशी, कीर्ति मेहता, अत्ताउल्लाह खान, मंसूर सेवक, पुनीत सांखले सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

रिलायंस स्टोर द्वारा आज रोटी बैंक मे गरीबो बुजुर्गो को नगद राशि फल फ़्रूट कोल्ड्रिंक्स दी गई

Image
  रिलायंस स्टोर द्वारा आज रोटी बैंक मे गरीबो बुजुर्गो को नगद राशि फल फ़्रूट कोल्ड्रिंक्स दी गई  निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर [निमाड़ प्रहरी  ]  रिलायंस  स्टोर खंडवा रोड बुरहानपुर द्वारा आज रोटी बैंक मे गरीबो बुजुर्गो को नगद राशि फल फ़्रूट कोल्ड्रिंक्स दी गई स्टोर मैनेजर पिऊस असोले संदीप पाटिल अतुल गुजर धीरज कुशवाह एवं अमोल कदम किरण वारुडे उपस्तिथ रहे

रेलवे ट्रैक पर पानी भरा, मिट्टी बही, WCR ने 6 ट्रेन रद्द की, इन गाड़ियों के मार्ग बदले

Image
  रेलवे ट्रैक पर पानी भरा, मिट्टी बही, WCR ने 6 ट्रेन रद्द की, इन गाड़ियों के मार्ग बदले निमाड़ प्रहरी 9977766399 पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मण्डल के कटनी - बीना रेलखण्ड पर सलैया स्टेशन के ट्रैक पर पानी भर गया जिससे ट्रैक की मिट्टी बह गई, सुरक्षा को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने इस ट्रैक से गुजरने वाली 6 ट्रेन की रद्द कर दिया है जबकि दो ट्रेन का रूट डायवर्ट कर दिया है।

भोजन द्वारा स्वास्थ्य

भोजन द्वारा स्वास्थ्य *1 केला* ब्लडप्रैशर नियंत्रित करता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है, हृदय की सुरक्षा करता है, अतिसार  में लाभदायक है, खाँसी में हितकारी है। *2 जामुन* कैंसर की रोकथाम करता है, हृदय की सुरक्षा करता है, कब्ज को मिटाता है, स्मरण शक्ति बढाता है, रक्त शर्करा नियंत्रित करता है, डायबिटीज में अति लाभदायक। *3 सेवफ़ल*  हृदय की सुरक्षा करता है, दस्त उपचार से रोकता है, कब्ज में फ़ायदेमंद है, फ़ेफ़ड़ों की शक्ति बढाता है। *4 चुकंदर* शरीर का वजन घटाता है, ब्लडप्रैशर नियंत्रित करता है, अस्थिक्षरण रोकता है, कैंसर के विरुद्ध लडता है, हृदय की सुरक्षा करता है। *5 पत्ता गोभी* बवासीर में हितकारी है, हृदय रोगों में लाभदायक है, कब्ज को मिटाता है, वजन घटाने में सहायक है, कैंसर में फ़ायदेमंद है। *6 नींबू* त्वचा को मुलायम बनाता है, कैंसर अवरोधक है, हृदय की सुरक्षा करता है, ब्लड प्रैशर नियंत्रित करता है, स्कर्वी रोगनाशक है। *7 अंगूर* रक्तप्रवाह वर्धक है, हृदय की सुरक्षा करता है, कैंसर से लडता है, गुर्दे की पथरी नष्ट करता है, नेत्र ज्योतिवर्धक है। *8 आम* कैंसर से बचाव करता है, थायराईड रो...

विधायक शेरा भैया ने ईदगाह पहुचंकर दी ईद की दिली मुबारकबाद

Image
  विधायक शेरा भैया ने ईदगाह पहुचंकर दी ईद की दिली मुबारकबाद निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर I बुरहानपुर के सेवाभावी विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह शेरा भैय्या ने आज ईद के मौक़े पर ईदगाह पर पहुंचकर सभी भाइयों और मित्रों व नन्हे मुन्ने बच्चों को ईद की दिली मुबारकबाद देकर दुआ करते हुए कहा कि यह पावन त्यौहार सबके जीवन में ढेर सारी खुशियां, बरकत और अमन लेकर आए। शेरा भैय्या हमेशा हर धर्म के त्यौहार पर समाजजनों के बीच पहुचंकर सद्भावना का संदेश देते है। जिसकी सदैव सराहना होती है।

शेरा भैया के हस्तक्षेप से पुन: प्रारंभ हुआ मातृ सेवा सदन अस्पताल

Image
 Press note - Breaking शेरा भैया के हस्तक्षेप से पुन: प्रारंभ हुआ मातृ सेवा सदन अस्पताल निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर शहर का 42 वर्ष पुराना मातृ सेवा सदन अस्पताल को स्वास्थ विभाग ने हठधर्मिता अपनाते हुए सील कर दिया, अस्पताल प्रबंधन के अध्यक्ष सुरेश श्रॉफ जी, सचिव सुनील कक्कड़ और अन्य सदस्यों ने इस कार्यवाही के बाद विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा भैया से कल मुलाकात कर मामले की जानकारी दी और अस्पताल से सील हटवाने का अनुरोध किया. उक्त मामले को लेकर शेरा भैया ने तुरंत जिला प्रशासन एवं स्वास्थ विभाग के CHMO से अस्पताल में कमियों को दूर कर अस्पताल को पुन: प्रारंभ करने हेतु चर्चा की, उक्त वार्ता के 24 घंटे के भीतर ही अस्पताल चालू हो गया.   आपको बता दें कि इस अस्पताल में गरीबों का उपचार बड़ी मात्रा में होता है. इसे सील होने ने कई गरीब परिवारजन सकते में आ गए थे किन्तु शेरा भैया के हस्तक्षेप से यह अस्पताल चालू होते ही गरीब लोगों में सुकून देखा गया.

भारी बारिश से बीना- कटनी रेलवे मार्ग हुआ बंद, रीठी सलैया के यहां ट्रैक पर आया पानी, जरुआखेड़ा स्टेशन पर खड़ी यात्री ट्रेन

Image
  भारी बारिश से बीना- कटनी रेलवे मार्ग हुआ बंद, रीठी सलैया के यहां ट्रैक पर आया पानी, जरुआखेड़ा स्टेशन पर खड़ी यात्री ट्रेन निमाड़ प्रहरी 9977766399 खड़वा (निमाड़ प्रहरी)  बीती रात से हो रही रुक-रुक कर बारिश से रीठी सलैया के पास  ट्रैक पर पानी आ जाने से बीना - कटनी रेलवे मार्ग बंद हो गया है, सागर जिले की लगभग हर स्टेशन पर यात्री ट्रेन खड़ी हुई है यात्री काफी परेशान है,  वही कमलापति -रीवा यात्री ट्रेन लगभग 4 घंटे से जरूआखेड़ा रेलवे स्टेशन पर खड़ी है और मार्ग खुलने का इंतजार कर रही है वही ट्रेन में सवार यात्री काफी परेशान है जो 4 घंटे से  स्टेशन पर ही रुके हुए हैं वहीं अब यात्रियों को खाने-पीने तक की भी परेशानी जाने लगी है बताया जा रहा है कि अब यह मार्ग काफी समय तक बंद रह सकता है जिसके बाद कई यात्री ट्रेन से उतरकर बसों के माध्यम से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए

कैंसर (कर्क रोग) क्या है ।

Image
  कैंसर (कर्क रोग) क्या है  निमाड़ प्रहरी 9977766399 यह मूल रूप से एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर की कोशिकाओं का असामान्य विकास होता है जो शरीर के विभिन्न भागों में फैल जाता है। अगर इस बीमारी का प्रारंभिक अवस्था में पता लग जाता है तो यह रोग ठीक हो सकता है। कैंसर मूल रूप से असामान्य कोशिका/सेल वृद्धि के कारण विकसित होता है। यह शरीर के एक हिस्से में उत्पन्न होता है और इसमें विभिन्न अंगों में घुसने की क्षमता होती है। कैंसर के संभावित लक्षण हैं गांठ, लंबे समय तक खांसी, असामान्य खून बहना, अत्यधिक वजन घटना और अन्दूरनी अंतड़ियों में परिवर्तन। कैंसर एक ऐसी स्थिति है जो कोशिकाओं के अत्यधिक विकास के कारण होती है और अगर इसके बारे में प्रारंभिक अवस्था में पता लगा तो यह ठीक हो सकता है। हालांकि जैसे जैसे समस्या की गंभीरता बढ़ती जाती है इससे निपटना कठिन होता जाता है। अगर कैंसर की स्थिति दर्दनाक है तो इसके उपचार करने के लिए इस्तेमाल तरीके भी समान रूप से पीड़ादायक हैं। इसलिए सतर्क रहना और समस्या को पहली बारी में उत्पन्न होने से पहले दूर करना महत्वपूर्ण है। इसके लक्षणों को पहचान कर इसकी अनदेखी करन...

बारिश के मौसम में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ सकते हैं बीमार

Image
  बारिश के मौसम में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ सकते हैं बीमार   निमाड़ प्रहरी 9977766399 बारिश के दिनों में सबको सात्विक भोजन ही करना चाहिए, क्योंकि इस सीजन में हमारे शरीर की पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है, और इसी कारण भोजन शीघ्र ही पच नहीं पाता है। 1. तले पदार्थ/ ऑयली फूड- बरसात के मौसम में गरम-गरम भजिए, कचोरी, समोसे, पकौड़े सभी को अच्छे लगते हैं, लेकिन इन दिनों पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है, अत: इस समयावधि में तले पदार्थों को पूरी तरह से नजरअंदाज करना चाहिए 2. सी फूड- बरसात के मौसम में सी फूड (sea ​​food) का सेवन कम से कम ही करना चाहिए, क्योंकि यह समुद्री भोजन या एक तरह का समुद्री खाद्य है और यह समय मछलियों के प्रजनन का भी होता है, अत: ऐसे में सी फूड खाने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा अधिक बढ़ जाता है। 3. पत्‍ते वाली हरी सब्जियां- इस मौसम में सभी को हरे पत्‍ते वाली सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि बारिश के मौसम में बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होने तथा हरी प‍त्तेदार सब्जियों में बारीक कीड़े तेजी से पनपने के कारण डायरिया, लूज मोशन, उलटी जैसी बीमारियां ह...

झांसी के अंतिम संघर्ष में महारानी की पीठ पर बंधा उनका बेटा दामोदर राव (असली नाम आनंद राव) सबको याद है. रानी की चिता जल जाने के बाद उस बेटे का क्या हुआ

Image
  झांसी के अंतिम संघर्ष में महारानी की पीठ पर बंधा उनका बेटा दामोदर राव (असली नाम आनंद राव) सबको याद है. रानी की चिता जल जाने के बाद उस बेटे का क्या हुआ वो कोई कहानी का किरदार भर नहीं था, 1857 के विद्रोह की सबसे महत्वपूर्ण कहानी को जीने वाला राजकुमार था जिसने उसी गुलाम भारत में जिंदगी काटी, जहां उसे भुला कर उसकी मां के नाम की कसमें खाई जा रही थी. अंग्रेजों ने दामोदर राव को कभी झांसी का वारिस नहीं माना था, सो उसे सरकारी दस्तावेजों में कोई जगह नहीं मिली थी. ज्यादातर हिंदुस्तानियों ने सुभद्रा कुमारी चौहान के कुछ सही, कुछ गलत आलंकारिक वर्णन को ही इतिहास मानकर इतिश्री कर ली. 1959 में छपी वाई एन केलकर की मराठी किताब ‘इतिहासाच्य सहली’ (इतिहास की सैर) में दामोदर राव का इकलौता वर्णन छपा. महारानी की मृत्यु के बाद दामोदार राव ने एक तरह से अभिशप्त जीवन जिया. उनकी इस बदहाली के जिम्मेदार सिर्फ फिरंगी ही नहीं हिंदुस्तान के लोग भी बराबरी से थे. आइये, दामोदर की कहानी दामोदर की जुबानी सुनते हैं – 15 नवंबर 1849 को नेवलकर राजपरिवार की एक शाखा में मैं पैदा हुआ. ज्योतिषी ने बताया कि मेरी कुंडली में राज...

करेले की कड़वाहट में छुपे हैं कई मीठे फायदे, आप भी जानिए

Image
करेले की कड़वाहट में छुपे हैं कई मीठे फायदे, आप भी जानिए     निमाड़ प्रहरी 9977766399   1 शुगर लेवल को रखता है नियंत्रित - करेले का जूस शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है। इस जूस को रोज़ खाली पेट लेने से शुगर के पेशेंट को काफी फायदा पहुंचता है, क्योंकि करेला ब्लड में शुगर लेवल को कम करता है। मोमर्सिडीन और चैराटिन जैसे एंटी-हाइपर ग्लेसेमिक तत्वों के कारण करेले का जूस ब्लड शुगर लेवल को मांसपेशियों में संचारित करने में सहायता करता है। इसके बीजों में भी पॉलीपेप्टाइड-पी होता है, जो कि इन्सुलिन को कम से लेकर डायबेटिक्स में शुगर लेवल को कम करता है।   2 रक्त को शुद्ध रखता है- करेला शरीर में बनने वाले विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता करता है। यह प्राकृतिक रक्त शोधक के रूप में काम करता है। करेले का जूस ब्लड को साफ़ करके मुहांसों की समस्या को दूर करता है। इसलिए अपने रक्त को साफ रखने के लिए करेले का जूस नियमित रूप से पिएं।    3 भूख बढ़ाने में सहायक- करेले का जूस पीने से आपका पाचन तंत्र सही तरह से काम करता है। भूख न लगने से शरीर को पूरा पोषण नहीं मिलता। जिससे ...

बुरहानपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन

Image
करो योग रहो निरोग 21 जून योग दिवस के अवसर पर बुरहानपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन निमाड़ प्रहरी 9977766399  संपादक   बुरहानपुर   करो  योग रहो निरोग 21 जून योग दिवस के अवसर पर महिलाओं मे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से बुरहानपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा सुबह  6 बजे नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन कसेरा बाजार स्थित महेश्वरी भवन में किया गया। शिविर में प्रशिक्षक थी संगठन की सचिव और योग प्रशिक्षक सीमा दरगड। शिविर में अधिक संख्या में बहनों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ लिया। इस अवसर पर संगीता जाजू, विनीता माहेश्वरी, सरला लखोटिया, प्रभा करवा, मुस्कान लखोटिया, स्वाति झंवर,नम्रता  महेश्वरी सीए मोनिका महेश्वरी , हेमा झंवर, उपाध्यक्ष शुभदा झंवर, प्रवीणा बाहेती और अध्यक्ष माया झंवर उपस्थित थे।

निमाड़ क्षेत्र के सांसद आदरणीय ज्ञानेश्वर जी पाटिल बुरहानपुर से खंडवा पहुंच कर दी जन्म दिवस की बधाइयां ...

Image
  श्री अखिलेश गुप्ताजी का जन्म दिवस   निमाड़ क्षेत्र के सांसद आदरणीय ज्ञानेश्वर जी पाटिल बुरहानपुर से खंडवा पहुंच कर दी जन्म दिवस की बधाइयां  ... निमाड़ प्रहरी 9977766399 खंडवा (निमाड़ प्रहरी) प्रदेश में अपनी अलग छवि समाज सेवा से जुड़े  आदरणीय श्री अखिलेश जी गुप्ता इनकम टैक्स कंसलटेंट के रूप में मिलन सारिता के गुण से रिशतो की तरह निभाते चले आ रहे हैं छवि और पहचान प्रदेश स्तर पर बनाने में सफल हुए समय-समय पर मंत्रिमंडल प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के खास माने जाने वाले अखिलेश जी गुप्ता 15 सालों में उभरते नेतृत्व के गुण श्री गुप्ता 15 साल की आयु में ही नेतृत्व क्षमता के कारण महेश्वरी समाज में एक अमिट छवि  और दूर दृष्टा के कारण प्रदेश मे  समाज की स्थानीय समिति के सचिव व 2000 से 2005 तक अध्यक्ष का दायित्व समाला 43 साल की उम्र में सबसे पहले अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने लायंस क्लब आफ खंडवा ग्रेटर के अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्री वेडूलाल गोकुलदास मनिहार ट्रस्ट के ट्रस्टी, टैक्स बार एसोसिएशन के वर्तमान अध...