Posts

Showing posts from October, 2025

मॉडर्न हाई सेकेंडरी स्कूल लोधीपुरा के बच्चों ने भी रन फॉर यूनिटी में प्रतियोगिता में भाग ले कर उपस्थित दर्ज कराई

Image
  मॉडर्न हाई सेकेंडरी स्कूल लोधीपुरा के बच्चों ने भी रन फॉर यूनिटी में प्रतियोगिता में भाग ले कर उपस्थित दर्ज कराई निमाड़ प्रहरी 9977766399  बुरहानपुर निमाड प्रहरी  ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर बुरहानपुर में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ (#RunForUnity) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सभी स्कूल के बच्चों एवम् मॉडर्न हाई सेकेंडरी स्कूल लोधीपुरा के बच्चों ने भी रन फॉर यूनिटी में प्रतियोगिता में भाग ले कर उपस्थित दर्ज कराई सभी उपस्थित जनों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। यह आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान को स्मरण करने और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है। आज देश में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में निर्णय उसी प्रतिबद्धता और राष्ट्रभाव से लिए जा रहे हैं, जैसे सरदार पटेल जी स्वयं भारत के नेतृत्व के लिए खड़े हों।

सद्भावना मंच ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को याद किया

Image
  सद्भावना मंच ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को याद किया निमाड प्रहरी 9977766399  खंडवा।सद्भावना मंच ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 41 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंच के माली कुआं स्थित कार्यालय में आयोजन हुआ।संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि राष्ट्र के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सद्भावना मंच उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है।देश भर में लोग भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार पटेल को आज नमन कर रहे हैं।श्री जैन ने कहा कि पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोकर सच्चे अर्थों में "एक भारत" का निर्माण किया। “देश की एकता के प्रहरी, लौह पुरुष सरदार पटेल अमर रहें।” के जयघोष के साथ उन्हें याद किया गया।वहीं आयरन लेडी के बारे में कहा कि भारत रत्न इंदिरा जी की दबंगता आज भी प्रासंगिक है।वे देश की तीसरी और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं,जिन्हें 1966 से 1977 और फिर 1980 से 1984 तक देश का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है।देशहित में उनके नि...

सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया कॉलेज बुरहानपुर के विद्यार्थियों ने कुश्ती प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

Image
  सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया कॉलेज बुरहानपुर के विद्यार्थियों ने कुश्ती प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन  निमाड प्रहरी 9977766399    बुरहानपुर निमाड़ प्रहरी  म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल एवं क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन के अंतर्गत सीधी संभाग स्तरीय कुश्ती (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता सत्र 2025-26 का आयोजन एस.एन. कॉलेज, खंडवा में किया गया। इस प्रतियोगिता में सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया कॉलेज, बुरहानपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था व शहर का नाम रोशन किया। कॉलेज के B.Com द्वितीय वर्ष के छात्र *समीर अली ने 74 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में  स्वर्ण पदक (Gold Medal) प्राप्त किया, वहीं B.A. प्रथम वर्ष के छात्र शेख दानिश कुरैशी ने 92 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल किया। दोनों विजेता खिलाड़ी चंडीगढ़ में होने वाली आगामी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में के.टी.बी. विश्वविद्यालय, खरगोन का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो उनके लिए एक बड़ा अवसर है। कालेज प्रबंधन समिति के सचिव श्री अली असगर  भाई ट...

राज्य स्तरीय बास्केटबॉल महिला प्रतियोगिता में पूनमचंद गुप्ता वोकेशन महाविद्यालय की छात्रा का चयन

Image
  राज्य स्तरीय बास्केटबॉल महिला प्रतियोगिता में पूनमचंद गुप्ता वोकेशन महाविद्यालय की छात्रा का चयन निमाड प्रहरी 9977766399   खंडवा निमाड प्रहरी मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन की संभाग स्तरीय बास्केटबॉल (म.) प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीालेंस शासकीय पी.जी.महाविद्यालय खरगोन में दिनांक 29/10/25 को आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय के अंतर्गत 05 जिलों बुरहानपुर,खण्डवा, खरगोन,बडवानी के महाविद्यालयों से आए बास्केटबॉल (म.) दल प्रभारी एवं विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय की बी.एस.सी. प्रथम वर्ष की छात्रा *पूर्णिमा पटेल* ने सहभागिता की इस प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए दल प्रबंधक *प्रो. चेल्सी मिश्रा* ने बताया कि महाविद्यालय की छात्रा कु.पूर्णिमा पटेल ने अपने खेल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान विश्वविद्यालय दल में बनाया। जो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जिसका आयोजन शासकीय कमलराज विश्वविद्यालय ग्वालियर में किया जाना है । एवं आगा...

इंदौर की स्थानीय तीनों समितियों के तत्वावधान में अन्नकूट महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से संपन्न हुआ

Image
इंदौर की स्थानीय तीनों समितियों के तत्वावधान में अन्नकूट महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से संपन्न हुआ निमाड प्रहरी 9977766399  इंदौर - इंदौर की स्थानीय तीनों समितियों के तत्वावधान में अन्नकूट महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर, वरिष्ठों का सम्मान, छप्पन भोग, महाप्रसादी, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।।    इस महा आयोजन की सफलता के सुत्रधार रहे स्थानीय समाज बंधु जिन्होंने बारिश में भी  पधारकर समितियों के सदस्यों का मान बढ़ाया, आपका ऐसा प्रतिसाद पाकर हम आभारी है, जैसा कि प्रदीप भाई ने कहा कि यह उपस्थिति तीन गुना हो सकती थी, अगर आपका ऐसा ही साथ हमें मिलता रहा तो वो संख्या भी दूर नहीं ।।  पुनः सभी समाज बंधुओं व मातृशक्ति का आभार राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र टुवानी एवं केंद्र कार्यकारिणी मध्य प्रदेश

महिलाओं ने मनाया आंवला नवमी का पावन पर्व

Image
  महिलाओं ने मनाया आंवला नवमीं  का पावन पर्व   निमाड प्रहरी 9977766399  इछावर निमाड़ प्रहरी   युवा संगठन राष्ट्रीय महासचिव आदित्य अनिल राठी इछावर के फॉर्महाउस पर समाज की महिलाओं ने मनाया आंवला नवमी का पावन पर्व विशेष पूजन एवं भोजन प्रसादी कर भगवान से कुशल मंगल की प्रार्थना की- समाज की- महिलाओं वे समाज विकास" हेतु- आपस में चर्चा की-  समाजवधू महिलाओं ने आंवला नवमीं का आनंद उठाया !        पुनः सभी समाज बंधुओं व मातृशक्ति का  आभार  राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र टुवानी एवं केंद्र कार्यकारिणी मध्य प्रदेश

बुरहानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झाबुआ जिले को 8 विकेट से हराया

Image
  इंदौर संभाग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर 23 वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता खंडवा में आयोजित   बुरहानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झाबुआ जिले को 8 विकेट से हराया  निमाड प्रहरी 9977766399    बुरहानपुर निमाड़ प्रहरी   इंदौर संभाग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर 23 वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता खंडवा में   की जा रही है।जिला बुरहानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झाबुआ जिले को 8 विकेट से हराया. झाबुआ की टीम पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 54 रन पर ऑल आउट हो गई बुरहानपुर की ओर से दीक्षांत महोकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 रन देकर 6 विकेट हासिल किए अश्विन महाजन ने 3 और भव्य अग्रवाल ने 1 विकेट लिया । 54 रन के इस लक्ष्य को जिला बुरहानपुर की टीम ने 2 विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया बुरहानपुर की ओर से हमजा ओलिया ने 13 एवम श्रीयांश वैद्य ने 22 रन पर नाबाद रहे , टीम की जीत पर जिला बुरहानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ आनंद दीक्षित सचिव डॉ.संदीप पगारे उपाध्यक्ष चेतन चौहान एवम ...

नगर परिषद शाहपुर मे परिषद के साधारण सम्मेलन का आयोजन हुआ

Image
  नगर परिषद शाहपुर मे परिषद के साधारण सम्मेलन का आयोजन हुआ।     बुरहानपुर-  नगर परिषद् सभाकक्ष में अध्यक्ष श्रीमती साधना विरेन्द्र तिवारी की उपस्थिति में परिषद् का साधारण सम्मलेन आहूत किया गया|सम्मेलन/बैठक में नगर विकास के प्रमुख्य मुद्दों, महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया | परिषद सम्मेलन मे एक राष्ट्र एक चुनाव, हम आत्मनिर्भर भारत के लिए संकल्प, केंद्र सरकार द्वारा Next-Gen GST Reforms के समर्थन मे प्रस्ताव पारित हुवे | वार्ड क्रमांक 08 मे सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण दर स्वीकृति की पुष्टि, जय स्तम्भ से खामनी फाटे तक स्ट्रीट लाईट विस्तार कार्य हेतु प्राप्त दरो का अनुमोदन, ट्रेचिंग ग्राउंड पर पड़े कचरे के निष्पादन हेतु ठोस अपशिष्ट प्रबंधक अंतर्गत ट्रॉमेल मशीन स्थापना एवं टिन शेड निर्माण कार्य, श्री गजानन महाराज मंदिर परिसर मे टिन शेड निर्माण की स्वीकृति, कार्यालय भवन, नवीन बस स्टैंड एवं ट्रेचिंग ग्राउंड पर सोलर सिस्टम स्थापना, मुख्य मंत्री शहरी अधोसंरचना योजना चतुर्थ चरण अंतर्गत कार्यालय भवन के नवीन स्थल चयन के सम्बन्ध मे विचार विमर्श कर लगभग 3...

बीएमसी के शपथ ग्रहण समारोह में सर्वधर्म प्रेमियों ने देशवासियों को दिया भाईचारे का संदेश

Image
  सशक्त पत्रकार समिति एवं बुरहानपुर म्यूजिक क्लब का संयुक्त अनूठा आयोजन, भव्य जंगाले के जन्मोत्सव पर दिवाली मिलन समारोह एवं बीएमसी के शपथ ग्रहण समारोह में सर्वधर्म प्रेमियों ने देशवासियों को दिया भाईचारे का संदेश, बर्थडे बॉय ने गरीबों को गर्म कंबल बाटे। निमाड प्रहरी 9977766399  बुरहानपुर। सशक्त पत्रकार समिति एवं बुरहानपुर म्यूजिक क्लब के संयुक्त तत्वाधान में शहर के परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में भव्य जंगाले के जन्मदिन के अवसर संगीतमय जन्मोत्सव एवं सर्वधर्म दिवाली मिलन समारोह एवं बुरहानपुर म्यूजिक क्लब का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ, जिसमें चार धर्म के गुरुजनों, वरिष्ठजनों ने सम्मिलित होकर देशवासियों को भाईचारे का संदेश दिया। इस अनूठे आयोजन की हर किसी ने सराहना की। सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि वह उनके बेटे भव्य जंगाले के जन्मोत्सव पर प्रतिवर्ष विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को कराते हैं, जैसे गरीबों की मदद करना, वृक्षारोपण करना, लोगों को भाईचारे के साथ रहने के लिए प्रेरित करना इसी क्रम में भव्य के जन्मदिन पर सर्वधर्म दिवाली मिलन समारोह कराया गय...

स्व. विजयकुमारसिंह शिंदे फाउंडेशन द्वारा उत्कृष्ट आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मान समारोह

Image
 स्व. विजयकुमारसिंह शिंदे फाउंडेशन द्वारा उत्कृष्ट आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न, 200 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और सुपर वायजर को किया सम्मानित। शिंदे ने शहर में मंदबुद्धि बच्चों का विद्यालय खोलने का लिया प्रण। निमाड प्रहरी 9977766399  बुरहानपुर। स्वर्गीय विजय कुमार सिंह शिंदे फाउंडेशन द्वारा दिवाली के अवसर पर उत्कृष्ट आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न हुआ, जिसमें शहर की विभिन्न वार्डों की 200 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और सुपरवाइजर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निगमाध्यक्ष अनीता अमर यादव ने की एवं बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष, समाज सेवी उमेश जंगाले एवं विशेष अतिथि में महेश मेहरा सी.डी.पी.ओ महिला बाल विकास विभाग मौजूद रहे। फाउंडेशन के अध्यक्ष संजयसिंह शिंदे ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य यह कि हर महिला को सम्मान मिले। उन्होंने शहर में मंदबुद्धि बच्चों का विद्यालय खोलने का भी प्रण लिया। संजय सि...

दिवाली से एक हफ़्ते पहले, लोग तरह-तरह के उपहार लेकर आना शुरू कर देते थे।

Image
 रिटायरमेंट के बाद IAS को महसूस हुआ कि वो गधा था..एक सेवानिवृत्त IAS सचिव रैंक के अधिकारी का दिवाली लेख सोशल मीडिया में पढ़ने को मिला जिसमें लिखा था कि रिटायरमेंट के बाद यह मेरी पहली दिवाली थी।  दिवाली से एक हफ़्ते पहले, लोग तरह-तरह के उपहार लेकर आना शुरू कर देते थे।  उपहार इतने ज़्यादा होते थे कि जिस कमरे में हम सारा सामान रखते थे, वह किसी उपहार की दुकान जैसा लगता था।  सूखे मेवे इतने ज़्यादा होते थे कि अपने रिश्तेदारों और दोस्तों में बाँटने के बाद भी बहुत सारे बच जाते थे लेकिन इस बार दोपहर के 2 बज चुके थे कोई भी हमें दिवाली की शुभकामना देने नहीं आया था।  मैं अचानक भाग्य के इस उलटफेर से बहुत ही उदास महसूस कर रहा था। अपनी इस सोच से बचते हुये मैंने एक अख़बार का आध्यात्मिकता वाला कॉलम पढ़ना शुरू कर दिया। सौभाग्य से, मुझे एक दिलचस्प कहानी मिली।  यह एक गधे के बारे में थी।  जो पूजा समारोह के लिए देवी-देवताओं की मूर्तियों को अपनी पीठ पर लाद कर ले जा रहा था।  रास्ते में जब वह गांवों से गुजरता तो लोग मूर्तियों के आगे सिर झुकाते। हर गांव में पूजा-अर्चना के ...

नगर निगम खंडवा में आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न — पीएम आवास योजना 1.0, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सीएम हेल्पलाइन एवं टीएल के विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

नगर निगम खंडवा में आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न — पीएम आवास योजना 1.0, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सीएम हेल्पलाइन एवं टीएल के विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा निमाड प्रहरी 9977766399  खंडवा निमाड प्रहरी  नगर निगम सभा ग्रह खंडवा में आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पीएम आवास योजना (PMAY) 1.0 एवं 2.0, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सीएम हेल्पलाइन तथा टीएल के विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में निगम के अधिकारीगण, अभियंता, राजस्व निरीक्षक एवं संबंधित शाखाओं के कर्मचारी उपस्थित रहे। रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर विशेष निर्देश बैठक में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम (RWHS) के कार्य की समीक्षा की गई। चर्चा के दौरान आयुक्त महोदया ने बताया कि फेज 2 में कार्य प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, अतः इसे तेजी से पूर्ण करने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने आवासों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम फोटो सहित अनिवार्य रूप से स्थापित कराएं। जो कर्मचारी वास्तविक कारणों से अपने घर पर RWHS न...

मानकुंवर मालपानी(मानू बाई ) का आकस्मिक श्रीजी शरण

Image
  शोक संदेश   मानकुंवर मालपानी(मानू बाई ) का आकस्मिक श्रीजी शरण इंदौर निमाड प्रहरी  अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड रहा है की स्व. श्री  मोतीलाल  माहेश्वरी (मालपानी )की धर्मपत्नी एवं भिखारीलाल जी की भाभी,संतोष , अलकेश की पूज्यनीय माताजी, संजय की बडी मम्मी, सामंत,दिव्यांश, प्रियांश, अथर्व, तानिया, सलोनी की दादीजी मानकुंवर मालपानी(मानू बाई ) का  आकस्मिक श्रीजी शरण आज दिनांक 24/10/2025 को हो गया है. जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 25 /10/2025 दिन शनिवार को सुबह 11 बजे निज निवास स्थान श्रीनिकेतन रिग्नोदिया उज्जैन रोड इंदौर से 11 बजे खेड़ी घाट मोरटक्का जायेगी. परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार जनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे.

मन की बात एवं आत्म निर्भर भारत अभियान को लेकर जनप्रतिनिधीयों की बैठक

Image
 मन की बात एवं आत्म निर्भर भारत अभियान को लेकर जनप्रतिनिधीयों की बैठक   जब भी बाजार जाएगें ,सामान स्वदेशी लाएगें का संकलप लिया गया बुरहानपुर। यशस्वी जनप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के आगामी कार्यक्रम मन की बात को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय,बुरहानपुर में जनप्रतिनिधीयों की बैठक आयोजीत की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आगामी कार्यक्रम मन की बात को बुथ स्तर पर व्यापक रूप से क्रियान्वीत करने और आत्म निर्भर भारत अभियान को लेकर स्वदेशी सामान खरीदी पर उपस्थित जनप्रतिनिधीयों को संकल्प दिलाया , कि जब भी बाजार जाएगें ,सामान स्वदेशी लाएगें , स्वदेशी को अपनाना है देश को आत्म निर्भर बनाना है। इस संकल्प को समस्त जनप्रतिनिधीयों ने भी आतमसात करते हुवे संकलप लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने ने आगामी मन की बात कार्यक्रम को लेकर उसकी रूपरेखा पर विस्तापुर्वक चर्चा की। आपने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान को भी हमे आम जनमानस तक पहुचाना होगा। देश का आम नागरीक इसे आत्मसात करें , यह हमारा प्रयास होना च...

स्वर्गीय श्री शरद बालकृष्ण बाहेती की स्मृति में उनके पुत्र द्वारा ट्रस्ट को राशि दी गई

Image
  समाज के विकास" के सारथी बने.. श्री रोहित एवं रचित बाहेती स्वर्गीय श्री शरद बालकृष्ण बाहेती की स्मृति में उनके पुत्र द्वारा ट्रस्ट को राशि दी गई श्री रोहित एवं रचित बाहेती द्वारा समाज के श्री वेदूलाल गोकुलदास मनिहार सार्वजनिक पारमार्थिक ट्रस्ट में ₹101000/(एक लाख एक हजार मात्र) की राशि चेक के माध्यम से ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री हरि बाबू टुवानी ,सचिव श्री संदीप झवर, को प्रदान किए    निमाड प्रहरी 9977766399      इछावर निमाड़ प्रहरी स्वर्गीय श्री शरद बालकृष्ण बाहेती की इच्छा अनुसार शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में समाज जनों की सहायता करने हेतु उनकी स्मृति में उनके पुत्रों श्री रोहित एवं रचित बाहेती द्वारा समाज के  श्री वेदूलाल गोकुलदास मनिहार सार्वजनिक पारमार्थिक ट्रस्ट में ₹101000/(एक लाख एक हजार मात्र) की राशि चेक के माध्यम से ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री हरि बाबू टुवानी ,सचिव श्री संदीप झवर, को प्रदान किए । इस अवसर पर उनके भाई श्री सुधांशु बालकृष्ण बाहेती, रविश,बाहेती, अखिल भारतीय धा माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र टूवानी जी, श्री अरविंद चांडक जी,...

दिपावली की रात आतिशबाजी के बीच तीन स्थानो पर लगी आग

  दिपावली की रात आतिशबाजी के बीच तीन स्थानो पर लगी आग – एक मकान और दो खेतों में लगी आग लाखों का हुआ नुकसान बुरहानपुर के लालबाग थाना क्षेत्र के बाडा बुजुर्ग ग्रामीण इलाके के 11 एकड गन्ने के खेत में भीषण आग लग गई माना जा रहा है दिपावली की रात खेत के आसपास रहवासी इलाके में जलाए जा रहे पटाखो के कारण यह आग लगी है खेत में रह रहे मजदूर परिवार ने आग देखी वैसे ही खेत मालिक को सूचना दी सूचना पर दिपावली की खूशिया मना रहे खेत मालिक मौके पर पहुंचे और आग की सूचना बुरहानपुर नगर निगम के अग्निशमन विभाग को दी फायर फायटर वाहन के खेत तक पहुंचने में काफी मशक्कत करना पडी दरअसल खेत के बीचोबीच आग लगी थी करीब 3 से अधिक दमकल व कुछ पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका खेत मालिक मनीष पटेल ने बताया 11 एकड के खेत में गन्ना लगा हुआ था और यह गन्ना दिवाली के बाद कटाई के बाद शुगर मिल को जाना था लेकिन दिपावली की रात पटाखे के कारण आग लगने से लाखों रूपए का नुकसान हुआ है खेत मालिक का दावा है 50 प्रतिशत खडी गन्ने की फसल खऱाब हो गई है अब दिन में नुकसानी का आकलन किया जाएगा खेत मालिका का दावा है 10 लाख रूपए से ...

कलेक्टर महोदय के निर्देश पर मंडी सचिव ओपी खेड़े संभागीय बैठक छोड़ इंदौर से खंडवा आए,

Image
  किसान बंधु एवं कृषक संगठनों ने  मंडी सचिव ओपी खेड़े का आभार माना। कलेक्टर महोदय के निर्देश पर मंडी सचिव ओपी खेड़े संभागीय बैठक छोड़ इंदौर से खंडवा आए, कृषकों ने मक्के के भाव को लेकर पहले नीलाम बंद कराया तत्पश्चात खंडवा इंदौर स्टेट हाइवे पर चक्का जाम किया। निमाड प्रहरी 9977766399  खंडवा - कृषकों ने मक्के के भाव को लेकर पहले नीलाम बंद कराया तत्पश्चात खंडवा इंदौर स्टेट हाइवे पर चक्का जाम किया। घंटों चक्का जाम रहा तथा प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन किसान नहीं माने, तब कलेक्टर महोदय के निर्देश पर मंडी सचिव ओपी खेड़े संभागीय बैठक छोड़ इंदौर से खंडवा आए, लगभग 3:55 PM को मंडी सचिव ओपी खेड़े ने स्वयं उपस्थित होकर नीलाम प्रारंभ कराया । किसान बंधु एवं कृषक संगठनों ने  मंडी सचिव ओपी खेड़े का आभार माना।

पयोधि की काव्यकृति 'आतम से संवाद' पर विमर्श

Image
  पयोधि की काव्यकृति 'आतम से संवाद' पर विमर्श निमाड प्रहरी 9977766399   भोपाल निमाड प्रहरी!   नगर के प्रतिष्ठित साहित्यकार लक्ष्मीनारायण पयोधि की आध्यात्मिक भावलोक पर केन्द्रित काव्यकृति ' आतम से संवाद ' पर साहित्य अकादमी,मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्,भोपाल के गोष्ठी-कक्ष में बुधवार,15 अक्टूबर 2025 को विमर्श होगा।साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ.विकास दवे की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में तत्वमीमांसक और कवि-चिंतक विनोद कुमार जैन 'चेतन' कृति के प्रमुख विमर्शकार होंगे।वरिष्ठ कवि एवं गद्यकार लक्ष्मीकांत जवणे  द्वारा संयोजित इस चर्चा में आलोचक-कवि गोकुल सोनी,लघुकथाकार श्रीमती कांता राय,कवि मनीष बादल,आलोचक प्रदीप श्रीवास्तव, शायर दीपक पंडित,शायर सुंदरलाल प्रजापति,कवि-संगीतकार-गायक अशेष श्रीवास्तव, मनोज गुप्त 'मनोज',सुसरला सुरेश शर्मा,विश्वजीत चौहान,कवि-संपादक सजल मालवीय और प्रतिष्ठित पत्रिका 'कला समय' के संपादक भँवरलाल श्रीवास अपना अभिमत प्रस्तुत करेंगे।वरिष्ठ कवि-व्यंग्यकार घनश्याम मैथिल 'अमृत' के संचालन में संपन्न होने वाले इस विशिष्ट ...

69वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26: खालवा जिला खंडवा मे कुणाल ने किया कमाल

Image
  69वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26: खालवा जिला खंडवा मे कुणाल ने किया कमाल निमाड प्रहरी 9977766399  खालवा , निमाड प्रहरी! जिला खण्डवा : 69वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन खालवा, जिला खण्डवा में किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में, मॉडर्न हाई सेकेंडरी स्कूल, बुरहानपुर के छात्र कुणाल महाजन पिता गजानन महाजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। कुणाल महाजन ने 14 वर्ष बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में इंदौर संभाग का प्रतिनिधित्व किया। बुरहानपुर जिले से इंदौर संभाग में एकमात्र बालक होने के बावजूद, कुणाल के बेहतरीन खेल की बदौलत टीम ने राज्य स्तर पर तृतीय स्थान (कांस्य पदक) प्राप्त किया। कुणाल की इस उपलब्धि पर, मॉडर्न हाई सेकेंडरी स्कूल बुरहानपुर एवं  परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के कोच श्री घनश्याम कदम, प्रिंसिपल श्रीमती संगीता योगेश शर्मा और समस्त शिक्षक स्टाफ ने कुणाल को हार्दिक बधाई और आशीर्वाद प्रदान किया तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

श्री शरद बाहेतीजी का निधन

Image
  शोक संदेश. श्री शरद बाहेतीजी का निधन   इंदौर निमाड प्रहरी  अत्यंत दुःख के साथ सूचित करने में आता है की श्री सुधांशु बाहेती के बड़े भाई, रोहित ,रचित के पिता श्री शरद बाहेतीजी का निधन   इंदौर में हो गया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर ,  श्री चरणों में स्थान प्रदान करे ।. दुख  में। सहभागि निमाड़ प्रहरी  न्यूज़ नेटवर्क  मध्य प्रदेश अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे निकलेगी। ओम शांति।
 *महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के उपलक्ष्य में वाल्मीकि समाजजनों ने महाआरती कर भजन कीर्तन के साथ शराब छोड़ने और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।* बुरहानपुर। अश्विन मास की पूर्णिमा तिथि पर पूरे देश में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है, इसी क्रम में बुरहानपुर के शाही किला स्थित गोरखनाथ मंदिर में विराजित भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती समाजजनों द्वारा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के कालू जंगाले ने सराहनीय पहल करते हुए समाजजनों को शराब छोड़ने सहित वाल्मीकि जी के जीवन से प्रेरणा लेने हेतु संकल्प लिया। वहीं वाल्मीकि समाज के प्रवक्ता एवं वाल्मीकि संगठन के संस्थापक उमेश जंगाले ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि जी को संस्कृत साहित्य का जनक और पहले कवि (आदिकवि) माना जाता है, उन्होंने रामायण जैसी अमर रचना की, जो धर्म, नीति और आदर्श जीवन का आधार मानी जाती है। उनके जीवन और उपदेशों से समाज को सत्य, न्याय और करुणा का मार्गदर्शन मिलता है, इस अवसर पर समाजजनों ने सशक्त पत्रकार समिति प्रदेश अध्यक्ष के सौजन्य से महर्षि वाल्मीकि जी प्रतिमा मंदिर में स्थापित करने के लिए उनका धन्यवाद ज्ञाप...

पीएमएफएमई योजना से जिले के युवा उद्यमी हर्षल के सपनों को मिली ऊंचाइयॉ

Image
  सफलता की कहानी पीएमएफएमई योजना से जिले के युवा उद्यमी हर्षल के सपनों को मिली ऊंचाइयॉ जॉब छोड़ सफल उद्यमी बने 31 वर्षीय युवा हर्षल लांडे मात्र 6 महिनों में 35 लाख का टर्नओवर, दे रहे है ओरों को भी रोजगार निमाड प्रहरी 9977766399  बुरहानपुर/09 अक्टूबर, 2025/- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) भारत सरकार द्वारा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को वित्तीय, तकनीकी और विपणन सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को पूंजीगत सब्सिडी प्रदान करती है। इससे छोटे उद्यमियों को अपनी इकाईयां स्थापित करने एवं विस्तार करने में मदद मिलती है।  मध्यप्रदेश में युवा उद्यमिता को प्रोत्साहन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार इस योजना को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सक्रिय प्रोत्साहन और समर्थन से राज्य में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र विकास की ओर बढ़ रहा है। सरकार द्वारा प्रदान की जा रही अनुदान योजनाएँ, रियायती ऋण सुविधाएँ युवाओं के लिए व्यापार शुरू करने की प...

विरासत... तीसरी पीड़ी...राठीजी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संग इछावर

Image
  विरासत ... तीसरी पीड़ी...राठीजी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संग इछावर निमाड प्रहरी 9977766399    इछावर  ( आदित्य राठी जी की कलम से ) हमारे दादाजी स्व. सेठ अनोखीलाल जी राठी साहब ( लोकतंत्र सेनानी ) जब जनसंघ के समय में वो जिलाध्यक्ष रहे साथ ही वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी स्वयंसेवक रहे, आदरणीय पिताजी   श्री अरुण कुमार जी राठी  साहब (पूर्व मण्डल अध्यक्ष, भाजपा) वो भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी स्वयंसेवक रहे, में अनुज राठी  विगत 25 वर्षों  से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयंसेवक हु, छोटा भाई आदित्य राठी वो विभिन्न संगठनों में उसे दायित्व प्राप्त है, वो भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयंसेवक है, दिनांक  02.10.2025 विजयदशमी को  संघ  के  शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मेरा बड़ा बेटा रुद्रांश राठी   अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाता हुआ, उसने भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में स्वयंसेवक बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।।   संघ शक्ति अनुज अरुण कुमार जी राठी इछावर

श्रीमती कृष्णा देवी धारवा का उठावना

Image
  शोक संदेश  श्रीमती कृष्णा देवी धारवा का उठावना आष्टा   निमाड़ प्रहरी   स्वर्गीय श्री लाभमल जी धारवा की धर्मपत्नी संजय धारवा , अंत्येश धारवा की माताजी एवं  उत्थान धारवा, प्रखर धारवा की दादीजी श्रीमती कृष्णा देवी धारवा का स्वर्गवास दिनांक 6.10.2025 को हो गया है  जिनके उठावना का कार्यक्रम दिनांक 7/10/2025 दिन मंगलवार को शाम 4.00बजे रखा गया है। स्थान ..निज निवास मुकाती एवेन्यू सेमनरी रोड आष्टा । शोक बैठक   निज निवास पर प्रतिदिन  सायं 4.00से 6.00 बजे तक ओम शांति शांति...दुख में सहभागी निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क -संपादक  अश्विनी कुमार नयन  .केंद्रिय  कार्यकारिणी- एंव स्थानीय समिति" खंडवा

माहेश्वरी समाज खंडवा के पुणे में 1111 लोगों ने एक साथ शंख बजाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

Image
  मध्य प्रदेश  खंडवा। के। भंसाली जी ने किया  पुणे में .खंडवा। का प्रतिनिधितत्व  - RSS की सताब्दी समारोह जयंत मे आयोजित माहेश्वरी  समाज खंडवा के  पुणे में  1111 लोगों ने एक साथ शंख बजाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया । गर्व का विषय है कि शिवराज संजय जी भंसाली, पुणे ने भी इस पावन और ऐतिहासिक पल में हिस्सा लिया । निमाड़ प्रहरी 9977766399      खंडवा निमाड़ प्रहरी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आज खंडवा  जिले में अपनी सताब्दी समारोह मनाने के हिए विशाल आयोजन किया । जहां पर RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर पैदल मार्च निकाल कर , पद संचालन का हुआ । वही   माहेश्वरी  समाज खंडवा के  पुणे   में 1111 लोगों ने एक साथ शंख बजाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। गर्व का विषय है कि शिवराज संजयजी भंसाली , पुणे ने भी इस पावन और ऐतिहासिक पल में हिस्सा लिया। बहुत-बहुत बधाई...  भंसाली जी, निमाड प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क मध्य प्रदेश   आयोजन में जिला के स्वयं सेवक  मंडल के  स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन कर शक्ति प्रदर्शन किया।

वैश्य महासम्मेलन, मध्यप्रदेश द्वारा बुरहानपुर जिला कार्यकारिणी भंग — डॉ. मनोज अग्रवाल बने संयोजक

Image
वैश्य महासम्मेलन, मध्यप्रदेश द्वारा बुरहानपुर जिला कार्यकारिणी भंग — डॉ. मनोज अग्रवाल बने संयोजक निमाड़ प्रहरी 9977766399  बुरहानपुर वैश्य समाज के संगठन वैश्य महासम्मेलन, मध्यप्रदेश ने संगठन को अधिक सक्रिय और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बुरहानपुर जिले की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।  संगठन के प्रदेशाध्यक्ष श्री सुधीर अग्रवाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार, जिले में नई कार्यकारिणी के गठन हेतु डॉ. मनोज अग्रवाल (निवासी – हरियाणा भवन, राजपुरा, वार्ड क्रमांक 35, बुरहानपुर) को संयोजक नियुक्त किया गया है। पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रदेश महामंत्री एवं संगठन प्रभारी श्री रमेश गुप्ता (इंदौर) के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में संपन्न कराई जाएगी। प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ. मनोज अग्रवाल अपने संगठनात्मक अनुभव, समाजसेवा एवं नेतृत्व क्षमता के बल पर जिले में वैश्य महासम्मेलन को नई दिशा देंगे तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगे।