धाकड़ माहेश्वरी समाज होली उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाने जा रहा है।..आप सादर आमंत्रित -- सचिव रुपेश गुप्ता
धाकड़ माहेश्वरी समाज होली उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाने जा रहा है।..आप सादर आमंत्रित हैं --- सचिव रुपेश गुप्ता निमाड़ प्रहरी 9977766399 खंडवा (निमाड प्रहरी) धाकड़ माहेश्वरी समाज होली उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाने जा रहा है। स्थानीय समिति के अध्यक्ष श्री रितेश गुप्ता एवं सचिव रूपेश गुप्ता ने बताया कि माहेश्वरी पंचायत भवन शीतला माता मंदिर गली,खंडवा में धुलेंडी के दिन सुबह 8 बजे भगवान श्री महेश की स्तुति के पश्चात स्वल्पाहार होगा। सुबह 10 बजे के तत्पश्चात दिवंगत गमगीन समाज बंधुओं के यहां सभी समाज बंधु गुलाल डालने एक साथ जाएंगे। ये त्यौहार गिले शिकवे भूल कर एक ही रंग में मिलने का पर्व है। संयोजक अवधेश गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने सभी समाज बंधुओं से निवेदन किया है की अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाएं । महिला संगठन की अध्यक्ष आराधना झवर ने बताया कि 27 मार्च बुधवार को दोपहर 3 से 5 बजे तक फाग उत्सव मनाया जाएगा।जिसमे भगवान श्री कृष्ण के भजनों के साथ साथ फगवा,गुलाल एवम फुलों की होली खेली जाएगी। पूरे समाज की ...