Posts

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से निंबोला में बनेगा 13 मीटर चौड़ा ब्रिज अंग्रेजों के जमाने की पुलिया टूटेगी

Image
  सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से निंबोला में बनेगा 13 मीटर चौड़ा ब्रिज अंग्रेजों के जमाने की पुलिया टूटेगी - सांसद और नेपानगर विधायक मंजू दादू ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण - नवरात्र से शुरू होगा काम, झिरी-शाहपुर हाईवे शुरू होने से घटेगा निंबोला पर ट्रैफिक का दबाव - 4 माह में पूरा करने का लक्ष्य निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर निंबोला में अंग्रेजों के जमाने की करीब 5 मीटर चौड़ी संकरी पुलिया अब जल्द इतिहास बनेगी। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयासों से यहां 13 मीटर चौड़े और ऊंचे नए ब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। नवरात्र से इसका निर्माण शुरू करने की तैयारी है। शुक्रवार को सांसद पाटील एवं नेपानगर विधायक मंजू दादू ने एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ निंबोला ब्रिज तथा झिरी-शाहपुर हाईवे पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के कार्यों का निरीक्षण किया। किसानों के लिए एप्रोच रोड, निर्माण के दौरान रहेगा अस्थाई डायवर्जन सांसद ने बताया कि नए ब्रिज के साथ एप्रोच रोड का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे किसानों को अपनी कृषि उप...

Promise to Modi Ji’ अभियान के अंतर्गत युवाओं ने लिया सेवा का संकल्प,स्वच्छता अभियान में जी सहभागिता

Image
  भारतीय जनता युवा मोर्चा , जिला बुरहानपुर निमाड़ प्रहरी 9977766399 ‘ Promise to Modi Ji’ अभियान के अंतर्गत युवाओं ने लिया सेवा का संकल्प,स्वच्छता अभियान में जी सहभागिता   भाजयुमो ने मोदी सेवा संकल्प बैंड किए वितरित निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माँ ताप्ती के पावन तट राजघाट पर विशाल स्तर पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे Promise to Modi Ji’ अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं युवा साथियों को Promise Band पहनाकर सेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प दिलाया गया। इस कार्यक्रम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री, बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी , महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल जी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने जी सहित पार्टी के जिला ,मण्डल, मोर्चा पदाधिकारीगण, पार्षदगण, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित ...

गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

Image
  गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई निमाड़ प्रहरी - छगनलाल गुप्ता  .ब्यूरो चीफ मालवांचल  - 9977766399     पीपलरावा निमाड़ प्रहरी   बस स्टेंड   पीपलरावा मैं   गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई कांग्रेस पार्टी द्वारा गांधी जी शास्त्री जी के, चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे सेवादल विधानसभा प्रभारी भूपेंद्र नागर कांग्रेस सेवादल जिला, सचिव छगनलाल गुप्ता कांग्रेस सेवादल ब्लाक अध्यक्ष संजय त्रिवेदी पार्षद साकीर भाई, शहर कांग्रेस अध्यक्ष, शहीद भाई मंसूरी आय टी,सेल अध्यक्ष नितेश टेलर, भूपेंद्र नाहर सरपंच राजेश पाटीदार, रशीद मसूरी दिनेश वेरागी, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही

आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा पर कार्यवाही कर 11 केस दर्ज कर 04 को किया गिरफ्तार

Image
  आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा पर कार्यवाही कर 11 केस दर्ज कर 04 को किया गिरफ्तार निमाड़ प्रहरी 9977766399   बुरहानपुर कलेक्टर श्रीमान हर्ष सिंह के आदेशानुसार जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी पार्थ सारथी शर्मा के निर्देशन पर ग्राम खेरखेड़ा, खारखेड़ा, अमुल्ला खुर्द, झोलापुरा एवं डबाली  में  अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर 11 प्रकरण पंजीबद्ध कर 04 आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया जाकर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्यवाही में 56 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 1500 किलो ग्राम महुआ लहान एवं 15 पाव देशी मदिरा प्लेन मौके से बरामद कर जप्त की गई। जप्त मदिरा एवं मदिरा निर्माण हेतु प्रयुक्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 165000/- है।  सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में उपनिरिक्षक शेरसिंह मोरे केतन भाबर, आरक्षक अनीता रावत, हेमंत, रवि पाल, पलक सिकरवार का सहयोग रहा। उक्त सभी स्थानों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभा...

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी पंचायत भवन के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न होने पर नव निर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी पंचायत भवन के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न होने पर नव निर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निमाड़ प्रहरी 9977766399 अध्यक्ष — श्री अनिल जी गुप्ता सचिव — श्री चन्द्रशेखर जी माहेश्वरी कोषाध्यक्ष — श्री योगेन्द्र जी चांडक आप तीनों के निर्विरोध निर्वाचन पर समस्त समाजजनों की ओर से हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं। हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व, अनुभव एवं समर्पण से पंचायत भवन समिति समाजहित के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगी तथा सामाजिक एकता, सहयोग और विकास को और मजबूत करेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी को अपने दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शक्ति एवं सामर्थ्य प्रदान करें। पुनः हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं।  फोटो- झलकियां: -----

अ.भा.धा. माहेश्वरी पंचायत भवन समिति ट्रस्ट के ट्रस्टी बने अखिलेश जी गुप्ता

Image
  अ.भा.धा. माहेश्वरी पंचायत भवन समिति ट्रस्ट के ट्रस्टी बने अखिलेश जी गुप्ता निमाड़ प्रहरी 9977766399 खंडवा । निमाड़ प्रहरी   अ.भा.धा. माहेश्वरी पंचायत भवन समिति ट्रस्ट के ट्रस्टी पद पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अखिलेश जी गुप्ता का निर्विरोध चयन किया गया। उनके निर्विरोध चयन पर समाजजनों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री अखिलेश जी गुप्ता लंबे समय से माहेश्वरी समाज की विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1991 से 2000 तक अ.भा.धा. माहेश्वरी समाज स्थानीय समिति के सचिव, 2000 से 2005 तक स्थानीय समिति के अध्यक्ष तथा 2005 से 2007 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। इसके अतिरिक्त वे 2011 से 2016 तक वेढूलाल ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2016 से 2024 तक केंद्रीय कार्यकारिणी एवं वेढूलाल ट्रस्ट के संरक्षक के रूप में उन्होंने समाज को अपना मार्गदर्शन एवं सेवाएं प्रदान कीं। उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और समाजसेवा से जुड़े योगदान को दे...

बाबुजी स्व.गुलाबचंद जी पूर्वे निष्पक्ष पत्रकारीता के प्रति समर्पित लोह पुरूष थे।

 स्मृति विशेष :- बाबुजी स्व.गुलाबचंद जी पूर्वे निष्पक्ष पत्रकारीता के प्रति समर्पित लोह पुरूष थे।   बुरहानपुर। पित पत्रकारिता और धनार्जन की लालसा में जब समाचार पत्रों के कुछ संवादाताओं का मकसद ही परिवर्तीत हो गया हो तब ऐसे पत्रकारों का स्मरण होना स्वभावीक है , जिनके लिए पत्रकारिता एक धर्म,कर्तव्य परायणता, समाजसेवा और राष्ट्र सेवा का पवित्र कार्य हुआ करता था। ऐसे ही पत्रकार इस चौथे स्तंभ की नीव कहे जा सकते थे। जिन्होंने अपनी तटस्थता, निष्पक्षता और निर्भिक्ता से इस चौथे स्तंभ को एक मजबुत आधार दिया। इस ऐतीहासिक शहर में स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर 9 वें दशक तक ऐसे ही पत्रकारों का बोलबाला रहा जिन्होंने एक टीम की तरह कार्य किया। तथ्यों का पत्रकारिता धर्म से कोई समझोता नहीं किया। यद्दपी वर्तमान में समाचार संप्रेशण एवं लेखन के अनैक साधन विकसीत हो चुके है और पत्रकारों को कठौर परिश्रम नहीं करना पड़ता है, किन्तु इस काल के पत्रकार घटना स्थल पर स्वयं उपस्थित होकर अपने स्वविवेक से तत्थ्यों की खोज किया करते थे। बाबुजी स्व.गुलाबचंदजी पूर्वे ने समस्याओं को उजागर किया और उन्हें निराकरण तक ...