Posts

27 नवंबर से 3 दिसंबर तक औद्योगिक सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा

Image
27 नवंबर से 3 दिसंबर तक औद्योगिक सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा निमाड प्रहरी 9977766399    नेपानगर  केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में मध्यप्रदेश शासन के दिशा निर्देशो के अनुपालन और सीएमडी राकेश कुमार चोखानी के मार्गदर्शन में 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक औद्योगिक सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत मिल कर्मचारियों और अधिकारियों में औद्योगिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को नेपा लिमिटेड के कारखाना परिसर स्थित सभाकक्ष में भोपाल गैस त्रासदी पर केंद्रित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य महाप्रबंधक कार्य राम अलागेसन ने कहा भोपाल गैस त्रासदी न केवल भारत बल्कि, पूरे विश्व के औद्योगिक इतिहास की सबसे भयावह घटनाओं में से एक है। आज 40 साल बाद भी इसके प्रभाव समाज और पर्यावरण पर स्पष्ट दिख रहे हैं। इससे जुड़े शोध और जागरूकता को जारी रखना जरूरी है ताकि ऐसी त्रासदियों को रोका जा सके और पीड़ितों को न्याय मिल सके। हमें हमारे संयंत्रों में भी कार्य के दौरान परस्पर स...

केंद्रीय युवा संगठन द्वारा एक प्रयास- डिजिटल बिजनेस डायरेक्टरी

Image
  बिजनेस को जोड़ने का एक अनोखा तरीका जिससे आपका अपना  बिजनेस ग्रोथ कर सकते हैं --  मिलिंद तापड़िया किसी प्रकार की टेक्निकल समस्या आती है तो एक्सपर्ट टीम आपके..समस्या का हाल करने में संकल्पित केंद्रीय युवा संगठन द्वारा एक प्रयास- डिजिटल बिजनेस डायरेक्टरी निमाड प्रहरी 9977766399 हम सभी सामाजिक रूप से परिचित हैं लेकिन व्यावसायिक रूप में एक दूसरे से अपरिचित हैं। यदि हमें एक दूसरे के व्यवसाय की जानकारी होगी, तो हम अपने ही समाज बंधुओं के साथ व्यवसाय करने को प्राथमिकता देंगे, जिससे समाज आर्थिक रूप से भी मजबूत बनेगा। विशेष कर युवा व्यवसायी को प्रोत्साहन मिलेगा। सभी समाज जनों को व्यावसायिक रूप से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्रीय युवा संगठन   डिजिटल बिजनेस डायरेक्टरी  बनाने जा रही है। यह डायरेक्टरी निःशुल्क है और डिजिटल माध्यम से समाज में प्रसारित की जाएगी। कृपया नीचे दिए गए Google form link पर अपनी जानकारी भेजे:- https://forms.gle/M6BGGFWhBkriRL1dA आप उक्त जानकारी दिनांक 15.12.2024 तक भेजने का कष्ट करें। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर: 9993352418 पर संपर्क करें। केंद्री...

तीन पुलिया और लाल चौकी फ्लाईओवर की मांग खंडवा को बनाया जाए संभागीय मुख्यालय

Image
  तीन पुलिया और लाल चौकी फ्लाईओवर की मांग खंडवा को बनाया जाए संभागीय मुख्यालय जनमंच ने किए मुख्यमंत्री को मेल निमाड प्रहरी समाचार पत्र 9977766399 खंडवा।जनमंच सदस्यो ने मुख्यमंत्री को मेल करके खंडवा जिले के विकास के कई  मुद्दो पर स्वीकृति प्रदान कर खंडवा के  विकास को गति देने की मांग की। जिसमें प्रमुख रूप से निमाड़ संभाग बनाने और खंडवा को संभागीय मुख्यालय बनाया जाए और शासकीय निमाड़ विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए शामिल हैं। जनमंच सदस्यों द्वारा मांग की गई कि  खंडवा विकास प्राधिकरण का गठन किया जाए।  मेडिकल कालेज खंडवा का सुपर स्पेसलिस्ट हास्पिटल  लगभग 30 करोड़ लागत के लिए भूमि उपलब्ध कराकर उसका शीघ्र निर्माण किया जाए।केंद्र सरकार से एक बड़ा उद्योग स्थापित करवाया जाए।खंडवा में सिटी बस शुरू की जाए।यहां गैस एवम पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा गैस  टंकियो का रिफलिंग प्लांट  स्थापित किया जाए।शहर के साप्ताहिक हाट बाजार हेतु नवीन स्थान का चयन कर वहां हाट बाजार लगाया जाये। डीजल और पेट्रोलियम डिपो  जो पहले था इसको पुनः स्थापित किया जाए।मुख्यमंत्री डॉक्टर मोह...

फसल बेचें, भुगतान जोखिम से बचें ....मंडी सचिव का किसानों से आग्रह।

Image
मंडी सचिव का किसानों से आग्रह।   फसल बेचें, भुगतान जोखिम से बचें ....मंडी सचिव का किसानों से आग्रह। निमाड प्रहरी समाचार पत्र 9977766399   बुरहानपुर (निमाड प्रहरी)  कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर के मंडी सचिव श्री हरेंद्र सिंह सिकरवार ने बुरहानपुर जिले के समस्त किसान बंधुओ से आग्रह किया है कि अपनी फसल बुरहानपुर एवं उपमंडी टुकईथड एवं क्षेत्र अंतर्गत समस्त कृषक बंधु से निवेदन है, कि मंडी उप मंडी में दोपहर 12:00 बजे से नियमित रूप से अधिसूचित कृषि उपज की नीलामी व्यवस्था प्रारंभ है। मंडी उप मंडी में बेचकर अनुबंध पर्ची मंडी समिति द्वारा नित पक्का बिल लेकर नगद भुगतान प्राप्त करें और अपनी फसल का विक्रय कर भुगतान के जोखिम एवं अन्य होने वाली परेशानी से बचे । उपरोक्त जानकारी देते हुए  संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि अपनी उपज का क्रय विक्रय मंडी या उप मंडी के प्रांगण के बाहर करने पर भविष्य में उपज के भुगतान का जोखिम होने पर मंडी समिति बुरहानपुर की कोई जवाबदारी नहीं होगी अतः समस्त कृषक बंधु मंडी में ही फसल लाकर विक्रय करें

नेपा लिमिटेड में जनजातीय गौरव दिवस पर जिले के वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिंतक श्याम सिंह ठाकुर द्वारा संवादात्मक कार्यशाला आयोजित की गई .

Image
  नेपा लिमिटेड में जनजातीय गौरव दिवस पर जिले के वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिंतक श्याम सिंह ठाकुर द्वारा संवादात्मक कार्यशाला आयोजित की गई ... निमाड प्रहरी समाचार पत्र 9977766399   नेपा नगर( निमाड प्रहरी)  भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम नेपा लिमिटेड में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर से 26 नवंबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों की फेहरिस्त में गुरुवार को नेपा लिमिटेड के प्रशासनिक भवन स्थित केंद्रीय सम्मेलन कक्ष में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक राकेश कुमार चोखानी की अध्यक्षता में जिले के वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक, कवि और चिंतक श्याम सिंह ठाकुर द्वारा भारत के स्वाधीनता संग्राम और सामाजिक उत्थान में जनजातीय नायकों का योगदान विषय पर एक संवादात्मक कार्यशाला आयोजित की गई। सीएमडी राकेश कुमार चोखानी द्वारा मुख्य वक्ता साहित्यकार श्याम सिंह ठाकुर का पुष्पगुच्छ, शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह के साथ अभिनंदन किया गया। अपने उद्बोधन में सीएमडी चोखानी ने श्याम सिंह ठाकुर जैसे मूर्धन्य साहित्यकार के सानिध्य को गौरव का विषय बताते हुएं कहा कि जनजा...

जानें कितना खतरनाक, क्या है हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन, जिससे जूझ रहीं एक्टेस कुशा कपिला

Image
  जानें कितना खतरनाक, क्या है हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन, जिससे जूझ रहीं एक्टेस कुशा कपिला Know how dangerous is high functioning depression, with which actress Kusha Kapila is battling-  Dr.Shreyash Kumar   निमाड प्रहरी 9977766399 High Functioning Depression : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला अटेंशन डेफिसिट डिसऑर्डर (ADD) और हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन से जूझ रही हैं. इसमें उन्हें मेंटली कई तरह की समस्याएं होती हैं. इसमें इंसान डिप्रेशन से पीड़ित होता है, लेकिन वह अपनी डेली रुटीन में सामान्य रूप से काम करता है. इस कंडीशन में इंसान को डिप्रेशन के लक्षण होते हैं, लेकिन वह उन्हें छुपाते रहते हैं. इसका पता साथ रहने वालों को भी नहीं चल पाता है. ऐसे में आइए जानते हैं इस बीमारी के बारें में…डिप्रेशन एक आम समस्या बनती जा रही है. WHO के अनुसार, पूरी दुनिया में करीब 28 करोड़ लोग इसकी चपेट में हैं. पुरुषों की तुलना में महिलाएं डिप्रेशन से ज्यादा परेशान हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार,हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन के लक्षण रेगुलर डिप्रेशन जैसे ही होते हैं लेकिन थोड़े हल्के होते हैं. ...

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने और प्रदेशभर में मीडिया सेंटर के लिए पत्रकार मुख्यमंत्री से भेंट करेंगे।

Image
  यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाईजेशन, सशक्त पत्रकार समिति एवं राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा का संयुक्त आयोजन कल में फील्ड के एक्टिव टॉप ट्वेंटी पत्रकारों को पत्रकार रत्न अलंकरण सम्मान से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने और प्रदेशभर में मीडिया सेंटर के लिए पत्रकार मुख्यमंत्री से भेंट करेंगे। एसडीएम एवं सीएसपी ने पत्रकारों को संबोधित कर पत्रकारिता की बारीकियों पर प्रकाश डाला। निमाड प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर। यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाईजेशन, सशक्त पत्रकार समिति एवं राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस परमानंद गोविन्दजीवाला ऑडिटोरियम में भव्यता से मनाया गया है। सर्व प्रथम मां सरस्वती एवं माखन दादा के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया, तत्पश्चात् मंचासिन अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद पत्रकार मनोज अग्रवाल ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह दिन देश में एक स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की उपस्थिति का प्रतीक है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया भी भारतीय प्रेस की गुणवत्ता की जांच करत...