सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्यालय, बुरहानपुर में जिला स्वास्थ्य विभाग संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता अभियान
सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्यालय, बुरहानपुर में जिला स्वास्थ्य विभाग संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता अभियान निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानुपर निमाड़ प्रहरी सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्यालय , बुरहानपुर में जिला स्वास्थ्य विभाग एवं महाविद्यालय की इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना, संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा समाज में इससे जुड़ी भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आईसीटीसी परामर्शदाता श्रीमती नगमा खान उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को एचआईवी क्या है, एड्स क्या है, एचआईवी संक्रमण के कारण, इसके संभावित लक्षण, संक्रमण से बचाव के उपाय तथा एचआईवी की जांच एवं निदान की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर जांच, सही चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक उपचार से एचआईवी के सा...