Posts

दाऊदी बोहरा समाज ने धार्मिक उत्साह के साथ मनाई बकरा ईद, मस्जिदों में अदा की गई विशेष नमाज

Image
  दाऊदी बोहरा समाज ने धार्मिक उत्साह के साथ मनाई बकरा ईद, मस्जिदों में अदा की गई विशेष नमाज निमाड़ प्रहरी- 9977766399 बुरहानपुर। निमाड़ प्रहरी-   दाऊदी बोहरा समाज द्वारा शनिवार को बकरा ईद (ईद-उल-अजहा) का पर्व धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। शहर की सभी दाऊदी बोहरा मस्जिदों में समाजजनों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की। पर्व को लेकर सुबह से ही समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा मस्जिदों में पहुंचे और इबादत की। दाऊदी बोहरा समाज के पीआरओ कमेटी कोऑर्डिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब जमाली की सदारत में बकरा ईद का पर्व मनाया गया। शहर की प्रमुख नजमी मस्जिद में सुबह फजर की नमाज अदा की गई, जिसके बाद ईद-उल-अजहा का विशेष खुतबा पढ़ा गया। सुबह करीब 6 बजे शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब जमाली ने ईद का खुतबा पढ़ाते हुए समाजजनों को कुर्बानी, भाईचारे, त्याग और इंसानियत का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि नमाज में समाज के बड़ी संख्या में स्त्री-पुरुष और बच्चों ने भा...

आकाशवाणी के 90 वर्ष और आकाशवाणी इंदौर के 71वें स्थापना दिवस पर मालवा हाउस में भव्य सांस्कृतिक उत्सव संपन्न

​ आकाशवाणी के 90 वर्ष और आकाशवाणी इंदौर के 71वें स्थापना दिवस पर मालवा हाउस में भव्य सांस्कृतिक उत्सव संपन्न ​  इंदौर    प्राइमरी और विविध भारती चैनल पर हुआ ऐतिहासिक 1 घंटे 50 मिनट का लाइव फोन-इन कार्यक्रम ​अधिकारियों और कर्मचारियों ने ढोल की थाप पर किया नृत्य, बनाई आकर्षक रंगोलियां ​बदलते दौर में तकनीकी गुणवत्ता और रचनात्मक कार्यक्रमों पर दिया गया विशेष जोर ​निमाड़ प्रहरी-9977766399  इंदौर, 22 मई 2026: आकाशवाणी के गौरवशाली 90 वर्ष पूरे होने के राष्ट्रव्यापी उत्साह और आकाशवाणी इंदौर के 71वें स्थापना दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर आज मालवा हाउस स्थित आकाशवाणी परिसर में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह से लेकर देर रात तक चले इस उत्सव में परंपरा, तकनीक, संस्मरण और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। ​सुबह का सत्र: दीप प्रज्वलन और ऐतिहासिक लाइव फोन-इन ​उत्सव की शुरुआत सुबह 10:00 बजे मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम प्रमुख श्री राजेश पाठक, अभियांत्रिकी प्रमुख श्री अभय कुमार गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संयुक...

सेवासदन महाविद्यालय के एम.एस.सी. गणित प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।

Image
सेवासदन महाविद्यालय के एम.एस.सी. गणित प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।   निमाड़ प्रहरी- 9977766399 बुरहानपुर-   सेवासदन महाविद्यालय के एम.एस.सी. (गणित) प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। जिसमें कु. आस्था किर्तने ने 7.95 एसजीपीए अंक प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया। कु. एकता तायडे ने 7.64 एसजीपीए अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं कु. पूजा पाटिल ने 7.50 एसजीपीए अंकों के साथ तृतीय स्थान अर्जित कर महाविद्यालय एवं बुरहानपुर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।   सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि हमारे विद्वान गुरूजनों का यथोचित मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत व महाविद्यालय में उपलब्ध उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं का ही परिणाम है कि महाविद्यालय के विद्यार्थी अपना उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल कर महाविद्यालय एवं माता-पिता का नाम गौरवान्वित करते रहे है। समिति सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला, प्राचार्य डाॅ. एस.एम. शकील...

सेवासदन महाविद्यालय के एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

Image
सेवासदन महाविद्यालय के एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा निमाड़ प्रहरी- 9977766399  बुरहानपुर- निमाड़ प्रहरी-   सेवासदन महाविद्यालय के एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा जिसमें छात्रा दुर्गा पटेल व सारा हक एवं सोनिया वर्मा ने 8.64 एसजीपीए अंक प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। चांदनी महाजन ने 8.55 एसजीपीए अंकों के साथ द्वितीय स्थान एवं नूपुर जगताप ने 8.41 एसजीपीए अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया।  छात्राओं की इस उत्कृष्ट सफलता पर सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुरूजनों के मार्गदर्शन में छात्राओं ने  कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर अध्ययन से यह सफलता प्राप्त की। साथ ही छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। इस अवसर पर समिति सचिव हसमुखलाल जरीवाला, प्राचार्य डॉ. एस.एम. शकील, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. स...

पंडित सावन जोशी (कथावाचक) का स्वर्गवास

Image
  पंडित सावन जोशी (कथावाचक) का स्वर्गवास    निमाड़ प्रहरी-  छगनलाल गुप्ता " ब्यूरो चीफ मालवांचक   सोनकच्छ अत्यंत दुख के साथ सूचित करने मै आता है की स्व. श्री हरिनारायण जी जोशी(कुमारिया बनवीर) के पौत्र, श्री यशवंत जी जोशी एवं श्री अजय जी जोशी(देवास) के भतीजे, श्री विजय जी जोशी के सुपुत्र एवं श्री रोहित, अतुल, विवेक, अनुज के भाई पंडित सावन जोशी (कथावाचक) का स्वर्गवास कल दिनांक 19/5/2026 को शाम 7-8 बजे सडक दुर्घटना मे हो गया है, जिनकी अंतिमयात्रा निज-निवास श्री राम कॉलोनी सोनकच्छ बाईपास जिला देवास (म. प्र) से दिनांक 20/5/25 को लेजाई जायगी | ओम् शांति  शांति दुख में सहभागि निमाड़ प्रहरी- न्यूज नेटवर्क  -- छगनलाल गुप्ता " ब्यूरो चीफ मालवांचक मो. शव यात्रा का समय दोपहर 1:00 का रहेगा +919977572908

एक बार नानाजी देशमुख जी ने देखा कि अटल जी के पैरों में चप्पल नहीं है तब नानाजी देशमुख ने उन्हें 2 रुपये चप्पल खरीदने के लिए दिया ।

  अटल जी जब संघ के प्रचारक थे तब नानाजी देशमुख विभाग प्रमुख थे। एक बार नानाजी देशमुख जी ने देखा कि अटल जी के पैरों में चप्पल नहीं है तब नानाजी देशमुख ने उन्हें 2 रुपये चप्पल खरीदने के लिए दिया । 2 महीने बाद एक कार्यक्रम में नानाजी देशमुख ने फिर से अटल जी को जब देखा कि उनके पैरों में चप्पल नहीं है तब उन्होंने अटल जी से पूछा कि अटल जी आपके पैरों में चप्पल क्यों नहीं ?  तब अटल जी ने हंसते हुए कहा वह तो पेट में चले गए क्योंकि पैरों की देखभाल से ज्यादा महत्वपूर्ण पेट की देखभाल है मैंने उन पैसों से खाना खा लिया क्योंकि मैं 2 दिनों से कुछ खाया नहीं था.. सोचिए वह कैसा कठिन दौर रहा होगा और संघ के जनसंघ के पुराने लोगों ने कितना त्याग और बलिदान देकर आज संघ और बीजेपी को इस मुकाम तक पहुंचाया है !! कोटि कोटि नमन। नींव के पत्थर थे वे लोग जिसपर आज मोदी सरकार खड़ी है। चित्रा में स्व० नाना जी देशमुख के साथ तत्कालीन प्रचारक नरेंद्र मोदी जी खड़े हैं… संघ शक्ति युगे युगे🚩

युवा शक्ति को प्रणाम ! छगनलाल गुप्ता पीपलरावा

Image
  युवा शक्ति को प्रणाम ! छगनलाल  गुप्ता पीपलरावा   निमाड़ प्रहरी- 9977766399 इंदौर   निमाड़ प्रहरी -    एकता की समाज में मिसाल कायम हुई छगनलाल गुप्ता. (केंद्रिय कार्यकारणी मीडिया प्रभारी&  निमाड़ प्रहरी- मालवांचल- ब्यूरो चीफ)   श्रीमती   ऊषा देवी गुप्ता को दो युनिट, ब्लड की, आवश्कता थी जेसे ही मिलन तापड़िया    एवं अंतिम गुप्ता, इंदौर युवा दौड़ता हुआ पहुंचा तुरंत सेवा दी, यह माहेश्वरी समाज की पहचान है दोनों ही युवा समाज सेवक को बहुत बहुत धन्यवाद.. निमाड़ प्रहरी- न्यूज नेटवर्क ऐसी  युवा शक्ति को ! प्रणाम करता है - संपादक - अश्विनी कुमार 'नयन'