गजेन्द्रसिंह शेखावत से सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल व पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने की मुलाकात
ताप्ती मेगा रिचार्ज को लेकर केन्द्रीय जल शक्ति मं त्री गजेन्द्रसिंह शेखावत से सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल व पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने की मुलाकात बुरहानपुर। ताप्ती मेगा रिचार्ज योजना के क्रियान्वयन हेतु दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्रसिंह जी शेखावत से सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल एवं मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने भेंट की। भेंट के दौरान सांसद श्री पाटिल व पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्रसिंह शेखावत को क्षेत्र की जीवन रेखा ताप्ती मेगा रिचार्ज योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए योजना के जमीन पर क्रियान्वयन किए जाने हेतु आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को देने की मांग रखी। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि यह वृहद जल पुनर्भरण योजना मध्यप्रदेश तथा महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योजना है एवं इससे क्षेत्र के समग्र विकास हेतु जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। आदरणीय मंत्री श्री शेखावत जी ने इस सबंध में विभागीय बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया। निश्चित ही क्षेत्र के सासं...