जन सेवा के लिए कांग्रेस हमेशा तैयार प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के इस्तीफा की अटकलें निराधार: कांग्रेस
जन सेवा के लिए कांग्रेस हमेशा तैयार प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के इस्तीफा की अटकलें निराधार: कांग्रेस निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर (निमाड़ प्रहरी ) कांग्रेस ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर उन खबरों पर विराम लगाया है जिसमें बुरहानपुर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक के इस्तीफा की अटकलें लगाई जा रही थी। कांग्रेस प्रवक्ता शेख रुस्तम और निखिल खंडेलवाल ने संयुक्त वक्तव्य जारी कर बताया कि माननीय प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी के इस्तीफा से जुड़ी हुई कुछ खबरें मीडिया में चल रही है जो पूरी तरह से भा्मक और निराधार है। इस तरह का कोई भी घटनाक्रम नहीं हुआ है और ना कमलनाथ जी ने कोई इस्तीफा अपने पद से नहीं दिया है ।साथ ही बुरहानपुर जिले में चुनावी नतीजे आने के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थी कि बुरहानपुर कांग्रेस अध्यक्ष भी इस्तीफा दे सकते हैं इन संभावनाओं से भी इनकार किया है साथी कांग्रेस के जिला नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के प्रति भरोसा जताया है कांग्रेस प्रवक्ता शेख रुस्तम ने कहा कि माननीय कमलनाथ जी एक विजनरी लीडर है जो मध्य प्रदेश की तस्वीर बदलकर एक नया मध्य प्रदेश बनाना चाहते थे । जहां सुख शांत...