Posts

Showing posts from September, 2023

भजन संध्या, आर्केस्ट्रा और महाभोग के बाद बाप्पा का विसर्जन

Image
  भजन संध्या, आर्केस्ट्रा और महाभोग के बाद बाप्पा का विसर्जन बुरहानपुर शहर के सरस्वती कॉलोनी के नवयुवक गणेश मंडल द्वारा पूरे दस दिनों तक विविध धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के बाद महाआरती और महाप्रसादी के बाद बाप्पा का विसर्जन किया गया।  नवयुवक गणेश मंडल के पंडित सचिन जोशी ने बताया कि सरस्वती नगर में रोजाना विभिन्न कार्यक्रम कराए गए। इसी क्रम में गणेश जी की आखिरी रात को स्वर साधना संगीत ग्रुप के शिक्षक-शिक्षिकाओ द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आर्केस्ट्रा ग्रुप में योगानंद राठौड़, संतोष वाघमारे, मनोहर अकोले, विजय गौर, प्रकाश प्रजापति, अनिल राठौड़, भागवत राठौड़, ज्योतिबाला चौहान, नूतन सालवे,  कृतिका शर्मा और अर्चना शर्मा ने प्रस्तुति दी और रोशन जाधव ने तबले पर संगत देकर तथा प्रकाश जोशी ने हास्य व्यंग का संचालन कर सभी श्रोताओ को आधी रात तक उमंग में बांधे रखा। इसके बाद अगले दिन डीजे की धुन पर गरबा गीतों पर थिरकते हुए महिला-पुरुषों ने बप्पा को बिदाई दी।

किशोर कुमार समिति द्वारा प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया

  किशोर कुमार समिति द्वारा प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया निमाड़ प्रहरी 9977766399 सार्वजनिक गणेश उत्सव एवम इलादुन्नबी के त्यौहार पर शहर में शांति एवं सद्भावना बनाए रखने पर दोनो समुदायों द्वारा एकता एवं भाईचारे का परिचय देते हुए शहर में जिला प्रशासन द्वारा जो व्यवस्था की गई थी वह प्रसंसनीय एवम तारीफे काबिल थी समिति के अध्यक्ष विलास गोसाव एवम उपाध्यक्ष एहकाम अंसारी ने बताया की शहर में शांति अमन एवम भाईचारे से दोनो त्योहार मनाए गए जिसमे प्रशासन ने अहम भूमिका निभाई ,एवम शहर का सौहार्द कायम रखा इसके लिए सभी विभागों को बधाई एवं आभार व्यक्त किया जाता है किशोर कुमार संगीत समारोह सोसायटी यह दलगत राजनीति से हटकर संगीत के क्षेत्र में कार्य करने वाली एक प्रमुख संस्था है,जिसके मार्ग दर्शक रहे स्व,ठाकुर वीरेंद्र सिंह जी के द्वारा बताए गए मार्गो पर संस्था कार्य कर रही है,पूर्व सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष स्व,नंदकुमार सिंह चौहान जी ने भी संस्था को समय समय पर सहयोग देकर आगे बढ़ाया है।प्रति वर्ष संस्कृति संचनालय विभाग भोपाल द्वारा किशोर कुमार नाइट हेतु सुप्रसिद्ध गायक कलाकारों की व्यवस्था की जाती हैं...

अंधेरे में डूबी डाॅ बाबा साहब अम्बेडकर जी की प्रतिमा,चारों तरफ से घेरे हुए हैं अतिक्रमण

  अंधेरे में डूबी डाॅ बाबा साहब अम्बेडकर जी की प्रतिमा,चारों तरफ से घेरे हुए हैं अतिक्रमण   बुरहानपुर   शहर के मुख्य पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित डाॅ बाबा साहब अम्बेडकर जी की प्रतिमा को चारों तरफ अंडे वाले, फल वाले, तथा ऑटो रिक्शा वालों ने घेर रखा है,  नगर पालिक निगम के कर्मचारियों ने भी गेट के सामने गड्ढा खोदकर दिया बाद में उसे समतल भी नही किया । रही सही कसर बिजली विभाग ने भी पूरी कर दी प्रतिमा के चारो तरफ अंधेरा करके। यहाँ पर एक भी लाईट नही चालू है जबकि इस क्षेत्र की स्ट्रीट लाईट और घरों की बिजली चालू है। स्थानीय पुष्पक बस स्टैंड से विभिन्न प्रदेशों के लोगों का आवागमन यही से होता है। महापुरुषों की प्रतिमाओं का इस तरह से देखभाल नही होना स्थानीय प्रशासन की गैर जिम्मेदारी प्रदर्शित होती है। महापुरुषों की प्रतिमाओं के प्रति  यह घोर लापरवाही है। निवेदन है कि कृपया लाईट चालू करवाकर चारों तरफ से अतिक्रमण हटाया जाये।

सुबेदार राधा यादव का किया स्वागत मां ताप्ती महिला मंडल ने

Image
 प्रेस विज्ञप्ति सुबेदार राधा यादव का किया स्वागत मां ताप्ती महिला मंडल ने निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर। शहर में शांति और अमन चैन के साथ गणपति विसर्जन और बारा वफाद का त्योहार सम्पन्न हुआ। प्रशासन के कुशल इंतजाम के कारण आम जनमानस ने मेले का आनंद लिया। विशेष रूप से बड़ी संख्या में इस व्यवस्था में महिला पुलिस कि तैनाती हुई थी। शनिवार सिटी कोतवाली में सुबेदार राधा यादव का मां ताप्ती महिला मंडल सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने स्वागत कर धन्यवाद व्यक्त किया। संस्था अध्यक्ष सरिता भगत ने कहा आप शहर कि युवतियों के लिए हमेशा से प्रेरणा के स्थान रहे हैं और आपके साथ जो पुलिस बल व्यवस्था में तैनात था निश्चित ही उनके कड़ी मेहनत से शांति पुर्ण कार्यक्रम सम्पन्न हुए। इस अवसर पर सुबेदार ने कहा आला अधिकारियों के निर्देशन में  सतत् ड्यूटी सभी ने कि, रास्ते संकरे होने के कारण आवागमन में परेशानी ना हो इसके लिए पार्किंग व्यवस्था थोड़ी दुरी पर रखी गई। उपाध्यक्ष अर्चना चितारे ने अपने अपनी बात में इस और ध्यान दिलाने का प्रयास किया कि बिजली बंद होने के कारण बुजुर्गो और बच्चों के साथ मरीजों को तक...

भोपाल में मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात में सिंधी कपड़ा मार्केट के लिए अनुदान को लेकर जागी, एक नई किरण!

Image
  भोपाल में मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात में सिंधी कपड़ा मार्केट के लिए अनुदान को लेकर जागी, एक नई किरण! निमाड़ प्रहरी 9977766399 प्रबंध संपादकीय धीरज नावानी की खास  रिपोर्ट बुरहानपुर। 3 दशकों से लम्बित सिंधी कपड़ा मार्केट बुरहानपुर के अग्नि पीड़ित दुकानदारों को दुकाने दिलाने हेतु पूर्व मंत्री भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री निवास पर शिवराजसिंह चौहान ने आज अनुदान देने का विश्वास दिलाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से प्रक्रिया में तेजी से परिणाम दिलाने की बात प्रतिनिधि मंडल के समक्ष कहते हुए विषय पर अपनी मौखिक स्वीकृति भी प्रदान की है। ज्ञात रहे कि इन सिंधी दुकानदारों को उनका हक दिलाने हेतु श्रीमती अर्चना चिटनिस लगातार 2 दशक से प्रयासरत रही है। 2013 में शिक्षा मंत्री रहते हुए शिवराजसिंह की कैबिनेट से दुकाने लागत मूल्य पर दिलाने का निर्णय कराकर श्रीमती चिटनिस ने प्रक्रिया को शुरू करा दिया था किंतु कुछ समाज विरोधी अवांछनीय लोगों ने भोले-भाले दुकानदारों को भ्रमित कर उनको झूठे आश्वासन देकर बहका दिया था और ये दुकानदार ...

यह सीटें बनी हुई है भाजपा के लिए बड़ी चुनौती........

Image
निमाड़ प्रहरी   यह सीटें बनी हुई है भाजपा के लिए बड़ी चुनौती........ भोपाल उत्तर, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, भोपाल मध्य, ब्यावरा, राजगढ़, खिलचीपुर, सुसनेर, आगर, शाजापुर, कालापीपल, सोनकच्छ, बुरहानपुर, भीकनगांव, बड़वा, महेश्वर, शिवपुर, सबलगढ़, सुमावली, मुरैना, भिंड, लाहर, गोहद, ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर दक्षिण, भितरवार, डबरा, सेवड़ा, करेरा, पिछोर, चाचौड़ा, राधौगढ़, चंदेरी, देवरी, बंड़ा, महाराजपुर, राजनगर, छतरपुर, बिजावर, पथरिया, दमोह, गोनेर, चित्रकूट, रेगांव, सतना, सिहावल, कोतमा, पुष्पराजगढ़, बड़वारा, बरगी, जबलपुर पूर्व, जबलपुर उत्तर, जबलपुर पश्चिम, शाहपुरा, डिंडोरी, बिछिया, निवास, बैहर, लांजी, वारासिवनी, कटंगी, बरघाट, लखनादौन, गोटेगांव, तेंदूखेड़ा, गाडरवारा, जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, चौरई, छिंदवाड़ा, परासिया, मुलताई, बैतूल, घोड़ाडोंगरी, उदयपुर, विदिशा, कसरावद, खरगोन, भगवानपुरा, पानसेमल, अलीराजपुर, झाबुआ, पेटलावाद, सरदारपुर, गंधवानी, कुक्षी, मनावर, धर्मपुरी, देपालपुर, इंदौर1, नागदा, तराना, बड़नगर, सैलाना, आलोट, है, उनमें से 57 सीटों पर हार का खतरा मंडरा रहा है। यह सीटें है, विजयपुर, जोरा, अंबा, मेहगांव,...

इंदौर के लिए आज ऐतिहासिक दिन मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन आज

Image
  इंदौर के लिए आज ऐतिहासिक दिन मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन आज ➖➖➖➖➖➖➖➖ निमाड़ प्रहरी 9977766399 आज शाम 4:00 बजे होगा मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन फ्लैग मार्च  सुपर कॉरिडोर पर बने गांधीनगर डिपो पर होगा यह कार्यक्रम निर्माण पूर्ण होने के बाद प्रतिदिन 7 लाख यात्री कर सकेंगे मेट्रो ट्रेन में सफर 7500 करोड़ की लागत से विश्व स्तरीय मेट्रो ट्रेन का हो रहा निर्माण मध्य प्रदेश की पहली मेट्रो ट्रेन   इंदौर में कुल 25 मेट्रो ट्रेन इंदौर में संचालित की जाएगी येलो लाइन के अंतर्गत 31 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में होगा मेट्रो का संचालन 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो  प्रत्येक कोच में 50 लोगों के बैठने की और 300 लोगों के खड़े रहने का होगा स्थान बढ़ते इंदौर के लिए मिल का पत्थर साबित होगी मेट्रो ट्रेन निमाड़ प्रहरी ➖➖➖➖➖➖➖➖

पूनमचंद महाविद्यालय में तीन दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन

  पूनमचंद महाविद्यालय में तीन दिवसीय युवा उत्सव का आयोजक निमाड़ प्रहरी 9977766399 खंडवा (निमाड़ प्रहरी)  पूनमचंद महाविद्यालय में तीन दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे प्रथम दिन चित्रकला ,दूसरे दिन मेहंदी,रंगोली,प्रश्नमंच,वाद -विवाद,परिचर्चा, तथा तीसरे दिन सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।  ऑन द स्पॉट पेंटिंग में भूमि विश्वकर्मा बीएससी सेकंड ईयर, पोस्टर मेकिंग में सिंदर सिंग बीबीए सेकंड ईयर, कोलाज़ में रितेश गुरु बीसीए सेकंड ईयर, क्ले मॉडलिंग में गौरी पालीवाल बीएससी सेकंड ईयर, कार्टूनिंग में मारिया बीकॉम सेकंड ईयर,वाद विवाद में पक्ष से पलक वर्मा बीबीए सेकंड ईयर तथा महक भावसार बीएससी बीएड चतुर्थ सेम एवम विपक्ष से राजनंदिनी बीएससी बीएड प्रथम सेम, परिचर्चा में वृहत अटकडे बीएससी सीड सेकंड ईयर, मृदुल जैन बीबीए सेकंड ईयर, रंगोली में हर्षिता बीएससी बीएड , रंगोली में हर्षिता बीएससी बीएड चतुर्थ सेम, मेहंदी में याशिका वर्मा बीएससी बीएड  तथा एलिना मसूरी बीकॉम प्रथम , प्रश्न मंच में सिंदर सिंग बीबीए सेंकड, रजत मिश्रा बीबीए सेकंड, सईद हाशिर बीबीए प्रथम, एकल गायन मे...

आमजन की सुविधा हेतु यातायात पुलिस द्वारा जारी किया गया है रूट-प्लान।

Image
  ◆ दिनांक 28/29 सितंबर अनंत चतुर्दशी पर होने वाले गणपति विसर्जन के लिए पुलिस-प्रशासन तैयार। ◆ बड़ी प्रतिमाएं हतनूर पूल एवं छोटी प्रतिमाएं राजघाट-सतियारा-नागझिरी घाट पर की जाएगी विसर्जित। निमाड़ प्रहरी 9977766399 ◆ आमजन की सुविधा हेतु यातायात पुलिस द्वारा जारी किया गया है रूट-प्लान। दिनांक 28/29 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। गणपति विसर्जन की व्यवस्थाओं को लेकर बुरहानपुर में पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। बड़ी प्रतिमाएं हतनूर पुल व छोटी प्रतिमाएं राजघाट-सतियारा घाट-नागझिरी घाट पर विसर्जित की जाएगी। प्रतिमाओं के विसर्जन एवं आमजन की सुविधा और सुगम यातायात बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा रुट मैप तैयार किया गया है। प्रतिमाओं के विसर्जन का रूट मैप इस तरह रहेगा। लालबाग क्षेत्र की प्रतिमाएं सिंधी बस्ती- संयुक्त कार्यालय-रेणुका मंदिर होते हुए सीधे हतनूर पूल को विसर्जन हेतु जाएगी।  गणपतिनाका क्षेत्र की बड़ी प्रतिमाएं सुभाष चौक-गाँधी चौक-कमल चौक -शिवकुमार प्रतिमा-जय स्तंभ-शनवारा - सिंधी बस्ती चौराहा - संयुक्त कार्यालय - रेणुका रोड होते हुए हतनू...

पीसीजी कॉलेज के विद्यार्थियों का संभाग स्तर खेल में चयन

Image
  पीसीजी कॉलेज के विद्यार्थियों का संभाग स्तर खेल में चयन निमाड़ प्रहरी 9977766399 देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अंतर्गत पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय में जिला स्तरीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस (पु) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों ही खेलों में पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय के विद्यार्थी विजेता रहे। महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी विकास मोहे ने बताया कि चयनित विद्यार्थी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में इंदौर के डीएवीवी यूटीडी में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में संभाग स्तर पर बैडमिंटन में मोहित साहनी, रिचर्ड मैन्युअल, राज वाघ, हर्ष अग्रवाल एवं वरुण सोनी का चयन हुआ और टेबल टेनिस में मोहित साहनी, रिचर्ड मैन्युअल और विवस्वान शादीजा का चयन हुआ। चयन समिति में अमित कुमार अब्राहम, संतोष भालसे, फईम कुरैशी, डॉ .दिपेश उपाध्याय, अंशुल खत्री, डॉ एस.के सक्सेना,डॉ. एस एस डावर, डॉ.प्रेम सिंह मोरे उपस्थित रहे। टीम के चयनित  खिलाड़ियों  को संस्था सचिव प्रज्ञान गुप्ता सर, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ . रीता सरमण्डल मेडम, प्रंबधक सतीश पटेल सर एवं क्रीडा अधिकारी विकास मोहे , सहायक प्राध्यापक पवन पाटीदा...

क्या आप लोगो को पता है कि ये कागभुषंडी कौन थे?

Image
  कागभुषंडी क्या आप लोगो को पता है कि ये कागभुषंडी कौन थे?  निमाड़ प्रहरी 9977766399 कौवे के रूप मे दिखने वाले कागभुषंडी  प्रभु श्रीराम के बहुत बड़े भक्त थे और इन्हें ये वरदान प्राप्त था कि वो समय के बाहर जा सकते थे यानि कि पूर्व में क्या घटित हुआ और भविष्य में क्या घटित होगा वो सब देख सकते थे, वो समय के बनने बिगड़ने की साइकल को देख सकते थे इसलिए उन्होंने महाभारत 11 बार और रामायण 16 बार देखी थी, वो भी वाल्मीकिजी द्वारा रामायण और वेदव्यासजी द्वारा महाभारत लिखे जाने से पहले क्योंकि ये अपने पूर्व जन्म में कौआ थे और सबसे पहले राम कथा भगवान शंकर ने माता पार्वतीजी को सुनाई थी तो इन्होंने भी सुन लिया था और मरने के बाद दूसरा जन्म इनका अयोध्यापुरी में हुआ था. ये परम शिव भक्त थे लेकिन अभिमान वश अन्य देवताओं का उपहास उड़ाते थे इसी बात से क्षुब्ध होकर लोमष ऋषि ने इन्हें श्राप दे दिया था जिससे ये फिर कौआ बन गये थे और इसके बाद इन्होंने पूरा जीवन कौवे के रूप मे ही जिया. जब रावण के पुत्र मेघनाथ ने श्रीराम से युद्ध करते हुए भगवान श्रीराम को नागपाश से बांध दिया था तब देवर्षि नारद के कहने प...

सरस्वती नगर में हुआ कन्या भोज, 108 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण आज

Image
  सरस्वती नगर में हुआ कन्या भोज, 108 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण आज बुरहानपुर  शहर के सरस्वती नगर में शुक्रवार को नवयुवक गणेश मंडल द्वारा कन्याभोज का आयोजन किया गया। निमाड़ प्रहरी 9977766399 आयोजन मंडल से मिली जानकारी के अनुसार शाम 7 बजे गणेश पंडाल में कन्यभोज का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में नन्हीं बालिकाओं के पैर धुलवाकर पूजन के बाद भोजन कराया गया। जिसमें सभी कालोनी के रहवासियों का सहयोग रहा। पार्थिव शिवलिंग का निर्माण आज  कॉलोनी के पंडित सचिन जोशी ने बताया कि शनिवार शाम 5 बजे गणेश पांडाल में 108 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जाना है। जिसमे कॉलोनी की महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल होंगे। पंडित जोशी ने बताया कि शिवलिंग निर्माण के लिए राजघाट के शिव मंदिर से विशेष मिट्टी लाई गई है। शिवलिंग निर्माण कर अभिषेक पूजन के बाद उनका विसर्जन राजघाट पर ताप्ती किनारे किया जाएगा।

विधायक निधि से शिलमपुरा वार्ड मे हुए दो ट्यूबवेल, हर्षित ठाकुर ने ट्यूबवेल के कार्य का किया भूमिपूजन

Image
  विधायक निधि से शिलमपुरा वार्ड मे हुए दो ट्यूबवेल, हर्षित ठाकुर ने ट्यूबवेल के कार्य का किया भूमिपूजन निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर। वार्ड क्रमांक 4 शिलमपुरा में विधायक निधि से हुए ट्यूबवेल से वार्ड में हुआ जल संकट खत्म, शिलमपुरा  क्षेत्र बड़ा होने के चलते विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने विधायक निधि से उसे वार्ड में दो ट्यूबवेल करवाए। वार्ड में गुरुवार को हुए ट्यूबवेल में 4 इंच पानी लगा जिससे क्षेत्र वासियों के चेहरे पर खुशी की लहर दिखाई दी। शुक्रवार को भी एक और ट्यूबवेल के कार्य का भूमि पूजन किया गया।शिलमपुरा वार्ड शुक्रवार को  कांग्रेस पार्टी कार्यवाहक अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि हर्षित ठाकुर ने विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह के विधायक निधि से हो रहे ट्यूबवेल के कार्य का भूमिपूजन किया। वार्ड वासियों ने ठाकुर परिवार का धन्यवाद देते हुए कहा कई वर्षों से पानी का संकट हमारे वार्ड में था मगर अब ट्यूबवेल होने के कारण वार्ड में पानी की समस्या नहीं होगी यह कहते हुए वार्ड वासियों ने विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह का धन्यवाद किया। हर्षित ठाकुर ने जानकारी देते कहा की बुरहानपुर...

इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 अंतर्गत नगर परिषद शाहपुर द्वारा सफाईमित्र स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन

Image
  इंडियन स्वच्छता लीग 2.0  अंतर्गत नगर परिषद शाहपुर द्वारा सफाईमित्र स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन    निमाड़ प्रहरी 9977766399 इंडियन स्वच्छता लीग 2.0  के अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर अंतर्गत सफाई मित्रो के स्वास्थ्य परिक्षण हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नगर परिषद् सभाकक्ष में आयोजित किया गया जिसमे अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष  प्रतिनिधि श्री गोपाल चौधरी, पार्षद श्री शेख ताजुद्दीन शेख युसूफ, श्री पवन बडोले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जे पी गुहा के उपस्थिति में डॉ. नबील खान मेडिकल ऑफिसर, डॉ. पियूष भार्गव सी एच ओ, सुपरवाइजर श्री संजय चौधरी, ए एन एम् श्रीमती हंशीली बघेल, सहायक अरुण आमोदे स्वास्थ्य विभाग शाहपुर की टीम द्वारा सफाई मित्रो का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया जिसमे सफाई मित्रो के त्वचा रोग, आँख, क्षय रोग, बी पी, शुगर एवं अन्य रोगों की जाच कर दवाइयों का वितरण किया गया !  इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र तिवारी द्वारा सफाई मित्रो को सफाई कार्य में हमेशा सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर ध्यान देने के साथ साथ नियमित स्वास्थ्य जॉ...

नेपा मिल प्रकरण में खंडवा सांसद पाटिल जी ने की मंत्री जी से भेट

Image
  नेपा मिल प्रकरण में खंडवा सांसद पाटिल जी ने की मंत्री जी से भेट निमाड़ प्रहरी 9977766399 . बुरहानपुर ....खंडवा संसदीय क्षेत्र के नेपानगर विधानसभा में स्थित एक मात्र कागज कारखाना को लेकर कई बार स्थानीय स्तर पर चर्चा होने के उपरांत भी कोई हल ना निकलने पर खंडवा सांसद माननीय.ज्ञानेश्वर जी पाटिल ने नेपा विधायक श्रीमती सुमित्रा देवी कास्डेकर  एवम नेपा मिल श्रमिक संघ के नेताओं के साथ भारी उद्योग मंत्री डाक्टर महेंद्रनाथ जी पांडे से भेंट कर नेपामिल के संबंध में चली आ रही लंबित बिंदुओं पर चर्चा की , ज्ञात होवे कि,वर्तमान मे लोकसभा का विशेष सत्र जारी है। उसी अवसर पर सांसद श्री.पाटिल जी ने इस अवसर पर 2007 वर्ष से लंबित पे रिवीजन के साथ ही नेपा मिल मे सेवा देने वाले सेवाधारी श्रमिकों को लंबी लीज पर रहते मकान देने संबंधी चर्चा की माननीय मंत्री जी ने सांसद श्री. पाटिल जी को आश्वस्त किया कि,श्रमिक संघ द्वारा आपके माध्यम से बताई गई दोनों मांगे उचित होकर इसका निराकरण होना चाहिए। मंत्री जी ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिए की इस सारे मुद्दो पर विस्तृत रूप से अध्ययन कर अवगत करे।  प्रतिन...

नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाना आज निमाड़ क्षेत्र का गौरव है। आखिर चुनाव क्यों नहीं हो रहे?

Image
  नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाना आज निमाड़ क्षेत्र का गौरव है।  आखिर चुनाव क्यों नहीं हो रहे? निमाड़ प्रहरी 9977766399 निमाड़ के मसीहा, किसानों के सच्चे हितैषी स्व. वा. शिवकुमारसिंहजी द्वारा स्थापित। नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाना आज निमाड़ क्षेत्र का गौरव है। अपने स्थापना काल से इस कारखाने में स्व. सिंह द्वारा संचालित कार्यप्रणाली के कारण आज तक इसने प्रगति के कीर्तिमान स्थापित किए है। पूरे मध्यप्रदेश ही नहीं अपितु महाराष्ट्र के समीपस्थ किसानों का भी पूर्ण अप्रतिम विश्वास इस कारखाने के लिए अडिग रहा है। परन्तु विडम्बना है कि कतिपय स्वार्थी राजनीतिक तत्वों द्वारा भ्रम फैलाकर इस विश्वास को तोड़ने का असफल प्रयास किया जा रहा है। हमारे क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों के द्वारा कारखाना सुचारू रूप से संचालित होता रहा है। पूर्णतः लोकतांत्रिक विधियों से निर्वाचित संचालक मण्डल कार्य करता रहा है। परन्तु दुर्भाग्य से सहकारिता विभाग द्वारा कारखाने के निर्वाचन में अकारण विलंब किया जा रहा है। इस कारखाने पर पूर्णत निर्भर किसान कर्मचारी व्यापारी इस पूरी प्रक्रिया से चिन्तित है क्योंकि यह उनकी आय ...

बुरहानपुर के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा में लापरवाही के कारण एक प्रसूता की उपचार के दौरान मौत

Image
बुरहानपुर के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा में लापरवाही के कारण एक प्रसूता की उपचार के दौरान मौत निमाड़ प्रहरी 9977766399   मध्य प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लाख दावे करें लेकिन जमीन हकीकत और कुछ ही बयां कर रही है बुरहानपुर के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा में लापरवाही के कारण एक प्रसूता की उपचार के दौरान मौत हो गई परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया सूचना लगते ही कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर पहुंचे और उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर डॉक्टरो से चर्चा की और इसकी कलेक्टर भव्या मित्तल को जानकारी देेते हुए लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरो पर कड़ी कार्रवाई हो इसकी मांग की कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को पूरा नहीं किया जा रहा है आए दिन एन ए सेथीया के डॉक्टर की कमी के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन सरकार द्वारा ऐसे डॉक्टरों की भर्ती नहीं की जा रही है जिसका खामियाजा मरीजों को भूखन पड़ रहा है आज आजाद नगर क्षेत्र में रहने वाली प्रसूता मुस्कान की भी ...

ओंकारेश्वर में ओंकार पर्वत पर स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण

Image
 ओंकारेश्वर ओंकारेश्वर में ओंकार पर्वत पर स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण  निमाड़ प्रहरी 9977766399         ओंकारेश्वर में ओंकार पर्वत पर स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वामी अवधेशानंद गिरी और दूसरे संतों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इसका अनावरण किया। संत और सीएम अस्थायी एलिवेटर से 75 फीट ऊपर पहुंचे। पूजा के बाद प्रतिमा की परिक्रमा की। प्रतिमा स्थल के करीब ब्रह्मोत्सव में 5 हजार साधु-संत जुटे हैं। यहां अद्वैत लोक के लिए भूमिपूजन हुआ और सीएम ने इसकी आधारशिला रखी। इसके बाद आरती की। यह 2026 तक बनकर तैयार होगा। समाजसेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने बताया की 81 फिट बालाजी भगवान की मूर्ति लगने से एवम ओंकारेश्वर में आदिगुरु की प्रतिमा लगाने से खंडवा अब बड़ा पर्यटन स्थल बनने लगा है। हर सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है। देखिए #शिवराज#साधनसिंह          ओंकार पर्वत (मांधाता पर्वत भी) की 11.5 हेक्टेयर जमीन पर अद्वैत लोक आकार ले रहा है। इसी के मध...

गम्मत में छूटे हंसी के फव्वारे --- छैगांव स्तिथ दिव्य बालाजी नगर में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है

Image
  गम्मत में छूटे हंसी के फुव्वारे:- - छैगांव स्तिथ दिव्य बालाजी नगर में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है ,   निमाड़ प्रहरी 9977766399 जहां दो दिवसीय गम्मत का आयोजन भी हो रहा है। निमाड़ी गम्मत के पहले दिन देशगांव और पाबई के बीच मुकाबला हुआ, जिसको सुनकर श्रोतागण हंस हंस कर लोटपोट हो गए। दोनों ही टीमों ने बड़े हीं हास्यपद अंदाज में अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए, साथ हीं गम्मत के माध्यम से अपने शब्दों को पिरोकर बालाजी ग्रुप की सभी कॉलोनियों और समाजसेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल की भूरी भूरी प्रशंशा की। समाजसेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने बताया की 81 फिट बालाजी भगवान की मूर्ति लगने से एवम ओंकारेश्वर में आदिगुरु की प्रतिमा लगाने से खंडवा अब बड़ा पर्यटन स्थल बनने लगा है। एंकरिंग प्रदीप जैन ने की। जनपद अध्यक्ष महेंद्र सावनेर, बाबा दुर्गानंद गिरी, पिंकू अग्रवाल, सुनील मालवीय, रोहित सेठी, प्रीतम गोयल, अशोक सुखवाल पुर व सम्पूर्ण बालाजी ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे। आज रात्रि में आड़ाखेड़ा और जावर के बीच गम्मत का मुकाबला होगा।

मैंने उस दिन सीखा कि आप चाहे कितने भी बड़े हो।हमेशा आप से कोई !! बड़ा !! होता है।

Image
  अमिताभ बच्चन कहते हैं ... "अपने करियर के चरम पर, मैं एक बार हवाई जहाज से यात्रा कर रहा था।  मेरे बगल वाली सीट पे एक साधारण से सज्जन व्यक्ति बैठे थे, जिसने एक साधारण शर्ट और पैंट पहन रखी थी। वह मध्यम वर्ग का लग रहा था, और बेहद शिक्षित दिख रहा था। अन्य यात्री मुझे पहचान रहे थे कि मैं कौन हूँ, लेकिन यह सज्जन मेरी उपस्थिति के प्रति अंजान लग रहे थे ... वह अपना पेपर पढ़ रहे थे, खिड़की से बाहर देख रहे थे, और जब चाय परोसी गई, तो उन्होंने इसे चुपचाप पी लिया । उसके साथ बातचीत करने की कोशिश में मैं उन्हें देख मुस्कुराया। वह आदमी मेरी ओर देख विनम्रता से मुस्कुराया और 'हैलो' कहा। हमारी बातचीत शुरू हुई और मैंने सिनेमा और फिल्मों के विषय को उठाया और पूछा, 'क्या आप फिल्में देखते हैं?' आदमी ने जवाब दिया, 'ओह, बहुत कम। मैंने कई साल पहले एक फिल्म देखा था। ' मैंने उल्लेख किया कि मैंने फिल्म उद्योग में काम किया है। आदमी ने जवाब दिया .. "ओह, यह अच्छा है। आप क्या करते हैं?" मैंने जवाब दिया, 'मैं एक अभिनेता हूं' आदमी ने सिर हिलाया, 'ओह, यह अद्भुत है!' त...

शीत पित्ती

Image
  शीत पित्ती URTICARIA शीतपित्त दो शब्दों से मिलकर बना है। जिसमें स्थित का मतलब ' ठंड' और पित्त का अर्थ है ' गर्मी '। आमतौर पर अत्यधिक ठंड के संपर्क में आने पर होता है । शीतपित्त या पित्ती (Pitti) एक ऐसी स्थिति है जिसमें रोगी के शरीर के एक हिस्से या पूरे शरीर पर लाल चकत्ते हो जाते हैं और इन चकत्‍तों में अत्यधिक खुजली होती है। शीतपित्त या पित्ती उछलने के कारण- -पित्ती के संभावित कारणों में खराब पाचन । - दवाओं का रिएक्शन। - नींद ना आने की समस्या। - रात में देर से सोना या दिन में सोने की आदत। - अत्यधिक नमकीन मसालेदार।  - प्रोसैस्ड फूड का सेवन। - ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन।  - ठंडे प्रदेश या मौसम में रहना।  - ठंडी हवाओं के संपर्क में रहना आदि। शीतपित्त या पित्ती के लक्षण- - शीतपित्त होने पर त्वचा पर लाल चकत्ते दिखाई पड़ते हैं। - त्वचा पर निशान बिच्छू के काटने के निशान से मिलते जुलते हैं। - अत्यधिक खुजली होना। - अजीब सी चुभन महसूस होना। - उल्टी, बुखार। - अत्यधिक प्यास। - त्वचा पर जलन महसूस होना। उपाय - योग व प्राणायाम करे, संतुलित सात्विक पोस्टिक आहार ले, निरोग रहे, डां...

नाभि का जीवन मे शुरू से लेकर अंत तक कुदरती रिश्ता

Image
  नाभि का जीवन मे शुरू से लेकर अंत तक कुदरती रिश्ता गर्भ की उत्पत्ति नाभि के पीछे होती है और उसको माता के साथ जुड़ी हुई नाड़ी से पोषण मिलता है और इसलिए मृत्यु के तीन घंटे तक नाभी गर्म रहती है। Dr.Shreyash Gupta MBBS गर्भधारण के नौ महीनों अर्थात 270 दिन बाद एक सम्पूर्ण बाल स्वरूप बनता है। नाभी के द्वारा सभी नसों का जुड़ाव गर्भ के साथ ही शुरू हो जाता है। इसलिए नाभी एक अद्भुत भाग है। नाभि के पीछे की ओर पेचूटी या navel button होता है। जिसमें 72000 से भी अधिक रक्त धमनियां स्थित होती हैं। हमारी नाभि को मालूम रहता है कि हमारी कौन सी रक्तवाहिनी सूख रही है, इसलिए वो उसी धमनी में तेल का प्रवाह कर देती है। जब बालक छोटा होता है और उसका पेट दुखता है, तब हम हींग और पानी या तेल का मिश्रण उसके पेट और नाभि के आसपास लगाते थे और उसका दर्द तुरंत गायब हो जाता था। बस यही काम है तेल का। नाभि में गाय का शुध्द घी या तेल लगाने से बहुत सारी शारीरिक दुर्बलता का उपाय हो सकता है। आँखों का शुष्क हो जाना:- नजर कमजोर हो जाना, चमकदार त्वचा और बालों के लिये सोने से पहले 3 से 7 बूँदें शुद्ध घी और नारियल के तेल नाभि में ...

बड़ा तालाब में पानी बढ़ा, अब 2.45 फीट ही खाली

Image
  बड़ा तालाब में पानी बढ़ा, अब 2.45 फीट ही खाली आलोक रिचार्ज  भोपाल राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह से ही रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज अति भारी बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है। सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 9 घंटे में भोपाल में करीब 1 इंच बारिश हो गई। वहीं, जिले में यह आंकड़ा 2 इंच तक पहुंच गया। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब में भी पानी बढ़ गया। शाम तक लेवल 1664.35 फीट पहुंच गया। आज 0.20 फीट पानी की बढ़ोतरी हुई है। कोलार रोड के इलाकों में सुबह साढ़े 6 बजे से रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जबकि 8 बजे तेज बारिश होने लगी। इससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। अयोध्या बायपास पर भी मूसलाधार बारिश हो रही है। करोंद, होशंगाबाद रोड, रायसेन रोड, सिटी, छोला, संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़), अशोका गार्डन समेत कई इलाकों में तेज का दौर जारी है। दोपहर 2 बजे के बाद फिर से तेज बारिश शुरू हो गई, जो काफी देर तक जारी रही। शाम को भी बारिश हुई।

18 सितंबर मंडीया बंद,कर्मचारियों की हड़ताल

Image
  18 सितंबर मंडीया बंद,कर्मचारियों की हड़ताल निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर  संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड भोपाल द्वारा आंदोलन की चेतावनी उपरोक्त जानकारी मंडी कर्मचारी कांग्रेस महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि मंडी समिति के कर्मचारियों का ए  मेलन की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मंडी बोर्ड के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर की गई थी जिससे हम सभी कर्मचारी अधिकारी हर्षित एवं  प्रफुल्लित  थे इसके उपरांत भी आज दिनांक तक आ मिलन  की कार्रवाई नहीं होने से मंडी कर्मचारियों अधिकारियों में आक्रोश एवं नाराजगी उत्पन्न हो गई जिसके कारण मजबूर होकर संयुक्त संघर्ष मोर्चे द्वारा 16 9 2023 से उग्र आंदोलन की घोषणा की गई जिसमें सर्वप्रथम 16 सितंबर से प्रदेश के समस्त अधिकारी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर आंदोलन का शंकनाथ करेंगे आंदोलन के अगली कड़ी में 18 -9 -2023 से प्रदेश की समस्त मंडीया बंद रहेगी कर्मचारी अधिकारी  हड़ताल करेंगे इस संबंध में आज ज्ञापन श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पाटीदार साहब एवं एडीएम श्री वीर सिंह चौह...

आर्ट ऑफ़ लिविंग के जाने-माने भजन सिंगर विजय मेहता का हृदयघात से निधन

Image
  आर्ट ऑफ़ लिविंग के जाने-माने भजन सिंगर विजय मेहता का हृदयघात से निधन ।  निमाड़ प्रहरी 9977766399 आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ़ लिविंग से विगत 15 वर्षों से जुड़े  नियमित साधक और सत्संग के लीडिंग सिंगर विजय मेहता का आज अचानक दोपहर 2:00 बजे अपनी मेडिकल की दुकान पर ही काम करते समय अचानक हृदयघात के कारण असामायिक निधन हो गया ।  विजय मेहता मेडिकल व्यवसाय में होलसेल दवाई के विक्रेता है और गुजराती मोड वानिक समाज के साथ-साथ नवदुर्गा उत्सव समिति फवारा चौक के महत्वपूर्ण पदों पर अपनी निस्वार्थ सेवा के लिए शहर में विशेष पहचान रखते हैं । आप बहुत ही मधुर आवाज के भजन सिंगर है, और विगत 15 वर्षों से निरंतर आर्ट ऑफ लिविंग के हर गुरुवार होने वाले सत्संग में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है । बीती रात इंदिरा कॉलोनी स्थित किशोर पाटिल के निवास स्थान पर आयोजित हुए सत्संग में भी विजय मेहता ने ईश्वरीय आराधना व गुरु भक्ति पर आधारित मनमोहक भजनों की प्रस्तुति से सैकड़ो साधकों को मंत्र मुक्त कर दिया था। रात में एसिडिटी की तकलीफ होने पर डॉक्टर कापाड़िया साहब के अस्पताल में इलाज भी हुआ और सुबह दुकान पर...