Posts

उच्च न्यायालय ने निरस्त की पी.जी. काउंसलिंग की मेरिट सूची

Image
  उच्च न्यायालय ने निरस्त की पी.जी. काउंसलिंग की मेरिट सूची   राज्य शासन को पुनरीक्षण कर पुनः जारी करने के दिए निर्देश निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क  भोपाल/जबलपुर :(निमाड़ प्रहरी) आज मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की माननीय मुख्य न्यायाधिपति श्री आर. वी. मालीमथ एवं न्यायमूर्ति श्री विशाल मिश्रा की युगल पीठ ने राज्य शासन द्वारा हाल ही में स्नातकोत्तर पी. जी. मेडिकल कोर्स में प्रवेश हेतु बनाई गई वरीयता सूची को निरस्त कर, उसको पुनरीक्षण कर फिर से जारी करने के निर्देश दिए हैं| उच्च न्यायालय के इस आदेश से अब जो काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी, उस पर एक तरह से विराम लग गया है, जब तक राज्य शासन पुनः उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार वरीयता सूची नहीं जारी करता| यह विस्तृत अंतिम आदेश उन याचिकाओं में आए, जो कि प्रदेश के लगभग 30 इन सर्विस डॉक्टरों द्वारा दायर की गई थी, जिसमे जिला क्षेत्रों में काम करने वाले मेडिकल ऑफिसर, डेमोंस्ट्रेटर एवं ट्यूटर को राज्य शासन द्वारा वरीयता सूची से अलग कर दिया गया था एवं उन्हें 30% आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा था| इसके विरुद्ध डॉक्टरों द्वारा उच्च न्याया...

अस्‍पताल घोटाले के मुख्‍य आरोपी डॉक्‍टर प्रतीक नवलखे का जमानत आवेदन भी निरस्‍त

Image
  अस्‍पताल घोटाले के मुख्‍य आरोपी डॉक्‍टर प्रतीक नवलखे का  जमानत आवेदन भी निरस्‍त निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क बुुरहानपुर   अतिरिक्‍त लोक अभियोजक श्री सुनील कुरील द्वारा जमानत आवेदन पर .आपत्ति  लिए जाने पर अतिरिक्‍त जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश श्री आर. के. पाटीदार ने अस्‍पताल घोटाले के मुख्‍य आरोपी डॉ प्रतीक नवलखे पिता सुरेश नवलखे उम्र 39 वर्ष का द्वितीय जमानत आवेदन भी निरस्‍त किया । अतिरिक्‍त लोक अभियोजक श्री सुनील कुरील ने बताया कि, आरोपी डॉ प्रतीक नवलखे द्वारा जिला चिकित्‍सालय मे शासकीय योजनाओ की राशि को गलत तरीके से क्रिकेट व अन्‍य कार्यो मे सटटा लगाया तथा जिला चिकित्‍सालय मे कार्यरत कान्‍ट्रेक्‍ट कर्मचारियो के नाम से बैंक खाते खोलकर रूपयो का हवाला किया तथा काले धन को सफेद किया। आरोपी लोकसेवक/चिकित्‍सक जैसे प्रतिष्ठित पद पर पदस्‍थ/कार्यरत रहते हुए अधीनस्‍थ कर्मचारियो के नाम से खाता खुलवाकर उसका षडयंत्रपूर्वक अनुचित व अवैध रूप से प्राप्‍त राशि के हेरफेर करने का कृत्‍य गंभीर प्रक्रति का अपराध है तथा आरोपी के विरूदध अन्‍य आपराधिक मामले भी दर्ज है। अगर आरोपी ...

मान. मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत नगर परिषद् शाहपुर के वार्ड क्र. 02 में शिविर का आयोजन

Image
  मान. मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत नगर परिषद् शाहपुर के वार्ड क्र. 02 में शिविर का आयोजन   निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क बुरहानपुर: (निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क) नगर परिषद् शाहपुर में मान. मुख्यमंत्री जी जनसेवा अभियान अंतर्गत वार्ड क्र. 02 डॉ.बाबा साहब अम्बेडकर वार्ड में द्वितीय शिविर का आयोजन प्रातः 10.00 से नगर परिषद् के पदाधिकारी एवं अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया! शिविर में पी एम् शहरी पथ विक्रेताओं आत्मनिर्भर निधि ऋण राशी (20000/-)- 01, ऋण राशी (50000/-)- 05,  इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वृध्दावस्था पेंशन योजना-01, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली नविन खाद्य पर्ची-08, आयुष्मान भारत कार्ड-21 कुल 36 हितग्राहियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किये गए ! उक्त आवेदनों को संबंधित पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीबद्ध किया जाकर कार्यवाही की गई जिसे द्वितीय शिविर में हितग्राहियों योजना में लाभान्वित किया जावेंगा ! शिविर में अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल चौधरी, पार्षद श्री दादा साहेब वामनराव ससाणे एवं पार्षदगन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जे. पी गुहा, न...

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट--18 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी

Image
  मौसम विभाग निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट--18 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी 18 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

श्री गुरुनाम सिंह अमरीकसिंह कीर जी का दुखद निधन

Image
  दुःखद सूचना श्री गुरुनाम सिंह अमरीकसिंह कीर जी का  दुखद निधन निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क बुरहानपुर गुरसिख मॉल के संचालक , वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता रुपिंदर सिंह कीर के पिता श्री गुरुनाम सिंह अमरीकसिंह कीर जी का सुबह 9 बजे दुखद निधन हो गया है, ईश्वर मृत आत्मा को शांति प्रदान करे. दुख में सहभागी.निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेेटवर्क मध्य प्रदेश 

सिंधी समाज द्वारा 70 वीं बार रावण दहन का आयोजन होगा

Image
  सिंधी समाज द्वारा 70 वीं बार रावण दहन का आयोजन होगा नेहरू स्कूल प्रांगण में अतिथियों के सानिध्य में होगा भव्य कार्यक्रम निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क खबरों एवम विज्ञापन के लिए 9977766399 खंडवा।सिंधी समाज इस वर्ष भी दशहरा उत्सव हर्षोल्लास से मनाएगा।खंडवा की सबसे पुरानी समिति 70 वीं बार भव्य और गरिमामय आयोजन कर मनोरंजन और आपसी एकता का संदेश देगी। सिंधी समाज दशहरा उत्सव समिति के प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति की एक बैठक सिंधी धर्मशाला सभाग्रह में गत रात्रि सम्पन्न हुई।समिति के अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी ने स्वागत उदबोधन दिया और कहा कि बरसों पुरानी गौरवमयी परंपरा का निर्वाह करते हुए शहर वासियों को परिवारिक वातावरण में कार्यक्रम समाज की समिति के तत्वाधान में प्रस्तुत किया जायेगा।सचिव नानकराम् चंदवानी ने कहा कि इस बार रावण का पुतला अनेक विशेषताएँ लिए होगा, आतिशबाजी के हैरत अंगेज आयटम पेश किये जाएंगे।कोषाध्यक्ष मोहन दीवान ने कहा कि व्यवस्थाओं में चुस्ती बनाये रखने के लिए हमारे कार्यकर्ता मुस्तैद रहेंगे।सिंधी सेवा मंडली के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी ने कहा कि पूरा समाज ...

बुरहानपुर म्यूजिक क्लब की कार्यकारिणी के गठन के साथ शपथ विधि समारोह संपन्न, उमेश जंगाले को अध्यक्ष बनाया गया

Image
  बुरहानपुर म्यूजिक क्लब की कार्यकारिणी के गठन के साथ शपथ विधि समारोह संपन्न, उमेश जंगाले को अध्यक्ष बनाया गया निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क बुरहानपुर। भारतीय गायन वादन एवं नृत्य कला केंद्र बुरहानपुर म.प्र. द्वारा संचालित "बुरहानपुर म्यूजिक क्लब" (BMC) की वर्ष 2022-23 की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित हुई जिसमें सर्वसम्मति अध्यक्ष उमेश जंगाले व उपाध्यक्ष गजेंद्र सां खुके सर, रवि व्हावल सचिव दिलीप कुमार मोरे सर, ऋषि मूलतकर सहसचिव प्रकाश केदारे, कृणाल मालवीय कोषाध्यक्ष सुनील सलूजा, अनिल देवरे सहकोषाध्यक्ष प्रमोद जंजालकर, को बनाया गया। वहीं संचालक मंडल में आस्था राय, श्रुति मुजुमदार, सीमा टेबले, वैशाली सोनकुसले, अंजलि पासे, अंजू सोनी, शकीला खान, सीमा लोनारे, ज्योति पासे, किरण रायकवार, साक्षी वानखेड़े, उर्वशी शर्मा, मनीषा व्हावल, श्वेता लाकरा, राधेश्याम चौबे, अश्विन मूलतकर, प्रताप मदने, प्रविण झुंझारके, प्रदीप तिवारी, मनोज तारे, युवराज महाजन, पुष्पेंद्र कापड़े, सुमित गुप्ता, आकाश वानखेड़े, रमेश सावले, विनोद जंजालकर, प्रविण देवताले, प्रदीप हनुमतखेडे, योगेश चौकसे को नियुक्त किया गया...