Posts

Showing posts from January, 2024

श्री हाटकेश्वर नागर ब्राह्मण महिला मंडल के चुनाव संपन्न। श्रीमती सुधा व्यास बनी अध्यक्ष श्रीमती कामिनी मंडलोई को दिया गया सचिव का पदभार

Image
  श्री हाटकेश्वर नागर ब्राह्मण महिला मंडल के चुनाव संपन्न। श्रीमती सुधा व्यास बनी अध्यक्ष श्रीमती कामिनी मंडलोई को दिया गया सचिव का पदभार ------------- निमाड़ प्रहरी 9977766399 श्री हाटकेश्वर नागर ब्राह्मण समाज महिला मंडल के चुनाव संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष श्रीमती सुधा प्रेम व्यास एवं सचिव श्रीमती कामिनी प्रफुल्ल मंडलोई  को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती साधना दीक्षित, शोभना जोशी, संध्या मंडलोई सह सचिव के पद पर वंदना व्यास,अपूर्वा व्यास, मीनाक्षी जोशी, कोषाध्यक्ष के पद पर रूपा पोद्दार, दर्शना भट्ट, मेघा मंडलोई, पूनम मंडलोई संगठन सचिव के पद पर प्रतिभा मंडलोई, प्रियंका दीवान, डाली वैद्य साहित्यिक सचिव के पद पर श्रीमती दीपा दीक्षित, रंजना जोशी, प्रीति पंडित सांस्कृतिक सचिव के पद पर श्रीमती श्रुति बक्शी, स्वाति जोशी, प्रियंका दवे, सुनीता पंडित धर्मस्व सचिव के पद पर श्रीमती किरण व्यास, मीनू मंडलोई, तरुणा व्यास एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती सुमन दवे,ममता भट्ट, निशि मंडलोई, साधना जोशी विजया मंडलोई, जया व्यास, सीमा मंडलोई, बीना मंडलोई, रमा मंडलोई, सुधा भजन व्यास, रेखा...

बाजरा : प्राचीन अनाज का आधुनिक पुनर्जन्म

Image
  बाजरा : प्राचीन अनाज का आधुनिक पुनर्जन्म  निमाड़ प्रहरी 9977766399 रेगिस्तान की रानी, सूरज का साथी, गरीबों का सोना - ये सभी उपनाम एक साधारण से दिखने वाले अनाज के हैं, जिसका नाम है बाजरा। 4000 साल का इतिहास समेटे, बाजरा ने अफ्रीका से भारत की यात्रा तय की और यहां की संस्कृति में इस कदर रच बस गया कि दादी मां की कहानियों से लेकर खेतों के नज़ारों तक, हर जगह इसकी छाप देखने को मिलती है। आज जब आधुनिक ज़िंदगी की भागदौड़ में हम पौष्टिकता की तलाश कर रहे हैं, तो बाजरा एक सुखद आवाज़ की तरह सामने आता है। ये वो हीरो है जो सूखे और कमज़ोर ज़मीन पर भी हंसते-हंसते फसल देता है। जहां गेहूं और मक्का प्यासे होकर हार मान लेते हैं, वहां बाजरा अपना हरा झंडा लहराता रहता है। ये गुण ही इसे पर्यावरण का आदर्श साथी बनाते हैं। लेकिन बाजरा की असली ताकत तो उसके अंदर छिपी है। वो आयरन, कैल्शियम और विटामिन ई का खजाना है, जो आपके शरीर को हर जरूरी तत्व देता है। फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के साथ मिलकर ये आपके सेहत की पहरेदारी करता है। एनीमिया को हराना हो, वज़न को कम करना हो, मधुमेह को कंट्रोल...

पीसीजी कॉलेज में "कॉलेज चलो अभियान" सम्पन्न

Image
  पीसीजी कॉलेज में "कॉलेज चलो अभियान" सम्पन्न निमाड़ प्रहरी 9977766399 पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय द्वारा उच्च  शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित "कॉलेज चलो अभियान" के अंतर्गत खंडवा जिले  के शहर एवम गांव की सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों जैसे की सोफिया कॉन्वेंट, एमएलबी स्कूल , सी.एम राइज आनंद नगर , उत्कृष्ठ स्कूल , नेहरू स्कूल ,संत फ्रांसिस स्कूल एवम पंधाना खार,खालवा, रांजनी,भगवानपुरा,मालगांव,अमलपुरा,भामगड़, पुनासा, नर्मदानगर, छैगांव माखन,देशगांव , बरूद, मुंदी, बंगारडा, बीड़, आशापुर,सिंगोट, जसवाड़ी, गांधवा,रुस्तमपुर,बोरगांव के विभिन्न विद्यालयों में जाकर महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया , राष्ट्रीय शिक्षा नीति द्वारा पढ़ाए जाने वाले विषयो की जानकारी एवम महाविद्यालो में उपलब्ध सुविधाएं तथा करियर के अवसरों की जानकारी भी दी गई। इस अभियान में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों का सहयोग रहा।कॉलेज चलो अभियान का समन्वयन महाविद्यालय प्राध्यापक हुसैन बेगवाला एवम नेहा राजावत के नेतृव में हुआ एवम मार्गदर्शन प्राचार्या डॉ रीता सरमण्डल मेडम एवम प्रबंधक श्री सतीश पटे...

जैन समाज के भामाशाह, मसीहा एवं जैन रत्न अ भा जैन श्वे सो ग्रुप्स फेडरेशन द्वारा सम्मानित

Image
  -जैन समाज के भामाशाह, मसीहा एवं जैन रत्न अ भा जैन श्वे सो ग्रुप्स फेडरेशन द्वारा सम्मानित  - लाइव कंसर्ट “एक शाम देश के नाम” में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी ज़ोरदार प्रस्तुतियाँ दी निमाड़ प्रहरी 9977766399 इंदौर, 27 जनवरी । अ भा जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन द्वारा जैन समाज के भामाशाह,मसीहा एवं जैन रत्नों का सम्मान समारोह एवं एक शाम देश के नाम लाईव कंसर्ट लाभ मंडपम में रखा गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय एवं एकेवीएन के एमडी राजेश राठौर ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र संचेती ने दिया।अतिथियों ने दानदाता संतोष कटारिया, जयसिंह जैन, दीपक टीनू प्रकाश भटेवरा ,अजय जैन,संजय नाहर, वीरेन्द्र कुमार जैन, दिलीप सी जैन, राजेंद्र सुराणा,कमलेश कोठारी,डॉ नरेंद्र धाकड,केशरीमल जैन,अजय सुराणा, राजेश बुलिया, पारस मोदी, पीयूष जैन, राजेंद्र जैन  को माला पहनाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । मुम्बई से आये कलाकार वैभव एवं प्रिया ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति के नग्मे प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने के लिए मजब...

नाभि खिसकना या धरण जाना घरेलू उपाय

  नाभि खिसकना या धरण जाना घरेलू उपाय निमाड़ प्रहरी 9977766399 प्रायः आप सभी इस समस्या से जाने अनजाने पीड़ित जरूर हुए होंगे आज हम आपको इस समस्या का समाधान विस्तृत रूप में बताएंगे।  नाभि खिसकना या धरण जाना आयुर्वेद और प्राकृतिक उपचार पद्धति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नाभि को मानव शरीर का केंद्र माना जाता है। नाभि स्थान से शरीर की बहत्तर हजार नाड़ियों जुड़ी होती है । यदि नाभि अपने स्थान से खिसक जाती है तो शरीर में कई प्रकार की समस्या पैदा हो सकती है। ये समस्या किसी भी प्रकार दवा लेने से ठीक नहीं होती। इसका इलाज नाभि को पुनः अपने स्थान पर लाने से ही होता है। आधुनिक चिकित्सा पद्धति में इसे नहीं माना जाता है। परंतु आज भी इस पद्धति से हजारों लोग ठीक होकर लाभ प्राप्त कर रहे है। नाभि का अपने स्थान से खिसक जाने को नाभि हटना, धरण जाना, गोला खिसकना, पिचोटी खिसकना, नाभि पलटना या नाभि चढ़ना आदि नामों से भी जाना जाता है। नाभि खिसकने के कारण पेट दर्द, कब्ज, दस्त, अपच आदि होने लगते है। यदि नाभि का उपचार ना किया जाये तो शरीर में कई प्रकार की अन्य परेशानियाँ पैदा हो सकती है। जैसे दाँत, बाल, आँखे...

बगल में छोरा शहर में ढिंढोरा... दुनिया भर की ताकत का भंडार आपके बगल में है, और एक आप हैं कि दुनिया भर में तलाश कर रहे हैं...

Image
  बगल में छोरा शहर में ढिंढोरा... दुनिया भर की ताकत का भंडार आपके बगल में है, और एक आप हैं कि दुनिया भर में तलाश कर रहे हैं... ये कमाल का पौधा आपके आसपास, बगल में लगा हुआ है लेकिन लोग ड्राई फ्रूट, दवाओं और छायादार वृक्षो के पीछे भाग रहे हैं। ये अकेला वृक्ष कॉम्बो पैक है साहब जो अपने आपमे एक इकोसिस्टम है।  बाकी की माथा पच्ची भी होगी, तब तक आप अपना अनुभव शेयर करें, जरा गैसिंग लगाइये कि मैं क्या कहने वाला हूँ। वैसे उमर के विषय मे हमारे क्षेत्र में एक कहावत है... आंखि देख के माखी न निगलि जाए! सहगी ऊमर फोड़ खे न खाय!! इस देशी कहावत के अनुसार अगर ऊमर/गूलर को फोड़ कर खाया जाये तो हवा लगते ही इसमे कीड़े पड़ जाते हैं। इसीलिये इसे बिना फोड़े ही खाया जाता है। लेकिन सच तो यह है, कि इसमें छोटे छोटे कीड़े (wasp) मौजूद रहते ही हैं। वनस्पति विज्ञान की भाषा मे गूलर का फल हायपेन्थोडीयम कहलाता है, जिसमे फूल/ पुष्पक्रम के आधारीय भाग मिलकर एक बड़े कटोरे या बॉल जैसी संरचना बना लेते हैं। और इस गोलाकार फल जैसी संरचना के भीतर कई नर और मादा पुष्प/ जननांग रहते है, जिनमें परागण और संयुग्मन के बाद बीज बन जाते है...

पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती मनाई गई।

Image
  पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती मनाई गई। निमाड़ प्रहरी 9977766399 खंडवा(निमाड़ प्रहरी)  पीसीजी कॉलेज में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया उसके बाद विद्यार्थीयो ने अपने विचार प्रस्तुत किये। प्राचार्या डॉ. रीता सरमण्डल मेडम एवं प्रबन्धक श्री सतीश पटेल सर ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि समर्पित की तथा विद्यर्थियों को नेताजी के कार्यों एवं जीवन वृत्त से अवगत कराया। कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित हुए।

अर्चना चिटनिस नेतृत्व में बुरहानपुर के रामभक्तों ने रचा इतिहास, मां ताप्ती किनारे सवा लाख दीप प्रज्वलन, रामभक्ति में लीन होक गाये भजन

Image
  अर्चना चिटनिस नेतृत्व में बुरहानपुर के रामभक्तों ने रचा इतिहास, मां ताप्ती किनारे सवा लाख दीप प्रज्वलन, रामभक्ति में लीन होक गाये भजन निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर। पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के नेतृत्व में ताप्ती तट स्थित राजघाट पर प्रजापति समाज द्वारा दान किए गए 1.24 लाख मिट्टी के दीप भी जब खत्म हो गए तो उपस्थित जन जन ने आटा गूंथ कर तो किसी ने तांबा पत्र का किसी ने घर से लाए दीप प्रज्वलित कर भव्य और सामूहिक रूप से सवा लाख दीप जलाकर "श्री राम" दीपावली मनाई। इस अदभुत विहंगम दृश्य के हजारों श्रद्धालु साक्षी बने।   कार्यक्रम के पूर्व मां ताप्ती की महाआरती की गई। साथ ही भगवान श्रीराम और भक्त हनुमान जी की भी आरती हुई। रामभक्तों के साथ श्रीमती चिटनिस, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं महापौर श्रीमती माधुरी पटेल सहित जनप्रतिनिधियों ने दीप जलाकर उपस्थित हजारों लोगों को अयोध्या में श्रीराम जी की प्राण-प्रतिष्ठा पर सबको शुभकामनाएं दी।  ताप्ती नदी पर ब्रघ्नपुर में एक साथ "सवा लाख"  दीप प्रज्वलित कर रामभक्तों ने एक इतिहास बना दिया। इसमें चारों ओ...

1989 में राम जन्मभूमि आंदोलन में शहर के लोगों ने लिया भाग

Image
  1989  में राम जन्मभूमि आंदोलन में शहर के लोगों ने लिया भाग -   पूर्व महापौर अतुल पटेल ने कहा - 35  साल से हो रहे संघर्ष को लगा विराम निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में लगभग  35  बरस पहले श्री राम शिला पूजन का कार्यक्रम किया था। शिला पूजन का कार्यक्रम घर घर जाकर शीला का पूजन इंदिरा कॉलोनी में किया गया था जिसमें चंद्रकांत शाह भगत ,  अतुल पटेल ,  शिवचरण शर्मा ,  मोहन पाटील ,   अतुल जैन ,  राजेंद्र गढ़वाल ,  सोपान चौधरी ,  विजय पाटिल आदि ने शिला पूजन कार्यक्रम में भाग लिया था। तब विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सोमेश्वर मर्चेंट ,  आरएसएस के जिला संघ रतिलाल शाह ,  राम जन्मभूमि आंदोलन के जिला प्रमुख वल्लभ मोदी ,  सुरेश श्रॉफ आदि ने हिस्सा लिया था। इसे लेकर चंद्रकांत शाह भगत ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा-  1886  में राम मंदिर का ताला खुला था।  1989  में विश्व हिन्दू परिषद ने अभियान चलाया था तब राम शिला अभियान चलाया था। हर घर से शिला पूजन और सवा रूपए लिए ग...

स्नेह बालाजी नगर में आज से शुरू होगा त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

Image
  स्नेह बालाजी नगर में आज से शुरू होगा त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक़म निमाड़ प्रहरी 9977766399 खंडवा (निमाड़ प्रहरी)  मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित स्नेह बालाजी नगर में शीतला माता और शिव परिवार का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज से प्रारंभ होगा। बालाजी ग्रुप के संस्थापक और समाजसेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने बताया कि जिस प्रकार से अयोध्या में भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है, उसी प्रकार से उसी दिन और उसी अभिजीत मुहूर्त में स्नेह बालाजी नगर में भी शीतला माता और शिव परिवार का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। 21 तारीख को मंडल बनाना और भगवान का शयन करवाया जाएगा, जबकि 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। साथ ही उसी वक्त एवम 22 तारीख को शाम मे भी भारी आतिशबाजी के साथ राम महोत्सव मनाया जायेगा। दोनो दिन पूरे दिन भंडारा प्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा। 23 जनवरी को कार्यक्रम का समापन होगा। इसी प्रकार मेडिकल कालेज के पास स्थित बालाजी पुरम कॉलोनी में भी जो की राजस्थानी राजशाही पैटर्न पर बनी बेहतरीन कॉलोनी है, वहां भी रामोत्सव मनाया ज...

जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. शाह 20 एवं 21 जनवरी को खण्डवा जिले के दौरे पर

Image
  जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. शाह 20 एवं 21 जनवरी को खण्डवा जिले के दौरे पर =============== निमाड़ प्रहरी 9977766399 प्रदेश के जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन भोपाल, गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 20 एवं 21 जनवरी को खण्डवा जिले के दौरे पर रहेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री डॉ. शाह 20 जनवरी को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में माननीय राज्यपाल महोदय के विकसित संकल्प भारत यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद प्रातः 11 बजे कार्यक्रम स्थल जामनी गुर्जर जायेंगे एवं कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर स्थानीय अधिकारियों से चर्चा करेंगे। दोपहर 1ः30 बजे जामनी गुर्जर से भामगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे एवं दोपहर 2ः30 बजे भामगढ़ में संत सिंगाजी महाराज की परचरी में शामिल होंगे। सायं 4ः30 बजे भामगढ़ से खण्डवा के लिए प्रस्थान कर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर रात्रि विश्राम करेंगे।  मंत्री डॉ. शाह 21 जनवरी को प्रातः 10ः45 बजे जामनीगुर्जर पहुंचेंगे जहा माननीय राज्यपाल महोदय का हेलीपेड पर स्वागत करेंगे। ...

जिले में देखरेख व संरक्षण के जरूरतमंद बालकों हेतु संचालित अपंजीकृत संस्थाओं की जांच के संबंध में निर्देश जारी

Image
  जिले में देखरेख व संरक्षण के जरूरतमंद बालकों हेतु संचालित अपंजीकृत संस्थाओं की जांच के संबंध में निर्देश जा री निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानुपर/19 जनवरी, 2024/-मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल  विकास विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 (संशोधन, 2021) की धारा 41 के प्रावधानों के तहत 0-18 वर्ष की आयु के देखरेख और संरक्षण के जरूरतमंद बालकों यथा अनाथ, बेसहारा, परित्यक्त, घर से भागे हुए, बाल भिक्षुक, बाल तस्करी में लिप्त, शोषण का शिकार और सड़क पर रहने वाले बच्चों को संरक्षण प्रदान करने वाली समस्त अशासकीय संस्थाओं का पंजीकरण किया जाना अनिवार्यः किया है। उन्होंने निर्देश दिये कि, यदि कोई संस्था किशोर न्याय अधिनियम के तहत पंजीकरण नहीं करवाती है, तो उसके विरूद्ध अधिनियम की धारा 42 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जायेगी। जिलें में संचालित देखरेख और संरक्षण के जरूरतमंद बालकों को संरक्षण प्रदान करने वाली सभी संस्थाओं की जाँच कर सर्वे में पाई गयी ऐसी संस्...

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का बुरहानपुर आगमन 20 जनवरी को

Image
  राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का बुरहानपुर आगमन 20 जनवरी को निमाड़ प्रहरी 9977766399 ‘‘ विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ कार्यक्रम ग्राम बंभाड़ा में कलेक्टर एवं एसपी ने कार्यक्रम स्थल पहुँचकर लिया तैयारियों का जायजा बुरहानपुर/19 जनवरी, 2024/-महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 20 जनवरी, 2024 को बुरहानपुर जिले के प्रवास पर है। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दिन शनिवार को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ग्राम बंभाड़ा में आयोजित ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया जायेगा। वहीं कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित मेरी कहानी-मेरी जुबानी अंतर्गत लाभार्थियों के द्वारा अपने-अपने अनुभव भी साझा किये जायेंगे।   कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार ने प्रातः 9 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने कार्यक्रम स्थल शासकीय उ....

आकाशीय दीप महोत्सव - खंडवा संसदीय क्षेत्र में प्रदेश के इतिहास में पहली बार ब्रम्हपुर में आकाशीय दीपों की रोशनी से सराबोर होंगा आसमान

Image
  आकाशीय दीप महोत्सव - खंडवा संसदीय क्षेत्र में प्रदेश के इतिहास में पहली बार    ब्रम्हपुर में आकाशीय दीपों की रोशनी से सराबोर होंगा  आसमान  निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर । 500 वर्षों के संघर्ष और पीढ़ियों  के बलिदान के बाद वह क्षण आ रहा है, जब अयोध्याधाम में श्री रामलला के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होंगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भव्य  श्रीराम मंदिर का निर्माण का इतिहास बनाया है। प्रभु श्रीराम महोत्सव के उपलक्ष में प्रदेश में पहली बार खंडवा संसदीय क्षेत्र में आकाशीय दीप महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। 21 जनवरी को सांसद श्री ज्ञानेश्वर जी पाटिल के खंडवा संसदीय क्षेत्र के ब्रह्मपुर, खंडवा, ओंकारेश्वर,बड़वाह  में होने वाले इस आकाशीय दीप महोत्सव को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है।  खंडवा संसदीय क्षेत्र में बनने वाले इस नए इतिहास को लेकर श्रीराम भक्त उत्साहित है। प्रभु श्रीराम जी का 14 वर्ष का वनवास था 14 वर्ष के 5110 दिन होते हैं इसलिए संसदीय क्षेत्र में 5110 आकाशीय दीप जलाये जाएगे। ब्रह्मपुर के नेहरू स्टेडियम में 2...

श्री चुनरी मनोरथ का आयोजन करके श्री अखिल भारतीय (धा.) माहेश्वरी महिला संगठन ने , हम सभी को प्रदान किया

Image
  श्री चुनरी मनोरथ जब हमारे पुण्यो का उदय होता है तब श्री हरि अपने चरणों की सेवा प्रदान करते है ऐसे ही सेवा का एक अवसर श्री चुनरी मनोरथ का आयोजन करके श्री अखिल भारतीय (धा.) माहेश्वरी महिला संगठन ने , हम सभी को प्रदान किया केन्द्रीय महिला संगठन की  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती किरण नागोरी जी महासचिव श्रीमती लता नागोरी जी कोषाध्यक्ष श्रीमती माया गुप्ता  सहित पूरे केन्द्रीय महिला संगठन को हार्दिक धन्यवाद निमाड़ प्रहरी न्यूज नेटवर्क . निमाड़ प्रहरी 9977766399.   एडिटर   अश्विनी रूपनारायण बुरहानपुर दो दिवसीय कार्यक्रम में  अदभुत और अदित्तीय बेहतरीन व्यवस्था रही । सभी ओर से अगणित खुशियों के साथ स्वर्ग सा अनुभव हो रहा था । श्री गोवर्धन जी की परिक्रमा हो या भगवान श्री कृष्ण के अलग अलग स्वरूपों के मन्दिरो में दर्शन का सौभाग्य सभी कुछ केन्द्रीय महिला संगठन के इस आयोजन से हम सभी को प्राप्त हो सका । इस हेतु आप सभी को हार्दिक साधुवाद एवं धन्यवाद ... इस अद्भुत आयोजन की तैयारियों में 2 महीने पूर्व मथुरा-वृंदावन जाकर पूर्ण तैयारी करने वाले श्री ऋषभ नागोरी श्री पीयूष कुमा...

कानून का पालन जरूरी - एसीएस डॉ. राजौरा

  कानून का पालन जरूरी - एसीएस डॉ. राजौरा संभागवार नियुक्त एडीजीपी की बैठकों की समीक्षा की निमाड़ प्रहरी 9977766399 भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार संभागीय स्तर पर कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिये नियुक्त अतिरिक्त महानिदेशक द्वारा ली गई बैठकों की अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने आज मंत्रालय में समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा में कहा कि सभी को कानून का पालन करना जरूरी है। कानून का पालन सुनिश्चित कराने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार नियमित‍ रूप से संभागों में समीक्षा की जायें। बैठक में सभी एडीजीपी ने संभागीय स्तर पर की गई समीक्षा में संज्ञान में आई समस्याओं और सुझाव से अवगत कराया।    डॉ. राजौरा ने बैठक में अपराधियों पर सख्ती से नकेल कसने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के लिये अन्य विभागों से संबद्ध मामलों के निराकरण के लिये नीतिगत मसलों को समन्वयपूर्वक सुलझाया जायेगा। नवनिर्मित जिलों में पुलिस बल की व्यवस्था, विभिन्न थानों के सीमा परिवर्तन के प्रकरणों, पुलिस बैंड के सशक्तिकरण के साथ ही पुलिस थानों में समय-समय पर...

1 दिया और 1 फटाका लाएं, बालाजी ग्रुप के संग दिवाली मनाएं।

Image
  रामोत्सव के रंग बालाजी के संग 1 दिया और 1 फटाका लाएं, बालाजी ग्रुप के संग दिवाली मनाएं। निमाड़ प्रहरी 9977766399   दिनांक 22 जनवरी सोमवार को अयोध्या में नवनिर्माणाधीन राममंदिर में प्राणप्रतिष्ठा का पुनीत कार्य  बालाजी ग्रुप के संस्थापक एवम समाजसेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने बताया की इस विशेष दिन को बालाजी ग्रुप खंडवा भी बड़े ही हर्ष से मनाने जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित स्नेह बालाजी नगर में अयोध्या में होने जा रहे पूरे कार्यक्रम को बड़ी स्क्रीन के माध्यम से लाइव दिखाया जाएगा। साथ ही इसी दिन स्नेह बालाजी नगर में ही नवनिर्मित मंदिर में शीतला माता एवम शिवपरिवार की प्राण प्रतिष्ठा का पुनीत कार्य होगा। जिसमे सभी धर्मप्रेमी शहरवासी सादर सपरिवार आमंत्रित हैं। यह त्रिदिवसीय कार्यक्रम इस प्रकार होगा दिनांक 21 जनवरी रविवार दोपहर 2 बजे सभी मूर्तियों का अन्नाधिवास तथा सांय 6 बजे भगवान का शयन। साथ ही प्रातः 11 बजे से सांय तक भंडारे का आयोजन होगा। इसी प्रकार  22 जनवरी सोमवार को प्रातः 8 बजे मंडल विधान पूजन प्रातः 10 बजे भगवान का  जलवास एवम दस विधि स्नान। एवम अभिजीत ...

सिंगिंग डान्स स्पोर्ट्स परफ़ोर्मिंग आर्ट्स संघ, डान्स स्पोर्ट्स भारत महासंघ, परफ़ोर्मिंग आर्ट्स एसोसिएशन ओफ इण्डिया व बालाजी ग्रूप के सौजन्य से

Image
  सिंगिंग डान्स स्पोर्ट्स परफ़ोर्मिंग आर्ट्स संघ, डान्स स्पोर्ट्स भारत महासंघ, परफ़ोर्मिंग आर्ट्स एसोसिएशन ओफ इण्डिया व बालाजी ग्रूप के सौजन्य से निमाड़ प्रहरी 9977766399   खंडवा (निमाड़ प्रहरी)  खंडवा स्थित रविंद्र भवन ( किशोर कुमार सभाग्रह ) में नेशनल सिंगिंग व डान्स स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का आयोजन मध्य प्रदेश सिंगिंग डान्स स्पोर्ट्स परफ़ोर्मिंग आर्ट्स संघ, डान्स स्पोर्ट्स भारत महासंघ, परफ़ोर्मिंग आर्ट्स एसोसिएशन ओफ इण्डिया व बालाजी ग्रूप के सौजन्य से कराया गया । जिसमें गोवा, महाराष्ट्र, राजस्थान, जम्मू एंड कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, वेस्ट बंगाल, छत्तीसगढ़, हिमांचल, मध्य प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता जीतने के बाद खंडवा के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के चयनित लगभग 200 सिंगिंग व डान्स खिलाड़ियों ने भिन्न २ डान्स व सिंगिंग स्टाइल व आयु वर्गों में प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश संघ के अध्यक्ष प्रकाश माली, सचिव आरती माली राष्ट्रीय संघ के महासचिव रजनीकान्त ठाकुर ने आयोजन कर्ता की भूमिका निभाई । मुख्य अतिथि के रूप में बालाजी ग्रूप के फ़ा...