Posts

नेपा लिमिटेड की महिला कर्मचारियों ने शुरू किया विशेष अभियान 4.0

Image
  नेपा लिमिटेड की महिला कर्मचारियों ने शुरू किया विशेष अभियान 4.0 कोना-कोना साफ, समृद्धि और प्रगति की ओर ... निमाड प्रहरी 9977766399   नेपानगर (निमाड प्रहरी)  केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम नेपा लिमिटेड की महिला कर्मचारियों ने स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए एक अनोखा अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य संस्थान के परिसर में हर कोने को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, जिससे कर्मचारियों को काम करने के लिए स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। भारत सरकार के दिशा निर्देशन में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता के इस विशेष अभियान के तहत, महिला कर्मचारियों ने सोमवार को प्रशासनिक कार्यालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें कचरा संग्रह, सफाई, और सौंदर्यीकरण किया गया। विशेष अभियान 4.0 के अंतर्गत नेपा लिमिटेड की महिला कर्मचारियों लक्ष्मी सेन, रीतिका भमोरे, काजोल बुग्गीवाला, माधुरी धामन्देकर, मीना श्रीवास्तव, सपना दुबे, कोमल राठौड़, खुशी पदराम, तारिणी नागवंशी, कनक गुरव, पल्लवी पटेल, प्रियंका गाढ़े ने अपने हाथों से सफाई की ...

शोक संदेश--श्रीमती शकुंतला बाई बाहेती का निधन

Image
  शोक संदेश--श्रीमती शकुंतला बाई बाहेती का निधन   निमाड़ प्रहरी 9977766399  खंडवा निमाड प्रहरी   अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि श्री रमेश चंद्र जी बाहेती की अनुज वधू, श्रीसुशील कुमार बाहेती खंडवा की धर्मपत्नी  ,चिरंजीव सर्वेश की माताजी श्रीमती शकुंतला बाई बाहेती का निधन आज  दिनांक 20 अक्टूबर रविवार प्रातः 4:00 बजे हो गया है ।जिनकी अंतिम यात्रा उनके निज निवास 43, लवकुश नगर, सेक्टर 2 ,खंडवा से आज शाम 4:00 बजे राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम जावेगी। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें ।ओम शांति शांति। दुःख में सहभागी  निमाड  प्रहरी .न्यूज नेटवर्क स्थानीय समिति ' खंडवा

35 वा स्थापना दिवस, ।।निमाड़ की सुरीली धड़कन आकाशवाणी खंडवा

Image
35 वा स्थापना दिवस, ।।निमाड़ की सुरीली धड़कन आकाशवाणी खंडवा   35 वा स्थापना दिवस, ।।निमाड़ की सुरीली धड़कन आकाशवाणी खंडवा स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं आकाशवाणी खण्डवा की सुरीली यात्रा को स्मरणीय बनाने वाले आकाशवाणी खण्डवा के कार्यक्रम अनुभाग , अभियांत्रिकी विभाग, प्रशासनिक विभाग के समस्त अधिकारियों-कर्मियों सहित मेरे सभी प्रस्तोता साथियों और आकाशवाणी खण्डवा को हर दिल की धड़कन बनाने वाले मेरे सभी प्रिय श्रोताओं को आकाशवाणी खण्डवा स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई.... सुनते रहिए निमाड़ की सुरीली धड़कन..... 19 /10/2024

स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र के द्वारा सम्मानित किया

Image
स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र के द्वारा सम्मानित किया  निमाड प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर-  इसके अलावा आनेवाले सप्ताह में "मेरा विभाग, मेरा कार्यालय होगा सबसे स्वच्छ, सबसे सुंदर" प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने बताया भारत सरकार के दिशा निर्देशन और सीएमडी राकेश कुमार चोखानी के मार्गदर्शन में विशेष अभियान 4 .0 के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों और अधिकारियों में स्वच्छता की भावना का सतत विस्तार किया जा रहा है। आगामी 30 अक्टूबर को इस अभियान के समापन समारोह पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी द्वारा विजेता प्रतिस्पर्धियों एवं चयनित विभागों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। संदीप ठाकरे, जन संपर्क अधिकारी  नेपा लिमिटेड

कौस्तुभ-धाम काव्य-कुन्ज में काव्य-गोष्ठी सम्पन्न ___

Image
 -- कौस्तुभ-धाम काव्य-कुन्ज में काव्य-गोष्ठी सम्पन्न  ___ निमाड प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर ( नि.प्र. ) अखिल भारतीय साहित्य परिषद् बुरहानपुर नगर इकाई द्वारा कौस्तुभ-धाम कॉलोनी काव्य-कुन्ज में शरद पूर्णिमा एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य पर काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.वीेरेन्द्र  " निर्झर  " एवं प्रमुख अतिथि वरिष्ठ कवि एवं गीतकार ठा. वीरेंद्रसिंह  " चित्रकार  " उपस्थित थे । कार्यक्रम के प्रारंभ में ठाकुर परिवार की कुलवधु श्रीमती प्रिया गीत ठाकुर ने मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया गया । एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रार्थना की गई । मंगलाचरण के रूप में कविवर चित्रकार ने चिरपरिचित अंदाज में मां सरस्वती वंदना द्वारा गोष्ठी की सफलता का आव्हान आराधना प्रार्थना प्रस्तुत की । मंचासीन वरिष्ठ एवं बुरहानपुर के समस्त कवि , लेखक , गीतकार , दोहाकार , ग़ज़लकार एवं गणमान्य नागरिकों का पुष्पगुच्छ से नगर इकाई के संयोजक श्री प्रवीण झुंझार के  " जुगनू  " द्वारा अभिनंदन किया गया । इस अवस...

मप्र राज्य कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय धरना अंबेडकर पार्क तुलसी नगर भोपाल में हुआ धरना प्रदर्शन

Image
  मप्र राज्य कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय धरना अंबेडकर पार्क तुलसी नगर भोपाल में हुआ धरना प्रदर्शन बुरहानपुर जिले से कर्मचारियों की रहीं सहभागिता निमाड प्रहरी 9977766399     बुरहानपुर-  25 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संघ द्वारा 17 अक्टूबर गुरवार को  विशाल धरना दिया गया, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के  प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि  म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की न्यायोचित मांगो के सम्बन्ध में म.प्र शासन / प्रशासन को  ज्ञापन /पत्र के माध्यम से मांगो की पूर्ति हेतु समय समय पर ध्यानाकर्षण करवाया जाता रहा है | संपूर्ण भारतवर्ष में मध्य प्रदेश ऐसा इकलौता राज्य बन गया है| जहां पिछले 7 वर्षों से प्रदेश के अधिकारियों /कर्मचारियों की पदोन्नति रुकी हुई है, केन्द्र के समान  महगाई भत्ता, वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन न मिलने से जिससे प्रदेश के अधिकारियों /कर्मचारियों में दिन प्रतिदिन निराशा बढ़ने से शासकीय  कार्यो पर भी बिपरीत प्रभाव पड़ रहा है|  संभागीय सचिव अनिल जैसवाल ने बताया कि म....

पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय के छात्र का पश्चिमी क्षेत्र की शतरंज टीम में चयन

Image
  पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय के छात्र का पश्चिमी क्षेत्र की शतरंज टीम में चयन निमाड प्रहरी 9977766399   खंडवा निमाड प्रहरी   क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित संभाग स्तरीय शतरंज पुरुष प्रतियोगिता में पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय के  पीजीडीसीए के छात्र आकाश नामदेव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय के  क्रीडा अधिकारी श्री विकास मोहे ने बताया आकाश नामदेव के उत्कृष्ट खेल के आधार पर उनका अंतर विश्वविद्यालय  पश्चिमी क्षेत्र की शतरंज टीम में कप्तान के रुप में चयन किया गया और जबलपुर में 18, 19 अक्टूबर को  राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में कप्तान की भूमिका निभाएंगे | पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय के छात्र की इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष श्री संदीप गुप्ता, संस्था सचिव श्री प्रज्ञान गुप्ता , महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ दीपेश आर उपाध्याय , संस्था प्रबंधक श्री सतीश पटेल क्रीडा समिती सदस्य श्री महावीर जैन , श्री पवन पाटीदार , श्रीमती जया दास , कु. प्रेरणा नीलकंठ , एवं समस्त स्टाफ ने उज्जवल भविष्...