Posts

भोपाल श्रीमती कृष्णा देवी झंवर (धर्मपत्नी: स्वर्गीय लखन लाल जी झंवर) का देवलोकगमन

Image
  ॥ अत्यंत दुःखद सूचना ॥   भोपाल  श्रीमती कृष्णा देवी झंवर (धर्मपत्नी: स्वर्गीय लखन लाल जी झंवर) का देवलोकगमन  E -mail - nimadprahari2012@gmail.com   भोपाल । निमाड़ प्रहरी   अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि आलोक झंवर की पूज्य माताजी, श्री किशन लाल झंवर की भाभी जी, कथन, नमन, कार्तिक एवं केशव की दादी जी, अखिलेश झंवर की काकी जी, लोकेश झंवर की ताई जी तथा आशीष भंसाली , संजीव गुप्ता, रूपेश गुप्ता एवं मुकेश नागोरी की पूज्य सासू माँ , पूजनीय श्रीमती कृष्णा देवी झंवर (धर्मपत्नी: स्वर्गीय लखन लाल जी झंवर) का देवलोकगमन  25 अक्टूबर 2026 को भोपाल में हो गया है। उनकी अंतिम शवयात्रा   निवास स्थान से सुभाष नगर मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी । समय: दोपहर 3:30 बजे   प्रस्थान स्थल (निवास): 41, नागार्जुन नगर, भोपाल   अंतिम संस्कार स्थल: सुभाष नगर मुक्तिधाम, भोपाल। ओम् शांति। शांति। दुःखद में- सहभागि - निमाड़ प्रहरी - न्यूज़ नेटवर्क -मध्य प्रदेश  शोकाकुल : आलोक झंवर  किशन लाल झंवर  अखिलेश झंवर, लोकेश झंवर  एवं समस्त झंव...

अत्यंत दुखद - उज्जैन श्री मनोहरलाल जी धारवा का श्रीजी शरण

Image
  वरिष्ठ समाज सेवक ओर मौन सेवा भावी. अत्यंत दुखद - उज्जैन श्री मनोहरलाल जी धारवा का श्रीजी शरण आदरणीय  श्री मनोहरलालजी धारवाँ  के निधन से एक बड़ी क्षति समाज की हुई है ..  निमाड़ प्रहरी 9977766399   उज्जैन निमाड़ प्रहरी   कर्मठता के साथ अपने समस्त कर्तव्यों को पूरा करने में जीवन के अंतिम क्षण तक सतत सक्रिय रहे ..श्री मनोहरलाल जी धारवा अत्यंत दुखद उज्जैन श्री मनोहरलाल जी धारवा , श्री विजय धारवा, श्री अजय धारवा श्री संजय धारवा के पिता जी का श्रीजी शरण उज्जैन में हो गया है, अंतिम यात्रा शाम 4.00 बजे निज निवास सुभाष नगर उज्जैन से  चक्रतीर्थ जावेगी । परमपिता आदरणीय  को अपने चरणों मे स्थान देवे . दुख  में- सहभागी निमाड़ प्रहरी न्यूज नेटवर्क परिवार  ॐ शांति शांति। 

आयुक्त सह-प्रबंध संचालक] म0प्र0 राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल द्वारा देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी मण्डी इन्दौर के किये गये भ्रमण/निरीक्षण

Image
  आयुक्त सह-प्रबंध संचालक] म0प्र0 राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल द्वारा देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी मण्डी इन्दौर के किये गये भ्रमण/निरीक्षण  निमाड़ प्रहरी 9977766399       इन्दौर  निमाड़ प्रहरी   श्री राघवेन्द्र सिंह(IAS) आयुक्त सह प्रबंध संचालक, म0प्र0 राज्य कृषि विपणन बोर्ड] भोपाल द्वारा कृषि उपज मण्डी समिति, इन्दौर की देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी मण्डी प्रांगण, इन्दौर का भ्रमण/निरीक्षण किया गया, जिसमें श्री मधुकर पंवार, अधीक्ष्‍ाण यंत्री मण्‍डी बोर्ड भोपाल, श्री प्रवीण वर्मा, संयुक्त संचालक आंचलिक कार्यालय इन्दौर, श्री ओ.पी.खेड़े सचिव मण्डी इन्दौर, श्री पी एल घाघरे, कार्यपालन यंत्री तकनीकी संभाग इन्‍दौर, श्री कमलाकर सिंह बघेल, सहायक यंत्री, श्री मनोज चौधरी उपयंत्री, श्री अनिल कुमार चौरे, निज सहायक प्रबंध संचालक मण्‍डी बोर्ड, भोपाल एवं श्री राधेश्‍याम ठाकुर, मण्‍डी निरीक्षक/प्रभारी, फल एवं सब्‍जी मण्‍डी प्रांगण, इन्‍दौर उपस्थित रहे।                प्रबंध संचालक द्वारा फल-सब्जी मण्डी के विस्तृत भ्...

आपकी कड़ी मेहनत और .समाज के लिए समर्पण के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"- पीयूष भाई ,

Image
  आदरणीय पीयूष भाई ,       आपकी कड़ी मेहनत और .समाज के लिए समर्पण के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।" " आपके द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म , पूरे समाज को केंद्रित कर काम करके बहुत खुशी हुई, आपका काम वाकई शानदार है। वातावरण में: "जिस तरह से आपने इस प्रोजेक्ट को संभाला, वह काबिले तारीफ है। आप टीम के लिए एक बड़ी संपत्ति (Asset) हैं। "आपकी रचनात्मक सोच (Creative thinking) और समस्या को सुलझाने का तरीका कमाल का है।   समाज के लिए -- प्रेरक शब्द:- "आपकी लगन देखकर हम सबको प्रेरणा मिलती है। डिजिटल पेज में थोड़ी सुधारने की आवश्यकता है- समय रहते , वह भी सुधारने हो जाएगा वह ऐसे ही अच्छा काम जारी रखें!" .... अग्रिम शुभकामनाओं के साथ आपका मित्र   @अश्विनी कुमार नयन  संपादक निमाड़ प्रहरी- & केनन टाईम भोपाल।  

21 का जादू: एक तस्वीर में समाई भारतीय संस्कृति की अनगिनत खुशियाँ

Image
दशहरे पर्व की शुभकामनाओं के साथ... 21 का जादू: एक तस्वीर में समाई भारतीय संस्कृति की अनगिनत खुशियां-  सुमित गुप्ता  निमाड़ प्रहरी 9977766399 फोटो में भले ही गुप्ता परिवार के 21 सदस्य ही नजर आ रहे हों ये तो इस परिवार का आधा ही हिस्सा है , भारतीय संस्कृति में 21 अंक का विशेष महत्व माना जाता है। 21 दीपक, 21 प्रसाद, 21 पुष्प, 21 मंत्र-जाप या 21 सदस्यों का एक साथ होना—यह संख्या शुभता, पूर्णता और मंगल भाव का संकेत मानी जाती है । इसलिए इस तस्वीर में दिखाई दे रहे 21 चेहरे केवल परिवार के सदस्य नहीं, बल्कि प्रेम, परंपरा और पीढ़ियों के सुंदर संगम का प्रतिनिधित्व करते हैं। एक ही तस्वीर में दादा-दादी का आशीर्वाद, माता-पिता का स्नेह, बच्चों की चंचलता और भाई-बहनों की हंसी दिखाई देती है। किसी के चेहरे पर उत्साह है, किसी की आंखों में अपनापन और किसी की मुस्कान में वर्षों पुराने रिश्तों की गर्माहट। यही तो भारतीय परिवार की असली पहचान है—जहाँ खुशियाँ अकेले नहीं, बल्कि मिल-बांटकर मनाई जाती हैं।त्योहारों का महत्व केवल पूजा-पाठ और सजावट तक सीमित नहीं है। ये अवसर परिवार को फिर से एक साथ लाते हैं। ...

तेरे सुर मेरे गीत संगीत समुह द्वारा सुर सम्राट किशोर दा को गीतों के माध्यम से दी आदरांजली

Image
तेरे सुर मेरे गीत संगीत समुह द्वारा सुर सम्राट किशोर दा को गीतों के माध्यम से दी आदरांजली निमाड़ प्रहरी 9977766399   बुरहानुपर     निमाड़ प्रहरी   स्व. किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर आदरांजलि देने हेतु तेरे सुर मेरे गीत संगीत समिति द्वारा शानदार गीतों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किशोर दा की याद में आयोजित गीतों के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सतीश अग्रवाल, कवि रमेशचन्द्र शर्मा 'धुआँधार', समाजसेवी सुदामा इंगले एवं रोटी बैंक संचालक संजय शिंदे थे l  अतिथियों ने गीतों का कार्यक्रम आरंभ होने के पूर्व किशोर दा के तेलचित्र पर माल्यार्पण के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया l तत्पश्चात तेरे सुर और मेरे गीत संगीत समिति के गायकों ने किशोर दा के द्वारा गाए गए गीतों की बेहतरीन सिंगल एवं ड्यूट गीतों की प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को गुजरे ज़माने के पलों की याद ताजा हो गई l उपस्थित श्रोताओं ने करतल ध्वनि से सभी गायक और गायिकाओं का भरपुर होंसला बढ़ाया, गायको की मधुर आवाज सुनकर उपस्थित श्रोता अचंभित थे कि हमारे छोटे से शहर बुरहानपुर में भी इतनी सुंदर आवाज मे...

दूध के बढ़ते दामों के बीच शुद्धता गायब

  दूध के बढ़ते दामों के बीच  शुद्धता गायब , उपभोक्ता अधिकार संगठन ने की जिले के सभी दूध डेरीयो  पर उच्च स्तर जांच करने की मांग निमाड़ प्रहरी 9977766399   बुरहानपुर:-  एक तरफ जहां दूध के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दूध की शुद्धता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बाजार में दूध के पाउच, डिब्बे और बोतलें खुलेआम बिक रही हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को पूरे पैसे देने के बाद भी शुद्ध दूध नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ता अधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन ने इस विषय पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए शासन और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की है।    " पैसे पूरे, फिर दूध में मिलावट क्यों?" प्रीतम महाजन ने कहा कि पशुपालक शुद्ध दूध निकालकर डेयरी तक पहुंचाते हैं। इसके बाद डेयरी स्तर पर दूध में पानी मिलाना, गाढ़ापन बढ़ाना या अन्य मिलावट करना बेहद चिंताजनक है। उपभोक्ता जब पूरे दाम चुका रहा है, तो उसे शुद्ध दूध मिलना उसका मौलिक अधिकार है। वर्तमान स्थिति में उपभोक्ता दूध खरीदने के साथ-साथ बीमारियों का ...

सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्यालय, बुरहानपुर में जिला स्वास्थ्य विभाग संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता अभियान

Image
सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्यालय, बुरहानपुर में जिला स्वास्थ्य विभाग संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता अभियान निमाड़ प्रहरी 9977766399   बुरहानुपर   निमाड़ प्रहरी    सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्यालय , बुरहानपुर में जिला स्वास्थ्य विभाग एवं महाविद्यालय की इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना, संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा समाज में इससे जुड़ी भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आईसीटीसी  परामर्शदाता श्रीमती नगमा खान उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को एचआईवी क्या है, एड्स क्या है, एचआईवी संक्रमण के कारण, इसके संभावित लक्षण, संक्रमण से बचाव के उपाय तथा एचआईवी की जांच एवं निदान की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर जांच, सही चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक उपचार से एचआईवी के सा...

भारत के पवित्र तीन धाम, 11 ज्योतिर्लिंगों सहित विभिन्न पावन धार्मिक स्थलों की दर्शन-यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर रेहटी नगर में पुनः शुभ आगमन हुआ।-- श्री विष्णु प्रसाद गुप्ता जी (काकाजी)

Image
  भारत के पवित्र तीन धाम, 11 ज्योतिर्लिंगों सहित विभिन्न पावन धार्मिक स्थलों की दर्शन-यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर रेहटी नगर में पुनः शुभ आगमन हुआ।-- श्री विष्णु प्रसाद गुप्ता जी (काकाजी) का   रेहटी निमाड़ प्रहरी  इस पावन अवसर पर अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी स्थानीय समिति, महिला समिति एवं युवा संगठन, रेहटी द्वारा श्री राम मंदिर, रेहटी में उनका भव्य स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया । निमाड़ प्रहरी 9977766399 इस स्वागत समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं समस्त समाजबंधुओं ने उपस्थित होकर पुष्पमालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की मंगलकामना की।

नाना पाटेकर को 2.30 बजे रात में गोवा के अपने घर में सीने में तेज दर्द हुआ. दर्द इतना ज्यादा था कि वे छटपटाने लगे. पास में कोई नहीं था. उन्होंने अपने एक दोस्त को मैसेज किया.

Image
  नाना पाटेकर को 2.30 बजे रात में गोवा के अपने घर में सीने में तेज दर्द हुआ. दर्द इतना ज्यादा था कि वे छटपटाने लगे. पास में कोई नहीं था. उन्होंने अपने एक दोस्त को मैसेज किया .    दोस्त समय पर इसे नहीं देख पाया. इसलिए आने में देर कर दी. जब आया तब तक सवा चार बज चुका था. एंबुलेंस में डॉक्टरों की टीम आई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. सीपीआर, माउथ टू माउथ ब्रीद, इलेक्ट्रिकल शॉक जैसी सभी मेडिकल प्रक्रियाएं की गई लेकिन उन्हें इस दुनिया में वापस नहीं लाया जा सका. देश गमगीन हो गया. पर सवाल उठता है कि क्या नाना पाटेकर की जान 8 रुपये वाली हार्ट अटैक किट वाली 3 दवाइयों से बच जाती? क्या तब सीपीआर बेहतर काम करता? आखिर हार्ट में कितनी बड़ी परेशानी हुई कि उन्हें बचाया नहीं जा सका. इन सारे सवालों का जवाब जानने के लिए न्यूज 18 ने फोर्टिस अस्पताल में कार्डियोलॉजी एंड इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रिंसपल डारेक्टर और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नित्यानंद त्रिपाठीसे बात की. डॉ. नित्यानंद त्रिपाठी बताते हैं कि छाती में तेज दर्द, बिना किसी वजह से बहुत ज्यादा पसीना, सांस लेने में बहुत ज्...

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में "उप अभियंता" के पद अंशुल का चयन छत्तीसगढ़ शासन में प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से मेरिट सूची में स्थान प्राप्त बधाईयां

Image
  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग  में "उप अभियंता" के पद     अंशुल  का  चयन छत्तीसगढ़ शासन में प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से मेरिट सूची में स्थान प्राप्त बधाईयां    निमाड़ प्रहरी 9977766399 E-mail nimadprahari2012@gmail  रायपुर निमाड़ प्रहरी  बड़े हर्ष का विषय है कि ईश्वर की कृपा एवं बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से मेरे पुत्र अंशुल माहेश्वरी का चयन छत्तीसगढ़ शासन में प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (Public Health Engineering Department) में "उप अभियंता" के पद में हुआ है। इसके पूर्व अंशुल ग्रामीण यांत्रिकी विभाग (Rural Engineering Services) में कार्यरत थे। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि अंशुल इसी तरह प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते हुए परिवार एवं समाज का नाम रोशन करते रहे। हम वीरेंद्र टुवानी  -राष्ट्रीय अध्यक्ष  &  संपादक अश्विनी कुमार नयन   निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क परिवार. मध्य प्रदेश  उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।    अ...

गांधी समाधि स्थल का विकास और शहर के मध्य शहीद स्मारक बनाने की दिशा में प्रयास करेगी ताप्ती सेवा समिति

Image
गांधी समाधि स्थल का विकास और शहर के मध्य शहीद स्मारक बनाने की दिशा में प्रयास करेगी ताप्ती सेवा समिति ताप्ती सेवा समिति की अहम बैठक में आगामी गतिविधियों पर हुआ मंथन, गणपति उत्सव में योगदान देने वाले सदस्यों का किया सम्मान निमाड प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर । निमाड़ प्रहरी  ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर की महत्वपूर्ण बैठक आज सचिव धर्मेंद्र सोनी के निवास, प्रतापुरा में समिति अध्यक्ष सरिता भगत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति द्वारा पिछले दिनों किए गए विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी त्योहारों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान गणपति उत्सव के अवसर पर ताप्ती नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण को लेकर समिति द्वारा चलाए गए विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए राजकुमार बच्छवानी, देवचरण शर्मा एवं डॉ. युसुफ खान के योगदान की सराहना की गई। समिति की ओर से उनके सामाजिक सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी के लिए सम्मान भी किया गया। ताप्ती के घाटों तक पहुंच रहे अधिकारी और जनप्रतिनिधि सकारात्मक बदलाव का संकेत समित...

विद्यार्थियों के हित में शिक्षा विभाग और अभिभावकों के बीच संवाद जरूरी — धर्मेंद्र सोनी

  विद्यार्थियों के हित में शिक्षा विभाग और अभिभावकों के बीच संवाद जरूरी — धर्मेंद्र सोनी पालक महासंघ ने शिक्षा अधिकारी श्रीमती रोहिणी पवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं , निमाड प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर। विद्यार्थियों की शिक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर पालक महासंघ जिला इकाई बुरहानपुर के पदाधिकारियों ने आज बहादरपुर ग्राम पहुंचकर शिक्षा अधिकारी श्रीमती रोहिणी पवार से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। पालक महासंघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने में शिक्षक, अभिभावक और शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय एवं निरंतर संवाद की महत्वपूर्ण भूमिका है। अभिभावकों की समस्याओं और सुझावों को शिक्षा विभाग तक पहुंचाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के हित में सकारात्मक वातावरण तैयार करना पालक महासंघ की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पालक महासंघ भविष्य में भी शिक्षा से जुड़े विषयों पर रचनात्मक संवाद, जागरूकता और अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रयास करता रहेगा। बच्चों की शिक्षा केवल विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि परिव...

17 अक्टूबर तक 30 हजार नवीन आवासों की स्वीकृति का लक्ष्य

Image
  सेवा संकल्प अभियान ---- प्रदेशभर के नगरीय निकायों में लगेंगे BLC कैंप ---- 17 अक्टूबर तक 30 हजार नवीन आवासों की स्वीकृति का लक्ष्य , निमाड़ प्रहरी- 9977766399 प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत आगामी 17 अक्टूबर तक प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 30 हजार नवीन आवासों की स्वीकृति देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। BLC कैंपों के माध्यम से हितग्राहियों को दी जाएगी सुविधा निर्धारित लक्ष्य की समयसीमा में पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर के नगरीय निकायों में विशेष BLC (Beneficiary Led Construction) कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक योजना की संपूर्ण जानकारी पहुंचाना, पात्रता मानदंडों और आवश्यक दस्तावेजों से अवगत कराना तथा आवास स्वीकृति की पूरी प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाना है। नगरीय निकायों के लिए निर्धारित किए गए न्यूनतम लक्ष्य ...

गांधी समाधि स्थल केवल एक दिन याद करने की जगह नहीं, इसकी सुरक्षा, व्यवस्था और विकास जरूरी : ताप्ती सेवा समिति

Image
  गांधी समाधि स्थल केवल एक दिन याद करने की जगह नहीं, इसकी सुरक्षा, व्यवस्था और विकास जरूरी : ताप्ती सेवा समिति स्वच्छता केवल सड़क और नाली की नहीं, विचारों की भी हो — कचरा बाहर ही नहीं, सोच में भी जमा होता है निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा सतियारा घाट स्थित गांधीजी के समाधि स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के विचारों को स्मरण करते हुए स्वच्छता के व्यापक अर्थ पर चर्चा की गई तथा अपने कर्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव और मानवता का संदेश देने वाले समाजसेवियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी विनय पुनिवाला ने कहा कि स्वच्छता को केवल सड़क, नाली और सार्वजनिक स्थानों की सफाई तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। स्वच्छता का संबंध हमारे विचारों, व्यवहार और सामाजिक जिम्मेदारी से भी है। कचरा केवल बाहर ही नहीं, कई बार हमारी सोच में भी जमा होता है। सड़क पर पड़ा कचरा दिखाई देता है और सफाई के माध्यम से उसे हटाया जा सकता है, लेकिन समाज में जमा होने वाली नकारात्मक सोच, कटुता, असम्मान, ...

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से निंबोला में बनेगा 13 मीटर चौड़ा ब्रिज अंग्रेजों के जमाने की पुलिया टूटेगी

Image
  सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से निंबोला में बनेगा 13 मीटर चौड़ा ब्रिज अंग्रेजों के जमाने की पुलिया टूटेगी - सांसद और नेपानगर विधायक मंजू दादू ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण - नवरात्र से शुरू होगा काम, झिरी-शाहपुर हाईवे शुरू होने से घटेगा निंबोला पर ट्रैफिक का दबाव - 4 माह में पूरा करने का लक्ष्य निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर निंबोला में अंग्रेजों के जमाने की करीब 5 मीटर चौड़ी संकरी पुलिया अब जल्द इतिहास बनेगी। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयासों से यहां 13 मीटर चौड़े और ऊंचे नए ब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। नवरात्र से इसका निर्माण शुरू करने की तैयारी है। शुक्रवार को सांसद पाटील एवं नेपानगर विधायक मंजू दादू ने एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ निंबोला ब्रिज तथा झिरी-शाहपुर हाईवे पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के कार्यों का निरीक्षण किया। किसानों के लिए एप्रोच रोड, निर्माण के दौरान रहेगा अस्थाई डायवर्जन सांसद ने बताया कि नए ब्रिज के साथ एप्रोच रोड का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे किसानों को अपनी कृषि उप...

Promise to Modi Ji’ अभियान के अंतर्गत युवाओं ने लिया सेवा का संकल्प,स्वच्छता अभियान में जी सहभागिता

Image
  भारतीय जनता युवा मोर्चा , जिला बुरहानपुर निमाड़ प्रहरी 9977766399 ‘ Promise to Modi Ji’ अभियान के अंतर्गत युवाओं ने लिया सेवा का संकल्प,स्वच्छता अभियान में जी सहभागिता   भाजयुमो ने मोदी सेवा संकल्प बैंड किए वितरित निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माँ ताप्ती के पावन तट राजघाट पर विशाल स्तर पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे Promise to Modi Ji’ अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं युवा साथियों को Promise Band पहनाकर सेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प दिलाया गया। इस कार्यक्रम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री, बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी , महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल जी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने जी सहित पार्टी के जिला ,मण्डल, मोर्चा पदाधिकारीगण, पार्षदगण, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित ...

गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

Image
  गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई निमाड़ प्रहरी - छगनलाल गुप्ता  .ब्यूरो चीफ मालवांचल  - 9977766399     पीपलरावा निमाड़ प्रहरी   बस स्टेंड   पीपलरावा मैं   गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई कांग्रेस पार्टी द्वारा गांधी जी शास्त्री जी के, चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे सेवादल विधानसभा प्रभारी भूपेंद्र नागर कांग्रेस सेवादल जिला, सचिव छगनलाल गुप्ता कांग्रेस सेवादल ब्लाक अध्यक्ष संजय त्रिवेदी पार्षद साकीर भाई, शहर कांग्रेस अध्यक्ष, शहीद भाई मंसूरी आय टी,सेल अध्यक्ष नितेश टेलर, भूपेंद्र नाहर सरपंच राजेश पाटीदार, रशीद मसूरी दिनेश वेरागी, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही

आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा पर कार्यवाही कर 11 केस दर्ज कर 04 को किया गिरफ्तार

Image
  आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा पर कार्यवाही कर 11 केस दर्ज कर 04 को किया गिरफ्तार निमाड़ प्रहरी 9977766399   बुरहानपुर कलेक्टर श्रीमान हर्ष सिंह के आदेशानुसार जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी पार्थ सारथी शर्मा के निर्देशन पर ग्राम खेरखेड़ा, खारखेड़ा, अमुल्ला खुर्द, झोलापुरा एवं डबाली  में  अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर 11 प्रकरण पंजीबद्ध कर 04 आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया जाकर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्यवाही में 56 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 1500 किलो ग्राम महुआ लहान एवं 15 पाव देशी मदिरा प्लेन मौके से बरामद कर जप्त की गई। जप्त मदिरा एवं मदिरा निर्माण हेतु प्रयुक्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 165000/- है।  सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में उपनिरिक्षक शेरसिंह मोरे केतन भाबर, आरक्षक अनीता रावत, हेमंत, रवि पाल, पलक सिकरवार का सहयोग रहा। उक्त सभी स्थानों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभा...

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी पंचायत भवन के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न होने पर नव निर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी पंचायत भवन के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न होने पर नव निर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निमाड़ प्रहरी 9977766399 अध्यक्ष — श्री अनिल जी गुप्ता सचिव — श्री चन्द्रशेखर जी माहेश्वरी कोषाध्यक्ष — श्री योगेन्द्र जी चांडक आप तीनों के निर्विरोध निर्वाचन पर समस्त समाजजनों की ओर से हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं। हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व, अनुभव एवं समर्पण से पंचायत भवन समिति समाजहित के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगी तथा सामाजिक एकता, सहयोग और विकास को और मजबूत करेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी को अपने दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शक्ति एवं सामर्थ्य प्रदान करें। पुनः हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं।  फोटो- झलकियां: -----